लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

माद  : पुं० [सं०√मद् (मत्त होना)+घञ्] १. अभिमान। २. प्रसन्नता। हर्ष। ३. मद। मत्तता। पुं० [?] छोटा रस्सा। (लश०)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादक  : वि, ० [सं०√मद्+ण्वुल्-अक] मद के रूप में होनेवाला। फलतः नशा लानेवाला। नशीला। पुं० १. नशा उत्पन्न करनेवाला पदार्थ। जैसे—अफीम, भाँग, शराब आदि। २. प्राचीन काल का एक प्रकार का असत्र। कहते है कि इसके प्रयोग से शत्रु में प्रमाद उत्पन्न होता था। ३. एक प्रकार का हिरन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादकता  : स्त्री० [सं० मादक+तल्+टाप्] मादक होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादन  : पुं० [सं०√मद्+णिच्+ल्युट-अन, वृद्धि] १. मदन नामक वृक्ष। २. कामदेव। मदन। ३. लौंग। ४. धतूरा। वि० =मादक। उदाहरण—जैसे असंख्य मकुलों का मादन विकास कर आया।—प्रसाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादनी  : स्त्री० [सं० मादन+ङीष्] १. भाँग। २. मदिरा। शराब। ३. नशा लानेवाली कोई चीज। उदाहरण—बिना मादनी का जग जीवन बिना चाँदनी का अंबर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादनीय  : वि० [सं०√मद्+णिच्+अनीयर] मादक। नशीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादर  : स्त्री० [सं० मातृ से फा०] माँ। माता। पुं० =मादल या मर्दल नामक बाजा। उदाहरण—मंदिर वेगि सँवारा मादर तर उछाह।—जायसी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादरजाद  : वि० [फ़ा०] १. जन्म का। जैसे—मादरजाद अंधा। २. जैसा जन्म के समय रहा हो, ठीक वैसा। जैसे—मादरजाद नंगा। ३. एक ही माता से उत्पन्न (दो या अधिक)। सगा सहोदर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादरिया  : स्त्री०=मादर। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादरी  : वि० [फा०] माता-संबंधी। माता का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादल  : पुं० [सं० मर्दल] पखावज की तरह का एक बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादा  : पुं० [फा० मादः] स्त्री जाति की जीव या प्राणी। जैसे—साँड़ की मादा गाय कहलाती है। पुं० =माद्दा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादिक  : वि० =मादक। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादिकता  : स्त्री०=मादकता। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादिन  : स्त्री०=मादा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादी  : स्त्री०=मादा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मादीन  : स्त्री०=मादा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माद्दा  : पुं० [अ० माद्दः] १. वह मूल तत्त्व या द्रव्य जिससे सारे संसार की सृष्टि हुई है। २. वह मूल पदार्थ जिससे कोई दूसरा पदार्थ बना हो। ३. व्याकरण में शब्द का मूल या व्युत्पत्ति। ४. वह गुण, तत्त्व, योग्यता अथवा पात्रता जिससे मनुष्य कुछ करने-धरने या समझने-भूझने के योग्य होता है। ५. फोड़े में से निकलनेवाली पीब। मवाद। ६. किसी चीज के अन्दर भरा हुआ कोई दोष या विकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माद्दी  : वि० [अ०] १. माद संबंधी। मादा का। २. भौतिक। जड़। ३. पैदाइशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माद्रवती  : स्त्री० [सं०] १. राजा परीक्षित की स्त्री का नाम। २. पांडु की दूसरी पत्नी का नाम। माद्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माद्री  : स्त्री० [सं० मद्र+अण्+ङीप्] मद्र देश के राजा की कन्या जो राजा पांडु से ब्याही गयी थी। नकुल और सहदेव इसी के पुत्र थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माद्रेय  : पुं० [सं० माद्री+ढक्, ढ-एय] माद्री के पुत्र नकुल और सहदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ