लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

यापन  : पुं० [सं०√या+णिच्, पुक्+युच्—अन] [भू० कृ० यापित, वि० याप्य] १. चलाना। २. समय आदि के सम्बन्ध में, व्यतीत करना। गुजारना। बिताना। जैसे—काल-यापन। ३. काम-काज के सम्बन्ध में पूरा करना। निपटाना। ४. परित्याग करना। छोड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यापना  : स्त्री० [सं०√या+णिच्, पुक्+युच्—अन, टाप्] १. वाहन या सवारी चलाना। हाँकना। २. वह धन जो किसी को जीविका-निर्वाह के लिए दिया जाय। ३. बरताव। व्यवहार। ४. दे० ‘यापन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यापनीय  : वि० [सं०√या+णिच्, पुक्+अनीयर] १. यापन किये जाने के योग्य। याप्य। २. महत्त्वहीन । तुच्छ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ