लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

माँ  : स्त्री० [सं० अंबा या माता] जन्म देनेवाली, माता। जननी। पद—माँ-जाया। अव्य०=में। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँकड़ी  : स्त्री० [हिं० मकड़ी] १. कमखाब बुननेवालों का एक औजार जिसमें डेढ़-डेढ़ बालिश्त की पाँच तीलियाँ होती है। २. पतवार के ऊपरी सिरे पर लगी हुई और दोनों ओर निकली हुई एक लकड़ी। ३. जहाज में रस्से बाँधने के खूंटे आदि का बनाया हुआ ऊपरी भाग। ४. दे० ‘मकड़ी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँख  : पुं० =माख (अप्रसन्नता)। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँखण  : पुं० =मक्खन (राग)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँखना  : अ०=माखना (क्रोध करना)। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँखा  : पुं० [सं० मक्षिका] मच्छर। उदाहरण—तू उँबरी जेहि भीतर माँखा।—जायसी। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँखी  : स्त्री०=मक्खी। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग  : स्त्री० [हिं० माँगना] १. माँगने की क्रिया या भाव। याचना। २. अर्थशास्त्र में वह स्थिति जिसमें लोग (क्रेता) कोई चीज किसी निश्चित मूल्य पर खरीदना चाहते हों। ३. किसी निश्चित मूल्य पर तथा किसी निश्चित अवधि में क्रेताओं द्वारा किसी चीज की खरीदी या चाही जानेवाली मात्रा। ४. बिक्री या खपत आदि के कारण किसी पदार्थ के लिए लोगों को होनेवाली आवश्यकता या चाह। जैसे—बाजार में देशी कपड़ों की माँग बढ़ रही हैं। ५. किसी से आधिकारिक रूप में या दृढ़तापूर्वक यह कहना कि हमें अमुक-अमुक सुविधाएँ, मिलनी चाहिए। (डिमांड) जैसे—दुकानदारों की माँग, मजदूरों की माँग, राजनीतिक अधिकारों की माँग। स्त्री० [सं० मार्ग] १. सिर के बालों को विभक्त करके बनायी जानेवाली रेखा। सीमांत। पद—माँग-चोटी, माँग-जली, माँग-पट्टी। मुहावरा—माँग उजड़ना=विवाहिता स्त्री का विधवा होना। माँग कोख से सुखी रहना या जुड़ाना=स्त्रियों का सौभाग्यवती और संतानवती रहना (आर्शीवाद) माँग पारना या फारना=केशों को दो और करके बीच में माँग निकालना। माँग बाँधना=कंघी-चोटी या केश-विन्यास करना। माँग सँवारना=कंघी करके वाल सँवारना। २. किसी पदार्थ का ऊपरी भाग। सिरा। (क्व०) ३. सिल का वह ऊपरी भाग जिस पर पिसी हुई चीज रखी जाती है। ४. नाव का अगला भाग। दुम सिरा। ५. दे० ‘मांगी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग-चोटी  : स्त्री० [हिं०] स्त्रियों का केश-विन्यास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग-जली  : स्त्री० [हिं०] विधवा। राँड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग-टीका  : पुं० [हिं०] एक प्रकार का माँग-फूल जिसमें मोतियों की लड़ी लगी रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँगन  : पुं० [हिं० माँगना] १. माँगने की क्रिया या भाव। २. मँगता। भिखमंगा। भिक्षुक। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँगनहार  : पुं० [हिं० माँगना] माँगनेवाला। पुं० =मंगता (भिखमंगा)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँगना  : स० [सं० मार्गण=याचना] १. किसी से यह कहना कि आप हमें अमुक वस्तु या कुछ धन दें। याचना करना। जैसे—मैंने उनसे एक पुस्तक माँगी थी। २. खरीदने के उद्देश्य से किसी से कुछ लाकर प्रस्तुत करने या दिखाने के लिए कहना। जैसे—दुकानदार से पुस्तक माँगना। ३. किसी से कोई आकांक्षा पूरी करने के लिए कहना। याचना या प्रार्थना करना। ४. अपनी कन्या या पुत्र के साथ विवाह करने के लिए किसी से उसके पुत्र या कन्या के सम्बन्ध में प्रस्ताव करना। ५. किसी से अधिकारपूर्वक यह कहना कि तुम हमें इतना धन या अमुक वस्तु उधार दो। ६. भिक्षा माँगना। हाथ पसारना। पुं० दी हुई वस्तु वापस देने के लिए किसी से कहना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग-पट्टी  : स्त्री०=माँग-चोटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग-पत्र  : पुं० [हिं०+सं०] वह पत्र जिस पर कोई व्यापारी को यह लिखता है कि आप हमें अमुक-अमुक वस्तुएँ भेज दें। (आर्डर फार्म) २. वह पत्र जिसमें किसी से अधिकारपूर्वक यह कहा जाय कि अमुक चीज मुझे दे दो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग-फूल  : पुं० [हिं०] मांग में लगाया जानेवाला एक प्रकार का टीका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँग-भरी  : वि० स्त्री० [हिं० माँग+भरना] सधवा। सुहागिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांगल-गीत  : पुं० [हिं० मांगल्य गीत] वह शुभ गीत जो विवाह आदि मंगल अवसरों पर गाये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांगलिक  : वि० [सं० मंगल+ठक्-इक, वृद्धि] १. मंगल करनेवाला। शुभ। २. मंगल कार्यों से संबंध रखनेवाला। जैसे—मांगलिक कृत्य। पुं० वह जो नाटक आदि विशिष्ट अवसरों पर मंगल पाठ करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांगल्य  : वि० [सं० मंगल+ष्यञ्, वृद्धि] शुभ। मंगलकारक। पुं० ‘मंगल’ की अवस्था या भाव। मंगलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांगल्य-काया  : स्त्री० [सं० ब० स०+टाप्] १. दूब। २. हलदी। ३. ऋद्धि नामक औषधि। ४. गोरोचन। ५. हरीतकी। हर्रे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांगल्य-कुसुमा  : स्त्री० [सं० ब० स०+टाप्] शंखपुष्पी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांगल्य-प्रवरा  : स्त्री० [सं० स० त०] बच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांगल्या  : स्त्री० [सं० मांगल्य+टाप्] १. गोरोचन। २. जीवंती। ३. शमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँगा  : पुं० [हिं० माँगना] माँगने विशेषतः मँगनी माँगने की क्रिया या भाव। वि० [हिं० माँगी] मँगनी, माँगा हुआ। मँगनी का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँगी  : स्त्री० [सं० मार्ग० हिं० माँग] धुनियों की धुनकी में वह लकड़ी जो उसकी उस डाँड़ी के ऊपर लगी रहती है जिस पर ताँत चढ़ाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँगुर  : स्त्री० [?] एक प्रकार की मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँच  : पुं० [देश] १. पाल में हवा लगने के लिए चलते हुए जहाज का रूख कुछ तिरछा करना। (लश०) २. पाल के नीचेवाले कोने में बँधा हुआ वह रस्सा जिसकी सहायता से पाल को आगे बढाकर या पीछे हटाकर हवा के रूख पर करते हैं। (लश०) स्त्री०=माच। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँचना  : अ० [हिं० मचना] १. प्रसिद्ध होना। २. लीन होना। उदाहरण—स्याम प्रेम रस माँची।—सूर। अ०=मचना। स०=मचाना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँचा  : पुं० [सं० मंच, संज्ञा] [स्त्री० अल्पा० माँची] १. पलंग। खाट। २. बैठने की पीढ़ी। ३. मचान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँछ  : स्त्री० [सं० मस्त्य] मछली। पुं० =माँच। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँछना  : अ० [सं० मध्य] घुसना। पैठना। (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँछर  : स्त्री०=मछली। पुं० =मच्छड़। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँछली  : स्त्री०=मछली। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँछी  : स्त्री०=मक्खी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँज  : स्त्री० [देश] १. दलदली भूमि। २. कछार। तराई। ३. नदी के खिसकने के कारण निकली हुई भूमि। गंग-बरार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँजना  : सं० [सं० मज्जन] १. कोई चीज अच्छी तरह साफ करने के लिए किसी दूसरी चीज से उसे अच्छी तरह मलना या रगड़ना। जैसे—बरतन माँजना। २. जुलाहों का सूत चिकना करने के लिए उस पर सरेस का पानी रगड़ना। ३. डोर या नख पर मांझा लगाना। ४. कुम्हारों का थपुए के तवे पर पानी देकर उसे ठीक करने के लिए किनारे झुकाना। ५. किसी काम या चीज का अभ्यास करना। जैसे—(क) लिखने के लिए हाथ माँजना। (ख) गाने के लिए गीत या राग माँजना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँजर  : पुं० =पंजर (ठठरी)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँजा  : पुं० [देश] पहली वर्षा का फेन जो मछलियों के लिए मादक कहा गया है। पुं० =माँझा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँ-जाया  : पुं० [हिं० माँ+जाया=जात] [स्त्री० माँजायी] माँ से उत्पन्न, अर्थात् सगा भाई। सहोदर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँजिष्ठ  : वि० [सं० मंजिष्ठा+अण्] १. मजीठ से बना हुआ। २. मजीठ के रंग का। ३. मजीठ सम्बन्धी। मजीठ का। पुं० एक प्रकार का मूत्र-रोग या प्रमेह जिसमें मजीठ के रंग का पेशाब होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँझ  : अव्य० [सं० मध्य] में। भीतर। बीच। पुं० १. अन्तर। फर्क। २. नदी के बीच में निकली हुई रेतीली भूमि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँझा  : पुं० [सं० मध्य] १. नदी के बीच की सूखी जमीन या टापू। २. वृक्ष का तना। ३. वे कपड़े जो वर और कन्या को विवाह से पहले पहनाये जाते हैं। ४. पगड़ी पर लगाया जानेवाला एक तरह का आभूषण। ५. एक प्रकार का ढाँचा जो गोड़ाई के बीच में रहता है और जो पाई को जमीन पर गिरने से रोकता है। (जुलाहे)। पुं० [हिं० माँजना]लेई, शीशे की बुकनी आदि का वह रूप जो डोर या नख पर उसे तेज तथा धारदार करने के लिए चढ़ाया जाता है। क्रि० प्र०—चढ़ाना।—देना। पुं० १. =माँझा। (बड़ी खाट) २. =माँजा (फेन)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँझिल  : वि० [सं० मध्य] मध्य का। बीच का। क्रि० वि० बीच या मध्य में।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँझी  : पुं० [सं० मध्य, हिं० माँझ] केवट। मल्लाह। पुं० =मध्यस्थ। पुं० [?] बलवान (डिं०)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँट  : पुं० [सं० मट्ठक] १. मिट्टी का बड़ा बरतन। मटका। कुंडा। २. घर के ऊपर की कोठरी। अटारी। कोठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँठ  : पुं० [सं० मट्टक] १. मटका। २. कुंडा। ३. नील घोलने का बड़ा मटका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँठी  : स्त्री० [देश] फूल नामक धातु की ढली हुई एक प्रकार की चूड़ियाँ जो देहाती स्त्रियाँ पहनती हैं। स्त्री०=मठरी या मठ्ठी (पकवान)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँड़  : पुं० [सं० मण्ड] उबाले या पकाये हुए चावलो में से बाकी बचा हुआ पानी जो गिरा या निकाल दिया जाता है। पसाव। पीच। स्त्री० [हिं० माँड़ना] १. माँड़ने की क्रिया या भाव। २. एक प्रकार का राग जिसका प्रचलन राजस्थान में अधिक है। ३. एक प्रकार की रोटी। उदाहरण—झालर माँड़ आए घिउ पोए।—जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँड़ना  : स० [सं० मंडन] १. मर्दन करना। मसलना। २. गूँधना। सानना। जैसे—आटा माँड़ना। ३. लेप करना। पोतना। ४. सजाना या सँवारना। ५. अन्न की बालों में से दाने झाड़ना। ६. ठानना। किसी प्रकार की क्रिया संपन्न करना अथवा उसका आरम्भ करना। जैसे—खाते या बही में कोई रकम माँड़ना, अर्थात् चढ़ाना या लिखना। मुहावरा—पग माँड़ना=पैर रोकना। ठहरना। रुकना। उदाहरण—आयी हूँ पग माँड़ि अहीर।—प्रिथीराज। बाद माँड़ना= (क) हठ करना। (ख) विवाद या बहस करना। उदाहरण—जाणे वाद माँड़ियों जीपण।—प्रिथीराज। ७. दे० ‘मलाना’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँड़नी  : स्त्री० [सं० मंडन, हिं० माँड़ना] १. माँडऩे की क्रिया या भाव। २. किनारा। हाशिया। ३. मगजी। गोट। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांडलिक  : पुं० [सं० मंडल+ठक्, ठ=इक, वृद्धि] १. मंडल का प्रधान प्रशासक २. वह छोटा राजा जो किसी चक्रवर्ती या बड़े राजा के अधीन हो और उसे कर देता हो। ३. शासन का कार्य। वि० मंडल संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँड़व  : पुं० =मंडप। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांडवी  : स्त्री० [सं०] राजा जनक के भाई कुशध्वज की कन्या जिसका विवाह राजा दशरथ के पुत्र भरत से हुआ था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांडव्य  : पुं० [सं०] १. एक प्राचीन ऋषि जिनको बाल्यावस्था के किये हुए अपराध के कारण यमराज ने सूली पर चढ़वा दिया था। २. एक प्राचीन जाति। ३. एक प्राचीन नगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँड़ा  : पुं० [स० मंड] १. आँख में झिल्ली पड़ने का एक रोग० २. इस प्रकार आँख में पड़नेवाली झिल्ली। पुं० [हिं० माँड़ना=गूँधना] १. एक प्रकार की बहुत पतली पूरी जो मैदे की होती है और घी में पकती हैं। लुच्ची। २. पराठा या पराठा नामक पकवान। ३. उलटा या चीला नामक पकवान। पुं० =मँड़वा (मंडप)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँड़ी  : स्त्री० [सं० मंड] १. भात का पसाव या माँड़ जो प्राय कपड़े या सूत पर कलफ करने के लिए लगाते हैं। २. उक्त काम के लिए बनाया जानेवाला जुलाहों का एक प्रकार का घोल या मिश्रण। क्रि० प्र०—चढ़ाना।—देना।—लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांडूक  : पुं० [सं० मंडूक+अण्] प्राचीन काल के एक प्रकार के ब्राह्मण जो वैदिक मंडूक शाखा के अंतर्गत होते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांडूकायनि  : पुं० [सं० मंडूक+फिञ्, फ-आयन] एक वैदिक आचार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांडूक्य  : पुं० [सं० मंडूक+यञ्, वृद्धि] एक प्रसिद्ध उपनिषद्। वि० मंडूक सम्बन्धी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांढ़  : पुं० [सं० मंडप] स्त्रियों का पीहर। मायका। दाहरण-नयरी नड़ें माँढ़े बीचई।—नरपतिनाल्ह। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँढ़ा  : पुं० =माँड़व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँत  : वि० [सं० मत्त] १. मत्त। मस्त। २. मस्ती आदि के कारण बेसुध। ३. उन्मत्त। पागल। वि० [सं० मन्द] जिसका रंग या शोभा बहुत कम हो गयी हो। फीका। पड़ा हुआ। वि० [फा० मांदः] १. थका हुआ। २. हारा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँतना  : अ०=मातना (मत होना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँता  : वि० =माता (मत्त)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांत्र  : वि० [सं० मंत्र+ठक्, ठ-इक] १. वह जो मंत्रों का पाठ करने में पारंगत हो। २. वह जो मंत्र-तंत्र आदि का अच्छा ज्ञाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांथर्य  : पुं० [सं० मंथर+ष्यञ्] १. मंथर होने की अवस्था या भाव। मंथरता। धीमापन। २. सुस्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँथा  : पुं० [सं० मस्तक] माथा। सिर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँद  : वि० [सं० मंद] १. जो उदास या फीका पड़ गया हो। जिसका रंग उतर गया या हलका पड़ा गया हो। मलिन। २. फीका। श्री-हीन। ३. किसी की तुलना में घटकर या हलका। क्रि० प्र०—पड़ना। ४. दबा या हारा हुआ। पराजित। मात। स्त्री० [देश] १. गोबर का ढेर जो सूख गया हो और जलाने के काम में आता हो। २. जंगलों पहाड़ों आदि में सुरंग की तरह की कोई ऐसी प्राकृतिक स्थान जिसमें कोई हिंसक पशु रहता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँदगी  : स्त्री० [पा०] १. माँदा होने की अवस्था या भाव। १. बीमारी। रोग। ३. थकावट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँदर  : पुं० =मर्दल (बाजा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँदा  : वि० [फा० मांदः] १. बीमार। रोग आदि से ग्रस्त। पद—थका-मांदा। २. छोड़ा हुआ। बचा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांदार  : वि० [सं० मंदार+अण्] मंदार (मदार) संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांद्य  : पुं० [सं० मंद+ष्यञ्] १. मंद होने की अवस्था या भाव। मंदता जैसे—अग्नि मांद्य। २. दुर्बलता। ३. कमी। न्यूनता। ४. बीमारी। रोग। ५. मूर्खता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांधाता (तृ)  : पुं० [सं० माम्√धे (पाना)+तृच्] अयोध्या का एक प्राचीन सूर्यवंशी राजा जो दिलीप के पूर्वजों में से था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँपना  : अ० [हिं० माँतना] नशे में चूर होना। मत्त होना। मातना। स०=मापना (नापना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँस  : अव्य०=में। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस  : पुं० [सं०√मन् (ज्ञान)+स] [वि० मांसल] १. मनुष्यों तथा जीव-जन्तुओं के शरीर का हड्डी, नस, चमड़ी, रक्त आदि से भिन्न अंश जो रक्त वर्ण का तथा लचीला होता है। आमिष। गोश्त। पद—मांस का घी=चरबी। २. कुछ विशिष्ट पशु-पक्षियों का मांस जिसे मनुष्य खाद्य समझता है। जैसे—बकरे या मुर्गे का मांस। पुं० =मास (महीना)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसकारी (रिन्)  : पुं० [सं० मांस√कृ+णिनि] रक्त। लहू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-कीलक  : पुं० [ष० त०] बवासीर का मसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसखोर  : वि० [सं० मांस+फा० खोर] [भाव० मांसखोरी] मांसाहारी। मांस खानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-ग्रंथि  : स्त्री० [ष० त०] शरीर के विभिन्न अंगों में निकलने वाली मांस की गाँठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसज  : वि० [सं० मांस√जन् (उत्पन्न होना)+ड] मांस से उत्पन्न होनेवाला। पुं० चरबी जो मांस से उत्पन्न होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-तेज (स्)  : पुं० [ब० स०] चरबी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-धरा  : स्त्री० [ष० त०] सुश्रुत के अनुसार शरीर की त्वचा की सातवीं तह। स्थूलापार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-पिंड  : पुं० [ष० त०] १. शरीर। देह। २. मांस का टुकड़ा या लोथड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-पिंड़ी  : स्त्री० [ष० त०] शरीर के अंदर रहनेवाली मांस की गाँठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-पेशी  : स्त्री० [ष० त०] शरीर के अंदर होनेवाली झिल्ली तथा रेशों के आकार का मांस-पिंड जिसका मुख्य कृत्य गति उत्पन्न करना होता है। विशेष—पक्षापात रोग में किसी अंग की मांसपेशियाँ गति उत्पन्न करना बंद कर देती हैं जिसके फलस्वरूप वह अंग हिलाया-डुलाया नहीं जा सकता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-फल  : पुं० [सं० उपमि० स०] तरबूज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-भक्षी (क्षिन्)  : वि० [सं० मांस√भक्ष् (खाना)+णिनि] मांस खानेवाला । मांसाहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसभोजी (जिन्)  : वि० [सं० मांस√भुज् (खाना)+णिनि] मांसाहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-मंड  : पुं० [सं० ष० त०] उबाले या पकाये हुए मांस का रसा। यखनी। शोरबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-योनि  : पुं० [ब० स०] रक्त और मांस से उत्पन्न जीव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-रज्जु  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. सुश्रुत के अनुसार शरीर के अंदर होनेवाले स्नायु जिनसे मांस बँधा रहता है। २. मांस का रसा। शोरबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-रस  : पुं० [ष० त०] मांस का रसा। शोरबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसरोहिणी  : स्त्री० [सं० मांस√रुह् (उत्पन्न होना)+णिच्+णिनि, +ङीष्] एक प्रकार का जंगली वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसल  : वि० [सं० मांस+लच्] [भाव० मांसलता] १. (शरीर का कोई अंग) जो मांस से अच्छी तरह भरा हो। २. जिसमें मांस या उसकी तरह के गूदे की अधिकता हो। गुदगुदा। फ्लेशी। ३. मोटा-ताजा। हष्ट-पुष्ट।४. दृढ़। पक्का। मजबूत। पुं० १. गौड़ी रीती का एक गुण। २. उड़द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसलता  : स्त्री० [सं० मांसल+तल्+टाप्] १. मांस से भरे होने की अवस्था या भाव। २. बहुत अधिक मोटे-ताजे तथा हष्ट-पुष्ट होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-लिप्त  : पुं० [तृ० त०] हड्डी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-विक्रयी (यिन्)  : पुं० [सं० मांस+वि०√क्री+इनि, उपपद, स०] १. वह जो मांस बेचता हो। कसाब। २. वह जो धन के लोभ में अपनी सन्तान किसी के हाथ बेचता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-वृद्धि  : स्त्री० [ष० त०] शरीर के किसी अंग के मांस का बढ़ जाना। जैसे—घेंघा, फील पाँव आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-समुद्भवा  : स्त्री० [सं० ब० स०+टाप्] चरबी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-सार  : पुं० [ष० त०] शरीर के अन्तर्गत मेद नामक धातु। वि० हष्ट-पुष्ट। मोटा-ताजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-स्नेह  : पुं० [ष० त०] चरबी। वसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांस-हासा  : पुं० [ब० स०+टाप्] चमड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसाद्  : वि० [सं० मांस√अद् (खाना)+क्विप्] जो मांस-खाता हो। मांस-भक्षक। पुं० राक्षस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसादन  : पुं० [मांस-अदन, ष० त०] मांस खाने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसादी (दिन्)  : वि० [सं० मांस√अद्+णिनि] मांस खानेवाला। मांसाहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसारि  : पुं० [मांस-अरि, ष० त०] अम्लबेंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसार्गल  : पुं० [मांस-अर्गल, ष० त०] गले में लटकनेवाला मांस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसार्बुद  : पुं० [मांस-अर्बुद, ष० त०] १. एक प्रकार का रोग जिसमें लिंग पर फुंसियां निकल आती है। २. शरीर के किसी अंग में आघात लगने से होनेवाली वह सूजन जो पत्थर की तरह कड़ी हो जाती है और जिसमें प्रायः पीड़ा नहीं होती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसाशन  : पुं० =मांसादन। वि० =मांसाशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसाशी (शिन्)  : वि० [सं० मांस√अस् (खाना)+णिनि] जो मांस खाता हो। मांसाहारी। पुं० राक्षस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसाष्टका  : स्त्री० [मांस-अष्टका, मध्य० स०] माघ कृष्णाष्टमी । इस दिन मांस से पिंडदान करने का विधान था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसाहारी (रिन्)  : वि० [सं० मांस+आ√हृ+णिनि] [स्त्री० मांसाहारिणी] मांस का भोजन करनेवाला। मांसभक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँसी  : वि० [सं० माष्] माष अर्थात् उड़द के रंग का। पुं० उक्त प्रकार का रंग जो उड़द के दाने के रंग की तरह होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसी  : स्त्री० [सं० मांस+अच्+ङीष्] १. जटामासी। २. काकोली। ३. चन्दन का तेल। ४. इलायची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसु  : पुं० मांस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसोदन  : पुं० [सं० मध्य० स०] एक तरह का पुलाव जिसमें मांस के टुकड़े भी डाले जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मांसोपजीवी (विन्)  : वि० [सं० मांस+उप√जीव् (जीना)+णिनि] १. जिसकी जीविका मांस से चलती हो। २. जो मांस बेचकर जीवन निर्वाह करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँह  : अव्य० [सं० मध्य०] में। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँहरा  : सर्व=हमारा (राज०)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँहा  : अव्य०=माँह (में)। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँहि, मांही  : अव्य०=माँह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँहुटि  : पुं० [हिं० माघ (महीना)] माघ के महीने में होनेवाली वर्षा। उदाहरण—नैन चुवहिं जस माँहुटि नीरू।—जायसी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँहूँ  : पुं० [?] सरसों, गोभी, मूली शलजम आदि में लगनेवाला एक प्रकार का हल्के पीले-रंग का कीड़ा जिसके शरीर के पिछले भाग पर ऊपर की ओर दो छोटी नलियाँ रहती हैं लाही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
माँहै  : अव्य०=माँह। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ