लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मल्लि  : पुं० [सं०√मल्ल+इन] जैनों के एक जिन। स्त्री०=मल्लिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मल्लिक  : पुं० [सं० मल्लि+कन्] १. एक प्रकार का हंस जिसकी चोंच तथा टाँगे भूरे रंग की होती है। २. जुलाहों की ढरकी। ३. माघ मास। पुं० =मलिक। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मल्लिका  : स्त्री० [सं० मल्लिक+टाप्] १. चमेली। २. एक प्रकार का बेला। ३. आठ अक्षरों का एक वर्णिक छन्द जिसके प्रत्येक चरण में क्रमशः एक-एक रगण, जगण गुरु और लघु होता है। ४. सुमुखी वृत्त का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मल्लिकाक्ष  : पुं० [सं० मल्लिका-अक्षि, ब० स० षच्] १. एक प्रकार का घोड़ा जिसकी आँख पर सफेद धब्बे होते हैं। २. उक्त प्रकार का सफेद धब्बा। ३. एक प्रकार का हंस। मल्लिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मल्लिकार्जुन  : पुं० [सं०] एक शिवलिंग जो श्रीशैल पर प्रतिष्ठित है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मल्लि-गंधि  : पुं० [सं० ब० स, इत्व] अगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मल्लि-नाथ  : पुं० [सं०] १. जैनियों के उन्नीसवें तीर्थकार का नाम। २. ई० १४ वीं शताब्दी के एक प्रसिद्ध टीकाकार। रघुवंश, कुमारसंभव, मेघदूत, नैषधचरित आदि अनेक ग्रंथों पर इन्होंने टीकाएँ लिखी थीं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ