लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मार्ज  : पुं० [सं०√मृज् (शुद्ध करना)+णिच्+अच्] १. विष्णु। २. धोबी। ३. [√मृज्+घञ्] मार्जन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जक  : वि० [सं०√मृज्+ण्वुल्—अक] मार्जन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जन  : स्त्री० [सं०√मृज् (शुद्ध करना)+णिच्+ल्युट्—अन] १. दोष। मल आदि दूर करके साफ करने की किया या भाव। सफाई। २. अपने ऊपर जल छिड़ककर अपने आपको शुद्ध करना। ३. भूल, दोष आदि का परिहार। ४. लोध नामक वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जना  : स्त्री० [सं०√मृज्+णिच्+युच्—अन,+टाप्] १. मार्जन करने की किया या भाव। सफाई। २. क्षमा। माफी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जनी  : स्त्री० [सं० मार्जन+ङीप्] १. झाड़ू। बुहारी। २. संगीत में मध्यम स्वर की एक श्रुति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जनीय  : [सं० √मृज्+णिच्+अनीयर] अग्नि। वि० जिसका मार्जन होना आवश्यक या उचित हो। मार्जन के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जार  : पुं० [सं०√मृज्+आरन्, [स्त्री० मार्जनी] १. बिल्ली। २. लाल-चीते का पेड़। ३. पूति सारिवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जारक  : पुं० [सं० मार्जार+कन्] मोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जारकर्षिका  : स्त्री० [सं० मार्जार-कर्ण, ब० स० ङोप्+कन्०+टाप्, ह्नस्व] चामुंडा (दुर्गा का एक रूप) का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जारपाद  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्रकार का बुरे लक्षणोंवाला घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जाराक्षक  : पुं० [सं० मार्जार-अक्षि, ब, स, षच्+कन्] एक प्रकार का रत्न। (कौ०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जारी  : स्त्री० [सं० मार्जार+ङीप्] १. बिल्ली। २. कस्तूरी। ३. गन्धनाकुली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जारी टोड़ी  : स्त्री० [सं० मार्जारी+हि० टोड़ी] सम्पूर्ण जाति की एक रागिनी जिसमें सब कोमल स्वर लगते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जारीय  : पुं० सं० मार्जाय+छ—ईय] १. बिल्ली। २. शूद्र। वि० मार्जन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जाल  : पुं० =मार्जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जालीय  : पुं० [सं०√मृज्+अलीयच्] १. बिल्ली। २. शूद्र। ३. शिव। ४. एक प्राचीन ऋषि। वि०=मार्जारीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मार्जित  : भू० कृ० [सं√मृज् (शुद्ध करना)+णिच्=क्त] जिसका मार्जन हुआ हो या किया गया हो। साफ या स्वच्छ किया हुआ। पुं० एक प्रकार का श्रीखण्ड जो दही, कपूर, चीनी शहद और मिर्च आदि मिलाकर बनाया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ