लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

माँग  : स्त्री० [हिं० माँगना] १. माँगने की क्रिया या भाव। याचना। २. अर्थशास्त्र में वह स्थिति जिसमें लोग (क्रेता) कोई चीज किसी निश्चित मूल्य पर खरीदना चाहते हों। ३. किसी निश्चित मूल्य पर तथा किसी निश्चित अवधि में क्रेताओं द्वारा किसी चीज की खरीदी या चाही जानेवाली मात्रा। ४. बिक्री या खपत आदि के कारण किसी पदार्थ के लिए लोगों को होनेवाली आवश्यकता या चाह। जैसे—बाजार में देशी कपड़ों की माँग बढ़ रही हैं। ५. किसी से आधिकारिक रूप में या दृढ़तापूर्वक यह कहना कि हमें अमुक-अमुक सुविधाएँ, मिलनी चाहिए। (डिमांड) जैसे—दुकानदारों की माँग, मजदूरों की माँग, राजनीतिक अधिकारों की माँग। स्त्री० [सं० मार्ग] १. सिर के बालों को विभक्त करके बनायी जानेवाली रेखा। सीमांत। पद—माँग-चोटी, माँग-जली, माँग-पट्टी। मुहावरा—माँग उजड़ना=विवाहिता स्त्री का विधवा होना। माँग कोख से सुखी रहना या जुड़ाना=स्त्रियों का सौभाग्यवती और संतानवती रहना (आर्शीवाद) माँग पारना या फारना=केशों को दो और करके बीच में माँग निकालना। माँग बाँधना=कंघी-चोटी या केश-विन्यास करना। माँग सँवारना=कंघी करके वाल सँवारना। २. किसी पदार्थ का ऊपरी भाग। सिरा। (क्व०) ३. सिल का वह ऊपरी भाग जिस पर पिसी हुई चीज रखी जाती है। ४. नाव का अगला भाग। दुम सिरा। ५. दे० ‘मांगी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग-चोटी  : स्त्री० [हिं०] स्त्रियों का केश-विन्यास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग-जली  : स्त्री० [हिं०] विधवा। राँड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग-टीका  : पुं० [हिं०] एक प्रकार का माँग-फूल जिसमें मोतियों की लड़ी लगी रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँगन  : पुं० [हिं० माँगना] १. माँगने की क्रिया या भाव। २. मँगता। भिखमंगा। भिक्षुक। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँगनहार  : पुं० [हिं० माँगना] माँगनेवाला। पुं० =मंगता (भिखमंगा)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँगना  : स० [सं० मार्गण=याचना] १. किसी से यह कहना कि आप हमें अमुक वस्तु या कुछ धन दें। याचना करना। जैसे—मैंने उनसे एक पुस्तक माँगी थी। २. खरीदने के उद्देश्य से किसी से कुछ लाकर प्रस्तुत करने या दिखाने के लिए कहना। जैसे—दुकानदार से पुस्तक माँगना। ३. किसी से कोई आकांक्षा पूरी करने के लिए कहना। याचना या प्रार्थना करना। ४. अपनी कन्या या पुत्र के साथ विवाह करने के लिए किसी से उसके पुत्र या कन्या के सम्बन्ध में प्रस्ताव करना। ५. किसी से अधिकारपूर्वक यह कहना कि तुम हमें इतना धन या अमुक वस्तु उधार दो। ६. भिक्षा माँगना। हाथ पसारना। पुं० दी हुई वस्तु वापस देने के लिए किसी से कहना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग-पट्टी  : स्त्री०=माँग-चोटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग-पत्र  : पुं० [हिं०+सं०] वह पत्र जिस पर कोई व्यापारी को यह लिखता है कि आप हमें अमुक-अमुक वस्तुएँ भेज दें। (आर्डर फार्म) २. वह पत्र जिसमें किसी से अधिकारपूर्वक यह कहा जाय कि अमुक चीज मुझे दे दो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग-फूल  : पुं० [हिं०] मांग में लगाया जानेवाला एक प्रकार का टीका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग-भरी  : वि० स्त्री० [हिं० माँग+भरना] सधवा। सुहागिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांगल-गीत  : पुं० [हिं० मांगल्य गीत] वह शुभ गीत जो विवाह आदि मंगल अवसरों पर गाये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांगलिक  : वि० [सं० मंगल+ठक्-इक, वृद्धि] १. मंगल करनेवाला। शुभ। २. मंगल कार्यों से संबंध रखनेवाला। जैसे—मांगलिक कृत्य। पुं० वह जो नाटक आदि विशिष्ट अवसरों पर मंगल पाठ करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांगल्य  : वि० [सं० मंगल+ष्यञ्, वृद्धि] शुभ। मंगलकारक। पुं० ‘मंगल’ की अवस्था या भाव। मंगलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांगल्य-काया  : स्त्री० [सं० ब० स०+टाप्] १. दूब। २. हलदी। ३. ऋद्धि नामक औषधि। ४. गोरोचन। ५. हरीतकी। हर्रे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांगल्य-कुसुमा  : स्त्री० [सं० ब० स०+टाप्] शंखपुष्पी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांगल्य-प्रवरा  : स्त्री० [सं० स० त०] बच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांगल्या  : स्त्री० [सं० मांगल्य+टाप्] १. गोरोचन। २. जीवंती। ३. शमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँगा  : पुं० [हिं० माँगना] माँगने विशेषतः मँगनी माँगने की क्रिया या भाव। वि० [हिं० माँगी] मँगनी, माँगा हुआ। मँगनी का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँगी  : स्त्री० [सं० मार्ग० हिं० माँग] धुनियों की धुनकी में वह लकड़ी जो उसकी उस डाँड़ी के ऊपर लगी रहती है जिस पर ताँत चढ़ाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँगुर  : स्त्री० [?] एक प्रकार की मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ