लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

यह  : सर्व० [सं० इदं बहु रूप से] किसी ऐसी वस्तु, विचार या व्यक्ति (संज्ञा) के लिए प्रयुक्त होनेवाला शब्द जो समीप हो, वर्तमान काल का हो, अभी सोचा गया हो अथवा जिसका अभी-अभी उल्लेख हुआ हो ‘वह’ का विरुद्धार्थक। जैसे—यह तो सबेरे से यहाँ बैठा है। वि० जो वर्तमान या समीप हो अथवा जिसका अभी-अभी उल्लेख किया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यह-वह  : पुं० [हिं०] इधर-उधर की या टाल-मटोल की बात-चीत। जैसे—मुझसे यह वह मत करो, अपना काम देखो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यहाँ  : अव्य० [सं० इह] १. (वक्ता की दृष्टि से) इस स्थान पर। २. किसी विशिष्ट स्थान या क्षेत्र के आसपास या चारों ओर। पद—हमारे यहाँ=जहाँ हम रहते हैं, वहाँ। हमारे देश में। हमारे पास। जैसे—हमारे यहाँ नौकर नहीं हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यहि  : सर्व० [हिं० यह] १. ‘यह’ का वह रूप जो पुरानी हिन्दी में उसे कोई विभक्ति लगने से प्राप्त होता है। २. ‘ए’ का विभक्ति युक्त रूप, जिसका व्यवहार आगे चलकर कर्म और सम्प्रदाय में ही प्रायः होने लगा था। इसको। इसे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यहिज  : सर्व० [हिं०] १. यही। २. उसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यहिया  : पुं० [इब० यहया] एक यहूदी पैगम्बर जिसने ईसा के आविर्भाव की पूर्व-सूचना दी थी और जो अन्त में मार डाला गया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यही  : अव्य० [हिं० यह+ही (प्रत्यय)] निश्चित रूप से यह। यह ही। जैसे—यही तो मैं भी कहता हूँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यहूद  : पुं० [इब] यहूदी लोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यहूदी  : पुं० [इब, ] [स्त्री० यहूदिन] १. यहूद देश का निवासी। २. उक्त देश की जाति जो अब सारे संसार में फैल गई है। ३. अर्थ-पिशाच व्यक्ति। वि० यूहद देश का। यहूद देश संबंधी। स्त्री०=यहूद देश की भाषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यहूयहू  : पुं० [अनु०] कबूतर की एक जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ