लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मौर  : पुं० [सं० मुकुट, पा० मउड़] [स्त्री० अल्पा० मौरी] १. विवाह के समय वर को पहनाया जानेवाला ताड़-पत्र या खुखड़ी का बना हुआ एक प्रकार का शिरोभूषण। मुहावरा—मौर बाँधना=विवाह के समय सिर पर मौर पहनना। वि० सब में मुख्य या श्रेष्ठ। शिरोमणि। पुं० [सं० मुकुल, प्रा० मउल] मंजरी। बौर। जैसे—आम का मौर। पुं० [सं० मौलि=सिर] १. सिर। २. गरदन का पिछला भाग जो सिर के नीचे पड़ता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौर-छोराई  : स्त्री० [हिं० मउर-छुड़ाई] १. विवाह के उपरांत मौर खोलने की रस्म। २. उक्त रसम के समय मिलनेवाला धन या नेग। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौरजिक  : पुं० [सं० मुरज+ठक्-इक] मुरज नामक बाजा बजानेवाला। मुरज बजानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौरना  : स० [हिं० मौर+ना (प्रत्यय)] वृक्षों पर मंजरी लगना। आम आदि के पेड़ों पर बौर लगना। बौराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौरसिरी  : स्त्री०=मौलसिरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौरिक  : वि० [सं० मुकुलित] मौर अर्थात् मंजरी से युक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौरी  : स्त्री० [मौर का स्त्री०अल्पा०] कागज आदि का बना हुआ वह छोटा मौर जो विवाह में वधू के सिर पर बाँधा जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौरुसी  : वि० [अ०] पैतृक। जैसे—मौरुसी घर या जायदाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौर्ख्य  : पुं० [सं० मूर्ख+ष्यञ्] मूर्खता। बेवकूफी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौर्य  : पुं० [सं० मुरा+ण्य] मगध का एक प्रसिद्ध भारतीय राजवंश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मौर्वी  : स्त्री० [सं० मूर्वा+अण्+ङीष्] धनुष की प्रत्यंचा। कमान की डोरी। ज्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ