लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मूढ़  : वि० [सं०√मुह् (अविवेक)+क्त] [भाव० मूढ़ता] १. जिसे कुछ भी बुद्धि न हो। परम मूर्ख। बिलकुल नासमझ। २. निष्चेष्ट। स्तब्ध। ३. हक्का-बक्का। पुं० तमोगुण की प्रधानता के कारण चित्त के निन्द्रायुक्त या स्तब्ध होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूढ़-गर्भ  : पुं० [सं० कर्म० स०] ऐसा गर्भ जिसमें से सन्तान न हो सके। विकृत होकर गिर जानेवाला गर्भ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूढ़ता  : स्त्री० [सं० मूढ़+तल्+टाप्] १. मूढ़ होने की अवस्था या भाव। २. मूर्खता। ३. अज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूढ़-वात  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. किसी कोश में रुकी या बँधी हुई वायु। २. बहुत जोरों का अन्धड़। तूफान। जैसे—मूढ़-वाताहत जहाज=तूफान का मारा हुआ जहाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूढ़ी  : स्त्री०=मूड़ी (फरवी)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ