लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मिल  : स्त्री० [अं०] १. वह बहुत बड़ी मशीन जिसमें बड़े पैमाने पर चीजें बनाई अथवा तैयार की जाती है। जैसे—कपड़े की मिल, चीनी की मिल। २. वह स्थान जहाँ पर उक्त प्रकार की मशीन बैठी हो। ३. लाक्षणिक अर्थ में वह व्यक्ति जो किसी मशीन की तरह लगातार तथा एक-रस काम करता चलता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलक  : स्त्री० [अ० मिल्क०] १. जमीन-जायदाद। भू-सम्पत्ति। २. जागीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलकना  : अ० [?] प्रज्वलित होना। जलना। उदाहरण—तब फिरि जरनि भई नख-सिख तें, दिया-बाति जनु मिलकी।—सूर। स०=जलाना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलकियत  : स्त्री०=मिल्कियत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलकी  : स्त्री० [हिं० मिलक+ई (प्रत्यय)] १. जमींदार। २. धनवान्। अमीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलगत  : स्त्री० [हिं० मिलना+गत (प्रत्यय)] बचत या मुनाफे की रकम। आर्थिक प्राप्ति। जैसे—इस सौदे में चार पैसे की मिलगत हो जायगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलन  : पुं० [सं०√मिल् (मिलना)+ल्युट-अन] १. मिलने की क्रिया या भाव। २. विशेषतः दो बिछुड़े हुए अथवा लड़ते-झगड़ते तथा परस्पर न बोलने वाले व्यक्तियों का होनेवाला मेल या मिलाप। ३. मिलावट। मिश्रण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलनसार  : वि० [हिं० मिलन+सार (प्रत्यय)] [भाव० मिलनसारी] जिसकी प्रवृत्ति सबसे मिलते रहने तथा प्यार-मुहब्बत बनाये रखने की हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलनसारी  : स्त्री० [हिं० मिलनसार+ई (प्रत्यय)] मिलनसार होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलना  : अ० [सं० मिलन] १. पदार्थों का एक-दूसरे में पड़कर इस प्रकार मिश्रित या सम्मिलित होना कि वे बहुत कुछ एकाकार हो जायँ और सहज में एक-दूसरे से अलग न किये जा सकें। जैसे—(क) दाल में नमक या हल्दी मिलना। (ख) दूध में चीनी या पानी मिलना। २. पदार्थों का आपस में साधारण रूप से एक-दूसरे में इस प्रकार आकर पड़ना कि उनका स्वतंत्र अस्तित्व बना रहे। जैसे—(क) गेहूँ के दानों में चने या जौ के दाने मिलना। (ख) मोतियों में हीरे मिलना। पद—मिला-जुला= (क) आपस में एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह मिश्रित या सम्मिलित। (ख) जिसमें कई पदार्थों का मिश्रण या मेल हो। जैसे—मिला-जुला अन्न। ३. किसी रेखा, बिंदु सीमा आदि पर दो या कई चीजों का इस प्रकार आकर पहुँचना या स्थित होना कि वे एक-दूसरी से लग या सट जायँ जैसे—(क) गाँवों या देशों की सीमाएँ मिलना। (ख) चौराहे पर चारों ओर की सड़के मिलना। ४. प्राणियों, व्यक्तियों आदि के संबंध में, किसी प्रकार या रूप में, भेंट, साक्षात्कार या सामना होना। जैसे—(क) जंगल में घूमने के समय शेर मिलना। (ख) रास्ते में किसी परिचित या मित्र का मिलना। ५. किसी पदार्थ का किसी रूप में आगे या सामने आना। जैसे—रास्ते में झरना, नदी या पहाड़ मिलना, जानवर मिलना। ६. व्यक्तियों का इस प्रकार आमने-सामने या पास होना कि आपस में बात-चीत हो सके। जैसे—कल फिर हम लोग यहीं मिलेगें। ७. किसी प्रकार का अभीष्ट अथवा सुखद लाभ या सिद्धि होना। जैसे—(क) दवा से आराम मिलना। (ख) किसी स्थान पर रहने से सुख मिलना। ८. छान-बीन करने या ढूँढ़ने पर किसी चीज, तत्त्व या बात का ज्ञान अथवा परिचय होना। जैसे—(क) अनुसंधान करने पर कोई नयी दवा, द्रव्य या धातु मिलना। (ख) सोचने पर नई तरकीब या रास्ता मिलना। ९. किसी चीज या बात का किसी रूप में प्राप्त या हस्तगत होना। जैसे—(क) कहीं से अनुमति आदेश रुपये या समाचार मिलना। (ख) खोयी हुई अँगूठी या कलम मिलना। (ग) अदालत से सजा मिलना। १॰. व्यक्तियों का किसी अभिप्राय या उद्देश्य की सिद्धि के लिए आपस में समझौता करके गुट या दल बनाना। जैसे—चोरों डाकुओं या राजनीतिक दलों का आपस में मिलना। पद—मिली-भगत (दे० स्वतंत्र पद) ११. अपना दल या पक्ष छोड़कर गुप्त अथवा प्रत्यक्ष रूप से किसी दूसरे दल या पक्ष की ओर होना। जैसे—(क) सदन के सदस्यों का विरोधी दल में मिलना। (ख) घर के नौकर चाकरों का चोरों से मिलना। १२. व्यक्तियों के अंगों का एक-दूसरे के सामने होना या एक-दूसरे से सम्बद्ध अथवा संलग्न होना। जैसे—किसी से आँखें मिलाना। १३. दो या अधिक तत्त्वों या पदार्थों का अवस्था, गुण रूप आदि के विचार से एक-दूसरे के अनुरूप, तुल्य या सामान होना। जैसे—एक-दूसरे की आकृति, मत, विचार या स्वभाव मिलना। पद—मिलता-जुलता=गुण, प्रकृति, रूप आदि के विचार से बहुत कुछ किसी दूसरे के समान अथवा आपस में एक तरह का। जैसे—इसी से मिलता-जुलता कोई और कपड़ा लाओ। १४. दो या अधिक तत्त्वों, पदार्थों आदि का इस प्रकार एक-स्थान या स्थिति में आना, पहुँचना या होना कि उनका पार्थक्य या भेद-भाव दूर हो जाय। जैसे—(क) संगम पर नदियों का मिलना। (ख) सन्ध्या के समय दिन और रात का मिलना। (ग) विरोधी दलों का आपस में मिलना। १५. कुछ विशिष्ट प्रकार के वाद्यों के सम्बन्ध में, ऐसी स्थिति में आना या लाया जाना कि उनमें से ठीक तरह से और एक मेल में स्वर निकल सकें। और साथ के दूसरे बाजों के स्वरों के अनुरूप हो सकें। बाजों का अधिक उतरा या चढ़ा न रहना, बल्कि समस्थिति में आना या होना। जैसे—(क) पखावज या सितार मिलना। (ख) तबले से सारंगी मिलना। स० [?] गौ, भैंस आदि का दूध दूहना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलनी  : स्त्री० [हिं० मिलना+ई (प्रत्यय)] १. विवाह के समय की एक रस्म जिसमें वर और कन्या पक्ष के लोग आपस में गले मिलते हैं और कन्या-पक्ष के लोग वर-पक्ष के लोगों को कुछ धन भेंट करते हैं। २. इस प्रकार कन्या-पक्षवालों द्वारा वर-पक्षवालों को दिया जानेवाला धन। जैसे—उनके यहाँ दो सौ रुपये की मिलनी हुई है। ३. मिलना। मिलन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलवाना  : स०=मिलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलवाई  : स्त्री० [हिं० मिलवाना+ई (प्रत्यय)] मिलवाने की क्रिया, भाव या पारिश्रमिक अथवा पुरस्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलवाना  : स० [हिं० मिलाना का प्रे० रूप] १. मिलाने का काम दूसरे से कराना। २. आपस में मेल कराना। ३. आपस में परिचय या भेंट कराना। ४. स्त्री और पुरुष का संभोग करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलाई  : स्त्री० [हिं० मिलाना+ई (प्रत्यय)] १. मिलाने की क्रिया, भाव या पारिश्रमिक। २. जाति से निकाले हुए लोगों का फिर से जाति में मिलाया जाना। ४. आज-कल जेल के अधिकारियों द्वारा कैदियों को उनके मित्रों, सम्बन्धियों आदि से भेंट कराने की क्रिया या भाव। ३. विवाह की मिलनी नामक रस्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलान  : पुं० [हिं० मिलाना] १. मिलाने की क्रिया या भाव। २. तुलनात्मक दृष्टि से अथवा ठीक होने की चाँज करने के लिए दो या अधिक चीजों या बातों का आपस में साथ रखकर मिलाया या देखा जाना। जैसे—सब रकमों का मिलान कर लो। ३. गुण, दोष, विभेद, विशेषताएँ समानताएँ आदि जानने के लिए दो चीजों या बातों के सम्बन्ध में किया जानेवाला विचार या विवेचन। तुलना। (बुंदेल०) उदाहरण—भयो महूरत भोर के पौरिहि प्रथम मिलानु।—बिहारी
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलान-केन्द्र  : पुं० नगर या जिले का मुख्य दूर-भाष कार्यालय जिससे वहाँ से सभी दूर-भाष यंत्र सम्बद्ध होते हैं और जहाँ स्थानीय लोगों या अन्य नगरवालों से दूर-भाष करने के लिए परस्पर संबंध मिला देने की व्यवस्था की जाती है। (एक्सचेंज)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलाना  : स० [हिं० मिलना का स० रूप] १. पदार्थों का एक-दूसरे में डालकर या साथ करके इस प्रकार मिश्रित या सम्मिलित करना कि वे बहुत कुछ एक रूप हो जायँ और सहज में एक-दूसरे से अलग न हो सकें। जैसे—तरकारी में मसाला या तेल में रंग मिलाना। २. एक पदार्थ में दूसरा पदार्थ इस प्रकार डालना कि वे एक साथ रहने पर भी अपना स्वतंत्र अस्तित्व बनाये रहें। जैसे—कई तरकारियों को एक में मिलाना। ३. किसी रेखा, बिन्दु या विस्तार पर कोई चीज इस प्रकार लाकर पहुँचाना या लाना कि वे आपस में लग या सट जायँ अथवा किसी रूप में एक हो जायँ। जैसे—(क) कोई दीवार बढ़ाकर छत या दूसरी दीवार से मिलाना। (ख) नगर के आस पास की बस्तियों को नगर में मिलाना। ४. प्राणियों, व्यक्तियों आदि को इस प्रकार एक-दूसरे के पास लाना या सामने पहुँचाना कि उनमें किसी प्रकार का सम्बन्ध या संयोग घटित हो। जैसे—(क) भूले हुए बच्चे को उसके माँ-बाप से मिलाना। (ख) अपने किसी मित्र को और मित्रों से मिलाना। ५. किसी को अपने दल, वर्ग या समूह में सम्मिलित करके उसको अंग बनाना। जैसे—(क) जाति से निकाले हुए व्यक्ति को जाति में मिलाना। (ख) विधर्मी को अपने धर्म में मिलाना। ६. विपक्षी या विरोधी को अपने अनुकूल बनाना या पक्ष में लाना। जैसे—किसी के गवाह या नौकर को अपनी तरफ मिलाना। ७. दलों, व्यक्तियों आदि का पारस्परिक वैर-विरोध दूर करके उनमें मित्रता या सद्भाव स्थापित करना। जैसे—दलबंदी दूर करके दलों को आपस में मिलाना। ८. चीजों को आपस में गाँठ लगाकर, जोड़कर या सीकर एक करना। जैसे—चाँदनी बड़ी करने के लिए उसमें और कपड़ा मिलाना। ९. शरीर के कुछ अंगों या उनकी क्रियाओं के सम्बन्ध में किसी प्रकार का सम्पर्क या सहयोग स्थापित करना या कराना। जैसे—किसी से आँखें, मन या हाथ मिलाना। १॰. एक पदार्थ के तल को दूसरे पदार्थ के तल के इतने पास पहुँचाना कि वे आपस में लग या सट जायँ। जैसे—यह अलमारी जरा और आगे बढ़ाकर दीवार से मिला दो। ११. उपयोगिता, गुण, महत्त्व आदि स्थिर करने के लिए एक की दूसरे से तुलना करते हुए विचार करना। जैसे—दोनों कपड़ों को मिलाकर देखो कि दोनों में कौन अच्छा है। १२. इस बात की जाँच करना कि कोई चीज लेख ठीक और शुद्ध है या नहीं। जैसे—(क) आय-व्यय का हिसाब मिलाना अर्थात् उनके ठीक या शुद्ध होने की जाँच करना। १३. पुरुष और स्त्री का मैथुन या सम्भोग के लिए साथ कराना। (बाजारू)। १४. कुछ विशिष्ट प्रकार के संबंध में, उनके अंगों का तनाव या बंधन कसकर अथवा ढीला करके उन्हें ऐसी स्थिति में लाना कि उनसे ठीक स्वर निकल सकें। जैसे—(क) तबला या सांरगी (ख) सांरगी से तबला मिलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलाप  : पुं० [हिं० मिलना+आप (प्रत्यय)] १. मिलने की क्रिया या भाव। २. मिले हुए होने की अवस्था या भाव। ३. दो या अधिक व्यक्तियों का आपस में प्रेमपूर्वक मिलना। स्नेहपूर्ण मिलन। जैसे—राम और भरत का मिलाप। ४. वह स्थिति जिसमें लोग आपस में मिल-जुलकर और स्नेहपूर्वक रहते हों। मेल। पद—मेल-मिलाप। ५. मुलाकात। भेंट। ६. स्त्री और पुरुष का मैथुन या सम्भोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलाव  : पुं० [हिं० मिलाना+आव (प्रत्यय)] १. मिलावट। २. मिलाप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलावट  : स्त्री० [हिं० मिलाना+आवट (प्रत्यय)] १. मिलाये जाने की क्रिया या भाव। २. किसी अच्छी चीज में घटिया चीज के मिले हुए होने की अवस्था या भाव। अप-मिश्रण। घाल-मेल। (एडल्टरेशन)। जैसे—मिलावट का घी, दूध या सोना। ३. इस प्रकार शुद्ध चीज में मिलाया जानेवाला खराब चीज का अंश या मात्रा। खोट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलावा  : पुं० =मिलाप। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलिंद  : पुं० [सं०] भ्रमर। भौंरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलिक  : स्त्री० दे० ‘मिलक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलिटरी  : वि० [अं०] १. सेना या फौजी सैनिक सम्बन्धी। २. युद्ध या समर सम्बन्धी। सामरिक। स्त्री० पलटन। फौज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलित  : भू० कृ० [सं०√मिल (मिलना)+क्त] किसी के साथ मिला हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलि-भगत  : स्त्री० [हिं० मिलना+भगत] किसी को तंग या परेशान करने के लिए आपस में मिल-जुलकर चली जानेवाली ऐसी धूर्ततापूर्ण चाल जो ऊपर से देखने पर बहुत कुछ निर्दोष या साधारण जान पड़ें। जैसे—यात्रियों को ठगने के लिए दलालों या पंडों की मिली-भगत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलेठी  : स्त्री=मुलेठी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलोना  : स० [हिं० मिलाना] १. गौ का दूध दूहना। २. मिश्रित। करना। मिलाना। पुं० एक प्रकार की बढ़िया जमीन जिसमें कुछ बालू भी मिला रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिलौनी  : स्त्री० [हिं० मिलाना+औनी (प्रत्यय)] १. मिलाने की क्रिया या भाव। मिलाई। २. मिलावट। ३. मिलने मिलाने आदि के समय दिया जानेवाला धन। ४. आज-कल विशिष्ट रूप में, जेल के कैदियों को उनके सम्बन्धियों परिचितों आदि से भेंट कराने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिल्क  : पुं० [अ०] १. जमींदारी। २. माफी। मिली हुई जमीन या जागीर। ३. मध्य युग में जमीन पर होनेवाला एक विशिष्ट प्रकार का स्वामित्व। ४. धन-संपत्ति। ५. अधिकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिल्कियत  : स्त्री० [अ०] १. मिल्क की अवस्था या भाव। २. किसी चीज के मालिक होने की अवस्था या भाव। स्वामित्व। जैसे—इस जमीन पर हमारी मिल्कियत है। ३. जमींदारी। ४. जागीर। ५. धन-संपत्ति। ६. कोई ऐसी चीज जिस पर किसी का स्वामित्वपूर्ण भोग हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिल्की  : पुं, ०=मिलकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मिल्लत  : स्त्री० [हिं० मिलन+त (प्रत्यय)] १. मेल-जोल या मेल-मिलाप होने की अवस्था या भाव। २. मिलन-सारी। ३. कोई धार्मिक वर्ग या सम्प्रदाय। जैसे—बड़े नगरों में आपको हर मिल्लत के आदमी मिलेंगे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ