लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

याँ  : अव्य०=यहाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याँचना  : स्त्री० =याचना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याँचा  : स्त्री० [सं० याचना] माँगने की क्रिया। प्रार्थनापूर्वक माँगना। याचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यांत्रिक  : पुं० [सं० यन्त्र+ठक्-इक] मशीनों का रहस्य जाननेवाला। उनके कलपुरजों का यथा स्थान बैठानेवाला और उनकी मरम्मत आदि करनेवाला कारीगर। (मेकैनिक)। वि० १. यंत्र संबंधी। २. यंत्र के रूप में होनेवाला अथवा उसके कल-पुरजों से संबंध रखनेवाला। ३. यंत्र की भाँति एक चाल से चलने या होनेवाला। यंत्रवत् चलनेवाला (मेकैनिकल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यांत्रिकी  : स्त्री० [सं० यांत्रिक से] वह विज्ञान या शास्त्र जिसमें अनेक प्रकार के यंत्र बनाने चलाने, सुधारने आदि के उपायों तथा रीतियों का विवेचन होता है। (मैकेनिज्म)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
या  : स्त्री० [सं०√या (गति)+क्विप्] १. योनि। २. गति। चाल। ३. गाड़ी। रथ। ४. अवरोध। रुकावट। ५. मनाही। वारण ६. ध्यान। ७. प्राप्ति। लाभ। अव्य० [सं० वा से फा०] १. विकल्प सूचक शब्द। अथवा। वा। २. संबोधन का शब्द। सर्व० १. यह। (व्रज) उदाहरण—दै गति बिना विवेक एक या और कुचाली।—दीनदयाल गिरि। २. यह का वह रूप जो उसे ब्रजभाषा में कारक चिन्ह लगाने से पहले प्राप्त होता है। ३. इस। उदाहरण—यों मोहन के मैं रूप लुभानी।—मीराँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याक  : पुं० [तिब्बती, ग्याक, सं० गावक] तिब्बत तथा मध्य एशिया में होनेवाला जंगली भैंसा जिसकी पूँछ का चँवर बनता है। कुछ लोग इसको पालकर इस पर बोझ भी ढोते हैं। वि०=एक (संख्या सूचक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याकूत  : पुं० [अ० याक़ूत] एक प्रकार का लाल रंग का बहुमूल्य रत्न। लाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याकूती  : वि० [अ० याक़ूती] याकूत सम्बन्धी। याकूत का। स्त्री० यूनानी चिकित्सा प्रणाली में एक प्रकार का। पौष्टिक अवलेह या ओषधि जिसमें याकूत की भस्म मिलाई गई होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याक्ष्मिक  : वि० [सं० यक्ष्मा+ठक्+इक] यक्ष्मा नामक रोग से संबंध रखनेवाला। यक्ष्मा का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याक्ष्मिकी  : स्त्री० [सं० याक्ष्मिक+ङीप्] आधुनिक चिकित्सा की वह शाखा जिसमें विशिष्ट रूप से यक्ष्मा रोग के कीटाणुओं आदि का नाश करने के उपायों और सिद्धान्तों का विवेचन होता है। (थाइसियॉलोजी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याग  : पुं० [सं०√यज्+घञ्] यज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याचक  : वि० [सं०√याच् (याचना)+ण्वुल्-अक] [स्त्री० याचिका, भाव० याचकता] १. जो माँगता हो। माँगनेवाला। २. प्रार्थी। पुं० भिक्षुक। भिखमंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याचकता  : स्त्री० [सं० याचक+तल्-टाप्] १. याचक होने की अवस्था या भाव। २. भिक्षावृत्ति भिखमंगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याचन  : पुं० [सं०√याच्+ल्युट-अन] १. भीख मांगने की क्रिया या भाव। २. नम्रतापूर्वक कुछ माँगने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याचना  : स्त्री० [सं०√याच्+णिच् (स्वार्थ)+युच्-अन, टाप्] कुछ मांगने के लिए किसी से नम्रतापूर्वक की जानेवाली प्रार्थना। स० याचना करना। माँगना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याचमान  : वि० [सं०√याच्+शानच्, मुक्, आगम] याचक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याचिका  : स्त्री० [सं० याचक+टाप्, इत्व] १. आवेदन पत्र। प्रार्थना-पत्र। अर्जी। २. आज-कल विशिष्ट रूप से वह प्रार्थना पत्र जो न्यायालय के सामने उपस्थित किया जाता है। (पिटिशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याचित  : भू० कृ० [सं०√याच्+क्त] (बात) जिसके सम्बन्ध में याचना की गई हो। जो कुछ माँगा गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याचितक  : पुं० [सं० याचित+कन्] वह चीज या बात जिसके सम्बन्ध में याचना की गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याचिष्णु  : वि० [सं०√याच्+इष्णुचु] जो प्रायः याचनाएँ करता रहता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याच्य  : वि० [सं०√याच्+ण्यत्] (बात) जिसके सम्बन्ध में याचना की गई हो या की जा सकती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याजक  : पुं० [सं०√यज्+णिच्+ण्वुल्-अक] १. यज्ञ-विधियों का वह ज्ञाता जो यज्ञ करता हो। २. यज्ञ करानेवाला। ३. राजा का हाथी। ४. मस्त हाथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याजन  : पुं० [सं०√यज्+णिच्+ल्युट-अन] यज्ञ करने या करानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याजि  : पुं० [सं०√यज्+इञ्] यज्ञ करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याजी (जिन्)  : पुं० [सं०√यज्+णिनि] यज्ञ करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याजुष  : वि० [सं० याजुष+अण्] [स्त्री० याजुषी] यजुर्वेद-सम्बन्धी। पुं० यजुर्वेद का ज्ञाता अथवा उसका अनुयायी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याजूज  : पुं० [अ०] कुरान में वर्णित एक प्राचीन जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याजूज, माजूज  : पुं० [अ० याजूजो, माजूज] १. याजूज और माजूज नाम के दो भाई जो हजनूह के वंशज कहे जाते हैं, और जिनकी संतान आगे चलकर इसी नाम की एक जाति के रूप में प्रसिद्ध हुई थी। कहते हैं कि लोग बहुत ही विकट शक्तिशाली होते थे और आस-पास की जातियों पर भीषण अत्याचार करते थे। चीन की दीवार इन्हीं लोगों के आक्रमण से बचने के लिए बनाई गई थी। २. दो बहुत ही उपद्रवी और परम दुष्ट व्यक्तियों का जोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याज्य  : वि० [सं०√यज्+ण्यत्] १. यज्ञ कराने योग्य। २. जो यज्ञ में किसी रूप में दिया जाने को हो अथवा यज्ञ के काम में आने को हो। पुं० वह दक्षिणा जो यज्ञ में मिली हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याज्ञ  : वि० [सं० यज्ञ+अण्] यज्ञ-सम्बन्धी। यज्ञ का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याज्ञदत्ति  : पुं० [सं० यज्ञदत्ति+इञ्] कुबेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याज्ञवल्क्य  : पुं० [सं०√वल्क (बोलना)+अच्, यज्ञ-वल्क, ष० त०+यञ्] १. एक प्रसिद्ध ऋषि जो वैशम्पायन के शिष्य थे। २. एक ऋषि जो राजा जनक के दरबार में रहते थे और जो योगीश्वर याज्ञवल्क्य के नाम से प्रसिद्ध हैं। मैत्रेयी और गार्गी इन्हीं की पत्नियाँ थी। ३. योगीश्वर यात्रवल्क्य के वंशज एक स्मृतिकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याज्ञसेनी  : स्त्री० [सं० यज्ञसेन+अण्-ङीष्] यज्ञसेन की पुत्री। द्रौपदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याज्ञिक  : पुं० [सं० यज्ञ+ठक्—इक] १. यज्ञ करने या करानेवाला व्यक्ति। २. गुजराती ब्राह्मणों की एक जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यातन  : पुं० [सं०√यत् (प्रयत्न)+णिच्+ल्युट—अन] १. परिशोध। बदला। २. इनाम। पारितोषिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यातना  : स्त्री० [सं०√यत्+णिच्+युच्—अन, टाप्] १. घोर शारीरिक कष्ट। २. वह कष्ट जो नरक में भुगतना पड़ता है। ३. हिंसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यात-याम  : वि० [सं० ब० स०] १. जिसके महत्त्वपूर्ण दिन बीत चुके हों। २. जो पुराना पड़ने के कारण इतना निरर्थक और महत्त्वहीन हो चुका हो कि प्रस्तुत काल में उसका कोई उपयोग न हो सकता हो। गतावधि। ‘अद्यतन’ का विपर्याय। (आउट आफ डेट) उदाहरण—‘भारतेन्दु’ में कुछ लेख ऐसे भी निकले थे, जो आज भी यात-याम नहीं हुए हैं।—रायकृष्णदास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यातव्य  : वि० [सं०√या (जाना)+तव्य] (पड़ोशी शत्रु) जिस पर सहज में आक्रमण किया जा सकता हो। (कौ०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याता (तृ)  : स्त्री० [सं०√यत्+तृन्] पति के भाई की स्त्री। जेठानी या देवरानी। वि० [√या+तृच्] १. जानेवाला। २. रथ चलानेवाला। ३. मार डालने या हत्या करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यातायात  : पुं० [सं०√या+क्त (भावे)=यात-आयात, द्व० स०] [वि० यातायातिक] १. एक स्थान से दूसरे स्थान पर आते-जाते रहने की क्रिया या भाव। आना-जाना। गमनागमन। २. वह साधन जिससे एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाया जाता है। (कम्यूनिकेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यातु  : वि० [सं०√या+तु] १. आनेवाला। २. रास्ता चलनेवाला। पथिक। पुं० १. काल। २. राक्षस। ३. वायु। ४. अस्त्र। ५. यातना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यातुध्न  : पुं० [सं० यातु√हन् (हिंसा)+टक्] गुग्गुल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यातुधान  : पुं० [सं० यातु√धा (पोषण)+युच्—अन] राक्षस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यात्निक  : पुं० [सं० यत्न+ठक्-इक] एक बौद्ध सम्प्रदाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यात्रा  : स्त्री० [सं०√या+त्रन्—टाप्] १. एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की क्रिया। सफर। २. कहीं जाने के लिए चलना या निकलना। प्रयाण प्रस्थान। ३. धार्मिक भाव से किसी तीर्थ या देव-मंदिर की ओर दर्शन, पूजन आदि के उद्देश्य से जाने की क्रिया। ४. उत्सव। ५. व्यवहार। ६. आज-कल बंग देश में प्रचलित एक प्रकार का धार्मिक अभिनय, जिसमें नाचना और गाना भी रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यात्राधिदेय  : पुं० [सं० यात्रा-अधिदेय, सुप्सुपा०स०] दे० ‘यात्रा-भत्ता’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यात्रा-भत्ता  : पुं० [सं० +हिं] यात्रा करनेवाले व्यय के बदले अर्थात् कहीं आने-जाने के समय किये जानेवाले व्यय के बदले में अधिकारियों, कर्मचारियों आदि को मिलनेवाला भत्ता (ट्रेवेलिंग एलाउन्स)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यात्रावाल  : पुं० [सं० यात्रा+हिं०वाला (प्रत्यय)] तीर्थयात्रियों को अपने यहाँ टिकाने तथा देवदर्शन करानेवाला पंडा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यात्रिक  : पुं० [सं० यात्रा+ठक्—इक] १. यात्रा का प्रयोजन। कहीं जाने का अभिप्राय या उद्देश्य। २. यात्रा करनेवाला व्यक्ति। यात्री। ३. यात्रा के समय साथ ले जाने की सामग्री। सफर का सामान। वि० यात्रा-संबंधी। यात्रा का। २. जो बहुत दिनों से चलता चला आ रहा हो। परम्परा-गत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यात्री (त्रिन्)  : पुं० [सं० यात्रा+इनि] १. वह जो यात्रा कर रहा हो। २. देवदर्शन अथवा तीर्थाटन के उद्देश्य से घर से निकला हुआ व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याथातथ्य  : पुं० [सं० यथातथ्य+ष्यञ्] यथातथ होने की अवस्था या भाव। यथार्थता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यादःपति  : पुं० [सं० ष० त०] १. समुद्र। २. वरुण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याद  : स्त्री० [फा०] १. स्मरण करने की क्रिया या भाव। २. स्मरण शक्ति। स्मृति। क्रि० प्र०—करना। दिलाना।—पड़ना।—रखना।—रहना।—होना। पुं० [सं० यादस्] मछली, मगर आदि जल-जंतु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यादगार  : स्त्री० [फा०] १. चिन्हानी। २. स्मारक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याददाश्त  : स्त्री० [फा०] १. स्मरण-शक्ति। स्मृति। २. संस्मरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यादव  : पुं० [सं० यदु+अण्] [स्त्री० यादवी] १. यदु के वंशज। २. श्रीकृष्ण। वि० यदु सम्बन्धी। यदु का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यादवी  : स्त्री० [सं० यादव+ङीप्] १. यदु कुल की स्त्री। २. दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यादवीय  : वि० [सं० यादव+छ—ईय] यादव सम्बन्धी। पुं० किसी जाति या देश के लोगों में आपस में होनेवाला लड़ाई-झगड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यादृच्छिक-आधि  : स्त्री० [सं०] गिरवी या रेहन रखी हुई वह चीज जो बिना ऋण चुकाये लौटाई न जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यादृश  : वि० [सं० यत्√दृश्+कञ्, आकार आदेश] जिस प्रकार का। जैसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यान  : पुं० [सं०√या+ल्युट-अन] १. वह उपकरण या साधन जिस पर सवार होकर यात्रा की जाती अथवा माल ढोया जाता है। जैसे—गाड़ी, छकड़ा, रथ, साइकिल आदि। २. आकाश-यान। विमान। ३. शत्रु देश पर की जानेवाली सैनिक चढ़ाई। ४. गति। चाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यान-मार्ग  : पुं० [सं० ष० त०] ऐसा मार्ग जिससे आदमी और सवारियाँ आती-जाती हों। जैसे—सड़क।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यानी  : अव्य० [अ०] अर्थ या आशय यह है कि। अर्थात्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याने  : अव्य०=यानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यापन  : पुं० [सं०√या+णिच्, पुक्+युच्—अन] [भू० कृ० यापित, वि० याप्य] १. चलाना। २. समय आदि के सम्बन्ध में, व्यतीत करना। गुजारना। बिताना। जैसे—काल-यापन। ३. काम-काज के सम्बन्ध में पूरा करना। निपटाना। ४. परित्याग करना। छोड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यापना  : स्त्री० [सं०√या+णिच्, पुक्+युच्—अन, टाप्] १. वाहन या सवारी चलाना। हाँकना। २. वह धन जो किसी को जीविका-निर्वाह के लिए दिया जाय। ३. बरताव। व्यवहार। ४. दे० ‘यापन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यापनीय  : वि० [सं०√या+णिच्, पुक्+अनीयर] १. यापन किये जाने के योग्य। याप्य। २. महत्त्वहीन । तुच्छ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याप्य  : वि० [सं०√या+णिच्, पुक्+यत्] १. जिसका यापन हो सके या होने को हो। यापनीय। २. छिपाये जाने के योग्य। गोपनीय। ३. तुच्छ और निंदनीय। ४. रक्षित रखने के योग्य। रक्षणीय। पुं० कोई ऐसा असाध्य रोग जिसमें दीर्घकाल तक रोगी को कष्ट भोगना पड़ता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याफ्त  : स्त्री० [फा० याफ़्त] १. प्राप्ति। २. आय। ३. लाभ। ४. किसी प्रकार से अथवा किसी रूप में होनेवाली ऊपरी आमदनी। ५. रिश्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याफ्तनी  : वि० [फा० याफ्तनी] १. मिलनेवाला। प्राप्य। २. प्राप्त करने के योग्य। किये जाने के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याफ्ता  : वि० [फा० याफ़्तः] १. पाया हुआ। जैसे—सजा याफ्ता। २. जिसने कोई विशेष अनुभव या ज्ञान प्राप्त किया हो। जैसे—तालीम याफ्ता, सोहबत याफ्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याब  : प्रत्य० [फा०] १. प्राप्त होनेवाला या मिलनेवाला जैसे—दस्तयाब=हस्तगत। २. प्राप्त करनेवाला। पानेवाला। जैसे—फतहयाब=फतह पानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याबी  : स्त्री० [फा०] प्राप्त करने या होने की अवस्था, क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याबू  : पुं० [तु०] १. छोटे डील-डौल का घोड़ा जो प्रायः बोझ ढोने के काम आता है। २. ट्टटू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याभ  : पुं० [सं०√यभ् (मैथुन+घञ्] मैथुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम  : पुं० [सं०√यम् (नियंत्रण)+घञ्] १. दिन मान का आठवाँ अंश। तीन घंटे का समय। पहर। २. काल। समय। ३. एक प्रकार के देवगण जो संख्या में बारह कहे गये हैं। वि० यम-सम्बन्धी। यम का। स्त्री० यामि (रात)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामकिनी  : स्त्री०=यामि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम-घोष  : पुं० [सं० ब० स०] १. मुर्गा। २. श्रृंगाल। २. पहरों की सूचना देनेवाला घंटा। घड़ियाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम-घोषा  : स्त्री० [सं० ब० स०+टाप्] वह घंटा जो समय की सूचना देने के लिए बजता हो घड़ियाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम-नाली  : स्त्री० [सं० ष० त०] समय बतानेवाली पुरानी चाल की घड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामल  : पुं० [सं० यमल+अण्] १. जुड़वाँ बच्चे। यमल। २. तन्त्र शास्त्र का एक ग्रन्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामवती  : स्त्री० [सं० याम+मतुप्, +ङीष्] रात। निशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम-वृत्ति  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. रात के समय चौकसी करने या पहरा देने का काम। २. उक्त काम का पारिश्रमिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामाता  : पुं० =जामाता (दामाद)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामायन  : पुं० [सं० यम+फक्, -आयन] वह जो यम के गोत्र में उत्पन्न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामार्द्ध  : पुं० [सं० याम-अर्द्ध, ष० त०] याम अर्थात् पहर का आधा भाग। डेढ़ घंटे का समय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामि  : स्त्री० [सं०√या+मि] १. कुल-वधू। कुल स्त्री। २. बहन। भगिनी। ३. रात्रि। रात। ४. पुत्री। बेटी। पुत्र-वधू। ६. दक्षिण दिशा। ७. धर्म की एक पत्नी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामिक  : पुं० [सं० याम+ठक्—इक] रात के समय चौकसी करने या पहरा देनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामिका  : स्त्री० [सं० यामिक+टाप्] रात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामिका-पति  : पुं० [सं०] १. चंद्रमा। २. कर्पूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामित्र  : पुं० [सं० जामित्र] जन्म-कुण्डली में लग्न से सातवाँ स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामित्र-वेध  : पुं० [सं० जामित्रवेध] वेधशाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामिन (नि)  : स्त्री०=यामिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामिनी  : स्त्री० [सं० याम+इनि+ङीष्] १. रात्रि। रात। २. हलदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामिनी-चर  : पुं० [सं० यामिनी√चर्+ट] १. राक्षस। निशाचर। २. उल्लू। ३. गुग्गुल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामुन  : वि० [सं० यमुना+अण्] १. यमुना-संबंधी। २. यमुना में रहने या होनेवाला। पुं० यमुना के किनारे बसने वाले लोग। २. एक प्राचीन तीर्थ। ३. एक प्राचीन पर्वत। ४. एक प्राचीन जनपद। ५. एक प्राचीन वैष्णव आचार्य। ६. आँख में लगाने का अंजन या सुरमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामुनेष्टक  : पुं० [सं० यामुन-इष्टक, उपमित स०] सीसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यामेय  : पुं० [सं० यामि+ढक्—एय] १. यामिका पुत्र। २. बहन का लड़का। भाँजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम्य  : वि० [सं० यम+ष्यञ्] १. यम-संबंधी। यम का। २. दक्षिण दिशा का। दक्षिणी। पुं० [यामी+यत्] १. विष्णु। २. शिव। ३. यमदूत। ४. अगस्त्य ऋषि का एक नाम। ५. चन्दन। ६. भरणी (नक्षत्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम्य-द्रुम  : पुं० [सं० कर्म० स०] सेमल का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम्या  : स्त्री० [सं० या्म्य+टाप्] १. दक्षिण दिशा। २. भरणी नक्षत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम्यायन  : पुं० [सं० याम्य+अयन, कर्म० स०] दक्षिणायन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम्योत्तर  : वि० [सं० याम्य-उत्तर, सुप्सुपा स०] जो दक्षिण से उत्तर की ओर या उक्त लंब में हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम्योत्तर-दिगंश  : पुं० [सं० कर्म० स०] लंबांश। दिगंश। (भूगोल, खगोल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम्योत्तर-रेखा  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] खगोल और भूगोल में वह कल्पित रेखा जो किसी विशिष्ट स्थान (जैसे—प्राचीन भारत में उज्जयिनी और आज-कल इंग्लैड के ग्रीनविच नगर) के ख-स्वस्तिक से चलकर सुमेरु और कुमेरु को पार करती हुई पृथ्वी का पूरा वृत्त बनाती है। (मेरीडियन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याम्योत्तर-वृत्त  : पुं० [सं० मध्य० स०] याम्योत्तर रेखा से बननेवाला वृत्त। (मेरीडियन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यायावर  : पुं० [सं०√या (गति)+य़ङ्+वरच्] १. अश्वमेघ का घोड़ा। २. वह साधु या संन्यासी जो किसी एक स्थान पर टिककर न रहता हो, बराबर घूमता-फिरता हो। ३. उक्त प्रकार के मुनियों का एक गण या वर्ग। ४. वह जिसके रहने का कोई निश्चित स्थान न हो और जो खान-पान आदि के सुभीते के विचार से अपना डेरा कभी कहीं और कभी कहीं लगाता हो। खाना-बदोश। (नोमड) ५. जरत्कारु मुनि का एक नाम। ६. याचना। ७. वह ब्राह्मण जिसके यहाँ गार्हपत्य अग्नि बराबर रहती हो। साग्नि ब्राह्मण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यायी (यिन्)  : वि० [सं०√या+णिनि, युक्, आगम] [स्त्री० यायिनी] जानेवाला। जो जा रहा हो। गमनशील।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यार  : पुं० [फा०] [भाव० यारी] १. मित्र। दोस्त। २. किसी स्त्री के विचार से उसका प्रेमी या उपपत्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यारकंद  : पुं० [तु० यारकंद] १. चीनी तुर्किस्तान का एक प्राचीन नगर। २. एक प्रकार का बेल-बूटा जो कालीन में बनाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यार-बाज  : वि० [फा०] [भाव० यार-बाजी] यारवाश। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यार-बाश  : वि० [फा०] [भाव० यारबाशी] १. जिसके बहुत से मित्र हों तथा जो मित्रों में ही अधिक समय बिताता हो। २. मित्रों में रहकर अपना जीवन हँसी-खुशी से बितानेवाला। ३. जो सब के साथ मित्रता स्थापित कर लेता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यार-बाशी  : स्त्री० [फा०] यार-बाश होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यारमंद  : पुं० [फा०] [भाव० यारमंदी] निष्ठापूर्वक मित्रता का निर्वाह करनेवाला व्यक्ति। सच्चा मित्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यारमंदी  : स्त्री० [फा०] सच्ची मित्रता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यार-मार  : पुं० [फा+हिं०] [भाव० यार-मारी] मित्र को समय पर धोखा देने अथवा उससे अनुचित लाभ उठानेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याराना  : पुं० [फा० यारनः] १. यार होने की अवस्था, धर्म या भाव। मित्रता। मैत्री। दोस्ती। २. पर-स्त्री और पर-पुरुष का अनुचित सम्बन्ध या प्रेम। क्रि० प्र०—गाँठना।—लगाना। वि० मित्रों का सा। मित्रता का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यारि  : स्त्री० [फा० यार] प्रियतमा। प्रेयसी। उदाहरण—हरति ताप सब द्यौस को उर लगि यारि बयारि।—बिहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यारी  : स्त्री० [फा०] १. यार होने की अवस्था या भाव। मैत्री। मित्रता। २. पर-स्त्री और पर-पुरुष का अनुचित प्रेम या संबंध। क्रि० प्र० गाँठना।—जोड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याल  : स्त्री० [तुं०] १. गरदन। २. घोड़े की गरदन के ऊपर के लंबे बाल। अयाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याव  : वि० [सं०√यु (मिश्रण)+अप्+अण्] १. यव-सम्बन्धी। यव का। २. यव या जौ से बना या बनाया हुआ। पुं० १. जौ का सत्तू। २. लाक्षा। लाख। ३. महावर। वि० [सं०√यु+अप्+अव] १. जितना। २. पूरा। सब। अव्य० १. जब तक। २. जहाँ तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावक  : पुं० [सं० याव+कन्] १. जौ। २. जौ का सत्तू। ३. जौ की बनाई हुई कोई चीज। ४. बोरो धान। ६. उड़द। ७. लाक्षा। लाख ८. महावर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावज्जीवन  : अव्य० [सं० यावत्-जीवन, अव्य० स०] जब तक जीवन रहे या हो तब तक। जन्म-भर। आजीवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावत्  : वि० [सं० यद्-वतुप, आत्व] १. जितना २. सब। अव्य० [यद्+डावतु] जहाँ तक। (इसका नित्य संबंधी तावत् है।)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावन  : वि० [सं० यवन+अण्] [स्त्री० यावनी] १. यवन संबंधी। यवनों का। २. मुसलमानों का। पुं० लोबान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावनक  : पुं० [सं० यावन+कन्] लाल रेंड़। रक्त एरंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावनाल  : पुं० [सं० यवनाल+अण्] ज्वार या मक्का नामक अन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावनाली  : स्त्री० [सं० यावनाल+ङीष्] मक्के से बनाई हुई चीनी ज्वार की शक्कर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावनी  : स्त्री० [सं० यावन+ङीष्] करंकशालि नामक ईख। रसाल। वि० ‘यावन’ का स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावर  : वि० [फा०] [भाव० यावरी] १. सहायक। मददगार। २. पोषक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावरी  : स्त्री० [फा०] १. यावर अर्थात् सहायक होने की अवस्था या भाव। २. पोषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावशुक  : पुं० [सं० यवशूक+अण्] जवा-खार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावस  : पुं० [सं० यवस्+अण्] घास, डंठलों आदि का ढेर या पूला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावा  : वि० [तु० यावः] अनर्गल। बेहूदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावास  : पुं० [सं० यावस+अण्] यवास से बनाया हुआ। मद्य। जवा से की शराब। वि० यावस संबंधी। जवासे का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यावी  : स्त्री० [सं० याव+ङीष्] १. शंखिनी। २. यवतिक्ता नाम की लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याष्टीक  : पुं० [सं० यष्टि+ईकक्] लाठी बाँधनेवाला योद्धा। लठैत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यास  : पुं० [सं०√यास् (प्रयास)+घञ्] लाल धमासा। स्त्री० [अव्य] १. निराशा। २. निराश होने पर मन में उत्पन्न होने वाला खेद। स्त्री० [फा०] चमेली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यासमन  : स्त्री० [फा० यासमीन] चमेली का फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यासमीन  : स्त्री० [फा०] चमेली का फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यासु  : सर्व०=जासु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यास्क  : पुं० [सं० यस्क+अण्] १. यास्क ऋषि के गोत्र में उत्पन्न व्यक्ति। २. वैदिक निरुक्त के रचयिता एक प्रसिद्ध ऋषि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यास्कायनि  : पुं० [सं० यास्क+फिञ्-आयन] यास्क के गोत्र में उत्पन्न पुरुष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याहि  : सर्व० [हिं० या+हिं] इसको। इसे। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
याहू  : पद० [फा०] ऐ खुदा। हे ईश्वर। पुं० एक प्रकार के कबूतर जो प्रायः याहू-याहू शब्द करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ