लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मम  : सर्व० [सं० मा+उम या अहं का षष्टी एक वचन रूप] मेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ममता  : स्त्री० [सं० मम+ताल्+टाप्] १. यह भाव या विचार कि अमुक [पदार्थ या व्यक्ति) मेरा है, ‘मम’ का भाव, ममत्व। २. परम आत्मीयता के कारण मन में होनेवाला प्रेम या स्नेह। जैसे—पिता या माता को सन्तान के प्रति होनेवाली ममता। ३. मन में होनेवाला किसी प्रकार का मोह या लोभ। ४. अभिमान। गर्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ममता-युक्त  : वि० [सं० तृ० त०] १. जिसके मन में किसी के प्रति ममता हो। २. अभिमानी। ३. कंजूस। कृपण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ममत्व  : पुं० [सं० मम+त्व] १. ‘मम’ का भाव। ममता। अपनापन। २. स्नेह। ३. अभिमान। घमंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ममनून  : वि० [अ०] कृतकृत्य। अनुगृहीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ममरखी  : स्त्री० [फा० मुबारकी] १. मुबारकबादी। बधाई। २. बधावा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ममरी  : स्त्री० [सं० बरबरी] बनतुलसी। बबई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ममाखी  : स्त्री०=मधु-मक्खी। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ममाना  : पुं० [हिं० मामा] मामा का घर। मनिऔरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ममिया  : वि० [हिं० मामा+इया (प्रत्य०)] जो संबंध में मामा या मामी के स्थान पर पड़ता हो। ममेरा। जैसे—ममिया ससुर, ममिया सासु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ममियाउर  : पुं०=मामियौरा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ममियौरा  : पुं० [हि० मामा+औरा (प्रत्य०)] मामा का घर। ममाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ममिला  : पुं०=मामला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ममीरा  : पुं० [अ० मामीरान] हलदी की जाति के एक पौधे की जड़ जिसकी कई जातियाँ होती हैं। यह आँख के रोगों की बहुत अच्छी ओषधि मानी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ममोला  : पुं० [देश०] १. धोबिन नामक छोटा पक्षी जिसके पेट पर काली धारियाँ होती हैं। २. छोटा, प्यारा बच्चा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मम्मा  : पुं० [अनु०] १. स्त्रियों का स्तन। छाती। २. जल। पानी (छोटे बच्चे)। पुं०=मामा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ