लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

माध्यमिक  : वि०=माध्यमिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माध्य  : पुं० [सं० माघ+यत्] कुंद का फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माध्यंदिन  : पुं० [सं० मध्य+दिनण्, पृषो० नुम्] मध्याह्न। दोपहर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माध्यंदिनी  : स्त्री० [सं० माध्यंदिन+ङीष्] शुक्ल यजुर्वेद की एक शाखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माध्यंदिनीय  : पुं० [सं० माध्यंदिन+छ-ईय] नारायण। परमेश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माध्य  : वि० [सं० मध्य+अण्] मध्य का। बिचला। पुं० १. कई संख्याओं आदि के जोड़ को गिनती की उन संख्याओं से भाग देने पर निकलनेवाला भाग-फल जो उन सब संख्याओं का औसत या मध्यमान सूचित करता है। बराबर का पड़ता। औसत। (एवरेज)। उदाहरणार्थ यदि किसी विद्यालय की पहली कक्षा में ३॰, दूसरी कक्षा में २५, तीसरी कक्षा में २॰, चौथी कक्षा में १५ और पाँचवी कक्षा में १॰ विद्यार्थी हों तो सब मिलाकर १॰॰ विद्यार्थी हुए। कक्षाएँ कुल ५ हैं, अतः १॰॰ को ५ से भाग देने पर भाग-फल २॰ होगा। इस आधार पर कहा गया कि विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों का माध्य २॰ है। २. दे० ‘मध्यमान’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माध्यम  : वि० [सं० मध्यम+अण् या मध्य+मण्] मध्य का। बीचवाला। पुं० १. वह तत्त्व जिसके द्वारा कोई क्रिया संपन्न होती है, कोई परिणाम या फल निकलता हो अथवा किसी प्रकार का प्रभाव उत्पन्न होता हो। किसी क्रिया का मध्यवर्ती उपाय या साधन २. वह भाषा जिसके द्वारा शिक्षा दी जाय। ३. (कला के क्षेत्र में) वह पदार्थ जिसके आधार या सहायता से कोई कृति प्रस्तुत की जाय। ४. वह व्यक्ति जिसमें किसी अन्य व्यक्ति की आत्मा पाकर कुछ समय के लिए ठहरती और अपनी बातें, उत्तर आदि उसी व्यक्ति के द्वारा प्रकट करती या कहती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माध्यमिक  : पुं० [सं० मध्यम+ठक्-इक] १. बौद्धों के महायान की दो शाखाओं में से एक शाखा (दूसरी शाखा योगाचार) है जिसका मत है कि सब पदार्थ शून्य से उत्पन्न होते है और अंत में शून्य हो जाते हैं। २. मध्य देश। ३. मध्य देश का निवासी। वि० =माध्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माध्यमिक शिक्षा  : स्त्री० [कर्म० स०] प्रारम्भिक शिक्षा के उपरांत और उच्च शिक्षा के पहले दी जानेवाली शिक्षा (सेकेंडरी एजुकेशन) विशेष—मुख्यतः पाँचवी कक्षा से १0वीं या ११वीं कक्षाओं तक दी जानेवाली शिक्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माध्यस्थ  : पुं० [सं० मध्य√स्था (ठहरना)+क+अण्] १. मध्यस्थ। बिचवई। २. मध्यस्थता। ३. दलाल। ४. प्रेमी और प्रेमिका का दूतत्व करनेवाला व्यक्ति। कुटना। ५. विवाह करानेवाला ब्राह्मण। बरेखी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माध्यकर्षण  : पुं० [सं० माध्य-आकर्षण, कर्म० स०] भौतिक विज्ञान में यह तत्त्व या सिद्धान्त कि पृथ्वी और उसके चारों ओर के आकाश या वातावरण में जितने पदार्थ हैं, वे सब पृथ्वी के केन्द्र की ओर आकृष्ट होते हैं—पृथ्वी का मध्यभाग या केन्द्र उन्हें अपनी ओर आकृष्ट करता हैं। प्रत्येक पदार्थ गिरने पर पृथ्वी की ओर आकृष्ट होता है, वह इसी माध्याकर्षण का परिणाम है। (ग्रैविटी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माध्याह्निक  : पुं० [सं० मध्याह्न+ठक्-इक] ठीक मध्याह्न के समय किया जानेवाला धार्मिक कृत्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माध्यिक  : वि० [सं०] १. मध्य-सम्बन्धी। मध्य का। २. बीच में रहने या होनेवाला। पुं० १. किसी क्रम या श्रृंखला के ठीक बीच का वह बिन्दु जिसके ऊपर और नीचे दोनो ओर गिनती के विचार से बराबर इकाइयाँ हों। (मीडियन)। जैसे—१, २, ३, ४ और ५ में ३ माध्यिक है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ