लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मिसि  : स्त्री० [सं०√मस् (परिवर्तन करना)+इन्, इत्व] १. जटा माँसी। २. सौंफ। ३. सोआ नामक साग। ४. अजमोदा। ५. उशीर। खस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिसिर  : स्त्री०=मिसरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिसिल  : स्त्री० [अ० मिस्ल] १. एक साथ रखे हुए अथवा नत्थी किये हुए किसी मुकदमें, विवाद या विषय से संबंध रखनेवाले कागज-पत्र। २. दफ्तरी खाने में, पुस्तक की सिलाई से पहले फरमों का क्रमानुसार लगाया हुआ रूप। क्रि० प्र०—उठाना।—लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिसिली  : वि० [हिं० मिसिल+ई (प्रत्यय)] १. जिसके संबंध में अदालत में कोई मिसिल बन चुकी हो। २. जिसे न्यायालय से सजा मिल चुकी हो। जैसे—मिसली चोर या डाकू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ