लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

यव  : पुं० [सं०√यु (मिश्रण)+अप्] १. जौ नामक एक प्रसिद्ध अन्न जिसका पिसान, सत्तू आदि मनुष्य खाते हैं। २. उक्त अन्न का पौधा। ३. प्राचीन काल की एक तौल जो जौ के एक दाने अथवा सरसों के बारह दानों के बराबर होती थी। ४. लंबाई की एक नाप जो एक इंच की एक तिहाई होती है। ५. सामुद्रिक में हथेली आदि में होनेवाला एक शुभ लक्षण जो जौ के दाने की आकृति का होता है। ६. कोई ऐसी वस्तु जो दोनों ओर उन्नतोदर हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवक  : पुं० [सं० यव+कन्] जौ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवक्य  : वि० [सं० यवक+यत्] (खेत) जो जौ की बोआई के लिए उपयुक्त हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-क्रीत  : पुं० [सं० तृ० त०] भरद्वाज के पुत्र एक ऋषि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-क्षार  : पुं० [मध्य० स०] जवाखार (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-चतुर्थी  : स्त्री० [मध्य० स०] वैशाख शुक्ला-चतुर्थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवज  : पुं० [सं० यव√जन् (उत्पत्ति)+ड] १. जवाखार। २. गेहूँ का पौधा। ३. अजवायन। वि० यव से उत्पन्न या प्राप्त होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-तिक्ता  : स्त्री० [उपमित० स०] शंखिनी (लता)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-दोष  : पुं० [सं० ष० त०] कुछ रत्नों में होनेवाला जौ के आकार का चिन्ह जिसकी गिनती दोषों में होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-द्वीप  : पुं० [मध्य० स०] जावा (द्वीप)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवन  : पुं० [सं०√यु+युच्] [स्त्री० यवनी] १. वेग। तेजी। २. तेज चलनेवाला घोड़ा। ३. प्राचीन भारत में यूनान से आये हुए लोगों की संज्ञा। ४. परवर्ती भारत में मुसलमानों की संज्ञा। ५. कालयवन नामक म्लेच्छ राजा जो कृष्ण से कई बार लड़ा था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवन-प्रिय  : पुं० [ष० त०] मिर्च।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवनाचार्य  : पुं० [यवन-आचार्य, ष० त०] एक प्रसिद्ध यवन ज्योतिषाचार्य। ताजिकशास्त्र, रमलामृत आदि ग्रन्थों के रचयिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवनानी  : स्त्री० [सं० यवन+ङीष्, आनुक] १. यूनान की भाषा। २. प्राचीन भारत में, यवनों की लिपि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवनारि  : पुं० [यवन-अरि, ष० त०] श्रीकृष्ण, जो कालयवन के शत्रु थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवनाल  : स्त्री० [ब० स०] १. ज्वार का पौधा। २. ज्वार के दाने। ज्वार। ३. जौ के सूखे डंठल जो पशुओं को चारे के रूप में खिलाये जाते हैं
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवनालज  : पुं० [सं० यव-नाल, ष० त०√जन्+ड] जवाखार। यवक्षार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-नाश्व  : पुं० [सं०] मिथिला के एक प्राचीन राजा जो बहुलाश्व का पिता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवनिका  : पुं० [सं०√यु+ल्युट-अन, ङीष्+कन्, टाप्, इत्व] १. कनात। २. परदा। ३. रंगमंच का परदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवनी  : स्त्री० [सं०√यु+ल्युट-अन+ङीष्] १. यूनान देश की स्त्री। २. यवन जाति की स्त्री। ३. विशेषतः मुसलमान स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवनेष्ट  : पुं० [सं० यवन-इष्ट, ष० त०] १. सीसा। २. मिर्च। ३. गाजर। ४. शलजम। ५. प्याज। ६. लहसुन। ७. नीम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-फल  : पुं० [सं० ब० स०] १. इंद्र जौ। २. कुटज। ३. प्याज। ४. बाँस। ५. जटामासी। ६. पाकर नामक वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-बिंदु  : पुं० [सं० ब० स०] वह हीरा जिसमें बिन्दु सहित यवरेखा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-मंड  : पुं० [सं० मध्य० स०] जौ का माँड़ जो पथ्य रूप में कुछ विशिष्ट प्रकार के रोगियों को दिया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-मंथ  : पुं० [सं० ष० त०] जौ का सत्तू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवमती  : स्त्री० [सं० यव+मतुप+ङीष्] एक प्रकार का वर्ण वृत्त जिसके विषम चरणों में क्रमशः रगण, जगण और जगण तथा सम चरणों में क्रमशः जगण, रगण और गुरु होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-मद्य  : पुं० [सं० मध्य० स०] सडा़ये हुए जौ के खमीर से बनी हुई शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-मध्य  : पुं० [सं० ब० स०] १. एक प्रकार का चांद्रायण व्रत। २. पाँच दिनों में समाप्त होनेवाला एक प्रकार का यज्ञ। ३. एक प्राचीन नाप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-रस  : पुं० [सं०] जौ आदि अनाजों के दानों को पानी में फुलाकर उनसे निकाला जानेवाला सार भाग जिसका प्रयोग मादक द्रव्य प्रस्तुत करने में होता है और औषधों में जिसका प्रयोग पौष्टिक तत्त्व के रूप में होता है। (माल्ट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-लास  : पुं० [सं० ब० स०] जवाखार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-वर्णाभ  : पुं० [सं० यव-वर्ण, ष० त० यववर्ण-आभा, ब० स०] सुश्रुत के अनुसार एक प्रकार का जहरीला कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-शर्करा  : स्त्री० [सं०] रासायनिक प्रक्रिया से जौ से बनाई जानेवाली चीनी (माल्टोज)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-शूक  : पुं० [सं० ष० त०+अच्] जवाखार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव-श्राद्ध  : पुं० [सं० मध्य० स०] एक प्रकार का श्राद्ध जो वैशाख के शुक्ल पक्ष में कुछ विशिष्ट दिनों और योगों में तथा विषुव संक्रांति अथवा अक्षय तृतीया के दिन होता है। इनमें जौ के आटे का व्यवहार होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवस  : पुं० [सं०√यु+असच्] १. घास। २. भूसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवागू  : पुं० [सं० यु+आगूच्] १. जौ अथवा किसी अन्य उबाले हुए अन्न की माँड़। २. उक्त माँड़ की काँजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवाग्र  : पुं० [सं० यव-अग्र, ष० त०] जौ का भूसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवाग्रज  : पुं० [सं० यवाग्र√जन् (उत्पत्ति)+ड] १. यवक्षार। २. अजवायन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवास (क)  : पुं० [सं०√यु+आस] जवासा (क्षुप)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यविष्ठ  : पुं० [सं० युवन्+इष्ठन्, यवादेश] १. छोटा भाई २. अग्नि। आग। ३. ऋग्वेद के एक मंत्रद्रष्टा ऋषि। अग्नियविष्ठ। वि० १. सबसे छोटा। कनिष्ठ। २. नौजवान। युवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवीनर  : पुं० [सं०] १. पुराणानुसार (क) अजमीढ़ का एक पुत्र। (ख) द्विमीढ़ का एक पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यवीयान् (यस्)  : पुं० वि० [सं० युवन्+ईयसुन्, यवादेश]=यविष्ठ। वि० [सं०] १. यव, संबंधी। यवका २. यव या जौ से बना हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
यव्य  : पुं० [सं० यव+यत्]=यव-रस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ