लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मुफ़्त  : वि० [अ०] १. जिसकी प्राप्ति बिना कुछ दिये अथवा बिना मूल्य चुकाये हुए हो। २. जो यों ही आपसे आप अथवा बिना प्रयास के मिला हो। मुहावरा—मुफ्त में=(क) योंही। बिना किसी कारण के। जैसे—मुफ्त में हमारी भी जान हलाल हो गई। (ख) निष्प्रोजन। व्यर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुफ़्तखोर  : वि० [फा०] [भाव० मुफ्तखोरी] (व्यक्ति) जो दूसरों का धन लेना तथा खाना जानता हो पर स्वयं कमाकर न खाता हो। मुफ्त में दूसरों का माल हड़पनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुफ़्तखोरी  : स्त्री० [फा०] १. मुफ्तखोर होने की अवस्था या भाव। २. मुफ्त में दूसरों का माल खाते रहने की आदत या लत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुफ़्तरी  : वि० [अ०] १. झूठा इलजाम लगानेवाला। २. झूठी बातें बनानेवाला। ३. फसादी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुफ़्ती  : पुं० [अ०] फतवा देनेवाला मौलवी। वि० [अ० मुफत] जो बिना दाम दिये मिला हो। मुफ्त का। स्त्री० वर्दी पहनने वाले अधिकारियों, सैनिकों, सिपाहियों आदि के सादे और साधारण कपड़े।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ