लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मलय  : पुं० [सं०√मल्+कथन्] १. दक्षिणी भारत का एक प्रसिद्ध पर्वत जो पुराणों में सात कुलपर्वतों मे गिनाया गया है। २. उक्त पर्वत के आस पास का प्रदेश जो आज-कल मलाबार कहलता है। ३. उक्त देश का निवासी। ४. उक्त प्रदेश में होनेवाला सफेद चन्दन। ५. नन्दन कानन। ६. पुराणानुसार एक उप-द्वीप। ७. गरुड़ का एक पुत्र। पहाड का कोई पार्श्व प्रदेश। शैलाग्र। ९. छप्पय छन्द का एक भेद जिसके प्रत्येक चरण में २५ गुरु, १0२ लघु कुल १२७ वर्ण या १५२ मात्राएं अथवा २५ गुरु ९८ लघु कुल १२३ वर्ण या १४८ मात्राएं होती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलय-गिरी  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. मलय नामक पर्वत जो दक्षिण में है। २. उक्त पर्वत पर होनेवाला चन्दन। ३. असम के कामरूप के आसपास का प्रदेश का पुराना नाम। ४. दार चीनी की तरह का एक वृक्ष। ५. भूरापन लिए लाल रंग। वि० भूरापन लिए हुए लाल रंग का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलयज  : पुं० [सं० मलय√जन् (उत्पन्न करना)+ड०] १. चंदन। २. राहु नामक ग्रह। वि० मलय पर्वत में उत्पन्न होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलय-द्रुम  : पुं० [मध्य० स०] १. चन्दन। २. मदन या मैनी नामक का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलय-मारुत  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. संगीत में कर्नाट की पद्धति का एक राग। २. मलय समीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलय-वासिनी  : स्त्री० [सं० मलय√वस् (निवास करना)+णिनि०] दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलय-समीर  : पुं० [मध्य० स०] १. मलय पर्वत की ओर से आने वाली हवा जिसमें चन्दन की सुगंध मिली होती है। २. अच्छी और बढ़िया हवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलया  : स्त्री० [सं० मलय+टाप्] १. त्रिवृत्ता। निसोथ। २. सोमराजी। बकुची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलयागिरि  : पुं० =मलयगिरि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलयाचल  : पुं० [मलय-अचल, कर्म० स०] मलय पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलयानिल  : पुं० [मलिन-अनिल, कर्म० स०] १. मलय पर्वत की ओर से आनेवाली वायु। दक्षिण की वायु। ३. शीतल और सुगंधित वायु। ३. वसंत ऋतु की वायु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलयालम  : पुं० [ता मलय=पर्वत+अलम=उपत्यका] आधुनिक केरल राज्य का एक प्रदेश। स्त्री० उक्त प्रदेश की भाषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलयालि  : पुं० [ता० मलयालम] मलयालम में बसनेवाली एक पहाड़ी जाति का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलयाली  : वि० [ता० मलयालम] १. मलाबार देश का। मलाबार देश सम्बन्धी। २. मलाबार में उत्पन्न। पुं० मलाबार का निवासी। स्त्री० मलाबार की भाषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलयुग  : दे० [कर्म० स० या ष० त०] कलियुग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलयेशिया  : पुं० [मलय+एशिया] दक्षिण-पूर्वी एशिया का एक नवीन संघ राज्य जिसके अन्तर्गत मलाया, सारवाक बोर्नियों और सिंगापुर है। इसकी स्थापना १६ दिसबर, १९६३ को हुई थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मलयोद्भव  : पुं० [सं० मलय-उदभव, ब० स०] चंदन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ