लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मान्यता  : स्त्री० [सं० मान्य+तल्+टाप्] १. मान्य होने की अवस्था या भाव। २. किसी विषय में माने और स्थिर किये हुए तत्त्व या सिद्धांत। जैसे—कविता के स्वरूप के सम्बन्ध में उनकी कुछ मान्यताएँ बहुत ही अनोखी (या नयी) हैं। ३. सिद्धांत प्रथा आदि के रूप में मानने योग्य कोई तत्व, तथ्य या बात। ४. किसी बड़ी संस्था द्वारा किसी दूसरी छोटी संस्था के संबंध में यह मान लिया जाना कि वह प्रामाणिक है और उसके किये हुए कार्य ठीक समझे जायँगे। ५. वह अवस्था जिसमें उक्त प्रकार की बातें मान ली जाती है और उसके अनुसार छोटी संस्था को बड़ी संस्था के अंग के रूप में काम करने का अधिकार मिल जाता है। (रिकाग्निशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ