लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मेहन  : पुं० [सं०√मिह्+ल्युट-अन] १. पेशाब करना। मूत्र-त्याग। २. पेशाब। मूत्र। ३. [√मिह्+ल्यु-अन] जननेंद्रिय। लिंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहनत  : स्त्री० [अ०] परिश्रम विशेषतः शारीरिक परिश्रम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहनताना  : पुं० [अ०+फा०] १. मेहनत करने के बदले में मिलनेवाला धन। पारिश्रमिक। २. विशेष रूप से वह धन जो वकील को मुकदमा लड़ने के बदले में दिया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहनती  : वि० [अ० मेहनत+हिं० ई (प्रत्यय)] १. अधिक या पूरी मेहनत करनेवाला। परिश्रमी। २. व्यायाम करनेवाला। ३. पुष्ठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहना  : स्त्री० [सं०√मिह्+णिच्+युच्+अन+टाप्] महिला। स्त्री। पुं० [अ० मिहन=परीक्षण या हिं० ताना का अनु०] किसी के साथ। किये हुए उपकार की ऐसी चर्चा जो उपकृत व्यक्ति की कृतघ्नता दिखलाने पर लज्जित करने के लिए की जाय। जैसे—वह दिन-रात ननद को ताने-मेहने देती रहती है। (स्त्रियाँ)। क्रि० प्र०—देना।—मारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ