लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मेध  : पुं० [सं०√मेध् (मारना)+घञ्] [वि० मेधक, मेधी, मेध्य] १. यज्ञ। २. हवि। ३. यज्ञ-बलि का पशु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेधज  : पुं० [सं० मेध√जन् (उत्पन्न करना)+ड] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेधा  : स्त्री० [सं०] १. बातें समझने और स्मरण रखने की शक्ति। २. दक्ष प्रजापति की एक कन्या। ३. षोड़श मातृकाओं में से एक मातृका। ४. छप्पय छन्द का एक भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेधाजित  : पुं० [सं०] कात्यायन मुनि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेधातिथि  : पुं० [सं०] १. काण्ववंश में उत्पन्न एक ऋषि जो ऋग्वेद के प्रथम मण्डल के १२-१३ सूक्तों के द्रष्टा थे। २. पुराणानुसार शाकद्वीप के अधिपति जो प्रियव्रत के पुत्र कहे गये हैं। ३. कर्दम प्रजापति का एक पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेधावती  : स्त्री० [सं० मेधा+मतुप्, वत्व, +ङीष्] महाज्योतिष्मती लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेधावान् (वत्)  : वि० [सं० मेधा+मतुप्] =मेधावी। वि० [स्त्री० मेधावती]=मेधावी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेधावी (विन्)  : वि० [सं० मेधा+णिनि] [स्त्री० मेधाविनी] १. असाधारण मेधा शक्तिवाला। जिसकी धारणशक्ति तीव्र हो। २. बुद्धिमान। ३. पंडित। विद्वान। पुं० १. मदिरा। शराब। २. तोता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेधिर  : वि० [सं० मेधा+इरन्] मेधावी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेधिष्ठ  : वि० [सं० मेधा+इष्ठन्] मेधावी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेध्य  : वि० [सं० मेधा+यत्] १. बुद्धि बढ़ानेवाला। मेधाजनक। २. पवित्र। पुं० १. जौ। २. बकरा। ३. कत्था। खैर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेध्या  : स्त्री० [सं० मेध्य+टाप्] १. केतकी, शंखपुष्पी, ब्राह्मी, मंडूकी आदि बुद्धवर्द्धक बूटियों का वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ