लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मनुहार  : स्त्री० [हिं० मान+हरना] १. किसी रूठे हुए व्यक्ति को मनाने तथा उसका मान छुड़ाने के लिए की जानेवाली विनती या मीठी-मीठी बातें। २. इस प्रकार की विनती करने की क्रिया, प्रयत्न या भाव। ३. खुशामद। ४. तुष्टि। तृप्ति। ५. आदर-सत्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मनुहारना  : स० [हिं० मनुहार] १. रूठे हुए व्यक्ति से मीठी-मीठी बातें करके उसे प्रसन्न करने का प्रयत्न करना। मनाना। २. निवेदन, प्रार्थना या विनती करना। ३. आदर-सत्कार करना। ४. खुशामद करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मनुहारी  : वि० [हिं० मन+हरना] [स्त्री० मनुहारिन] जो बात-बात पर रूठता हो तथा जिसे प्रसन्न करने के लिए बार बार मनुहारी करनी पड़ती हो। उदा०—पासा सार खेलि कित कौन मनुहारिन सो, जीति मनुहारि हारि आयो हो।—पद्माकर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ