लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मेहरा  : पुं० [हि० मेहरी] १. स्त्रियों की सी चेष्टावाला। स्त्री-प्रकृतिवाला। जनखा। पुं० [?] जुलाहों की चरखी का घेरा। पुं० [सं० मिहिर] खत्रियों की एक जाति या वर्ग। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहराना  : अ० [?] नमी आदि के कारण कुरकुरे या मुरमुरे पदार्थ का कुछ आर्द्र होना। जैसे—बरसात के कारण भुने हुए दाने या सेव मेहराना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहराब  : स्त्री० [अ० मिहराब] द्वार के ऊपर का अर्द्धमंडलाकार बनाया हुआ भाग। दरवाजे के ऊपर का गोले, आधे गोले या मंडल की तरह का बनाया हुआ हिस्सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहराबदार  : वि० [अ० +फा] जिसमें मेहराब लगी हो। मेहराबवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहराबी  : वि० [अ० मिहराबी] मेहराबदार। स्त्री० एक प्रकार की तलवार जो मेहराब की तरह बीच में कुछ झुकी हुई या टेढ़ी होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहरारू  : स्त्री० [सं० मेहना] १. महिला। स्त्री। २. जोरू। पत्नी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ