लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मूँड़  : पुं० [सं० मुंड] सिर। कपाल। मुहावरा—मूँड़ मुड़ाना=त्यागी या विरक्त होकर किसी साधु-संन्यासी का चेला बनना। उदाहरण—‘मूँड़’ के शेष मुहावरे। के लिए देखें ‘सिर’ के मुहा०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूँड़-कटा  : वि० [हिं० मूँड़+काटना] सिर-कटा
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूँड़न  : पुं० =मुंडन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूँड़ना  : स० [सं० मुंडन] १. उस्तरे से रगड़कर शरीर के किसी अंग पर निकले हुए बाल निकालना, विशेषतः सिर के बाल निकालना। २. चालाकी से किसी से धन-दौलत ले लेना। ३. किसी को चेला बनाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूँड़ी  : स्त्री० [हिं० मुँड़ (सिर) का स्त्री० अल्पा] १. सिर। मस्तक। मूँड़। पद—मूँड़ी काटा=स्त्रियों की एक गाली जिसका आशय होता है—तेरा सिर काटा जाय अर्थात् तू मर जाय। मुहावरा—(किसी की) मूँड़ी मरोड़ना=किसी को धोखा देकर उसका माल छीन लेना या दबा बैठना। २. किसी चीज का अगला और ऊपरी भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मूँड़ीबंध  : पुं० [हिं० मूँड़+बंध] कुश्ती का एक पेंच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ