लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मोम  : पुं० [फा०] १. वह चिकना मुलायम द्रव्य जिससे शहद की मक्खियाँ अपना छत्ता बनाती हैं। मधुमक्खी के छत्ते का उपकरण। पद—मोम की नाक=ऐसी प्रकृति या स्वभाव जिसे दूसरे लोग जब जिधर चाहें तब उधर प्रवृत्त कर सकें। मुहावरा—(किसी को) मोम करना या मोम बनाना=द्रवीभूत कर लेना। दयार्द्र कर लेना। २. रूप, रंग आदि में उक्त से मिलता-जुलता वह पदार्थ जो मधु-मक्खी की जाति के तथा कुछ और प्रकार के कीड़े पराग आदि से एकत्र करते हैं अथवा जो वृक्षों पर लाख आदि के रूप में पाया जाता है। ३. मिट्टी के तेल में से, एक विशेष रासायनिक क्रिया द्वारा निकाला हुआ इसी प्रकार का एक पदार्थ। जमा हुआ मिट्टी का तेल। (मोम-बत्ती प्रायः इसी से बनती है)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोमजामा  : पुं० [फा०] ऐसा कपड़ा जिस पर मोम का रोगन चढ़ाया गया हो। विशेष—ऐसे कपड़े पर पानी का असर नहीं होता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोमती  : स्त्री०=ममत्व। स्त्री० [मो+मति] मेरी मति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोम-दिल  : वि० [फा०] मोम की तरह कोमल हृदयवाला। दूसरों के दुःख से शीघ्र द्रवित होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोमना  : वि० [हिं० मोम+ना (प्रत्यय)] मोम का सा अर्थात् बहुत ही कोमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोम-बत्ती  : स्त्री० [फा० मोम+हिं० बत्ती] मोम, जमाये हुए मिट्टी के तेल या ऐसी ही किसी और जलनेवाले पदार्थ की बनी हुई बत्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोमिन  : पुं० [अ] १. मुसलमान पुरुष। २. एक प्रकार के मुसलमान जुलाहे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोमिया  : स्त्री० [फा०] १. एक विशेष प्रकार की ओषधि जिसके लेप से शव सड़ने-गलने नहीं पाता। २. वह शव जिस पर उक्त ओषधि का लेप हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोमियाई  : स्त्री० [फा० मोमियायी] १. काले रंग की एक चिकनी दवा जो मोम की तरह मुलायम होती है। यह दवा घाव भरने के लिए प्रसिद्ध है। २. नकली शिलाजीत। मुहावरा—(किसी की) मोमियाई निकालना= (क) किसी से बहुत कठिन परिश्रम कराना। (ख) बहुत मारना-पीटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोमी  : वि० [फा०] १. मोम का बना हुआ। जैसे—मोमी, मोती, मोमी पुतला। २. मोम की तरह मुलायम। ३. बहुत जल्दी द्रवीभूत होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ