लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मेंह  : पुं० [सं० मेघ] १. आकाश से वर्षा के रूप में गिरनेवाला जल। २. पानी बरसना। वर्षा। क्रि० प्र०—पड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेंहदिया  : वि० [हि० मेंहदी] मेंहदी की तरह का हरापन लिये लाल रंगवाला। पुं० उक्त प्रकार का रंग (मर्ट्रिल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेंहदी  : स्त्री० [सं० मेंधी] १. एक प्रसिद्ध कँटीली झाड़ी या पौधा जिसकी पत्तियों से गहरा लाल रंग निकलता है और इसीलिए जिन्हें पीसकर स्त्रियाँ अपनी हथेलियों और तलुओं में, उन्हें रंगने के लिए लगाती हैं। (मर्ट्रिल)। २. उक्त पौधे की पत्तियों का पीसा हुआ चूर्ण। मुहावरा—मेंहदी रचना=मेंहदी का अच्छा और गहरा रंग आना। मेंहदी रचाना या लगाना=मेंहदी की पत्तियाँ पीसकर हथेली या तलुए में लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ