लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मगर  : पुं० [सं० मकर] १. घड़ियाल। २. मछली। ३. मगर या मछली के आकार का कान में पहनने का एक प्रकार का गहना। ४. नेपाल में बसी हुई एक जाति। पुं० [सं० मग] अराकान देश जहाँ मग नामक जाति के लोग रहते थे। उदा०—खसिया मगर जहाँ लगि मले।—जायसी। अव्य० [फा०] १. लेकिन। परन्तु। पर। जैसे —आप कहते तो हैं, मगर यहाँ सुनता कौन है। २. किसी प्रकार भी। (क्व०) उदा०—चैन तुझ बिन मुझे नहीं आता। नहीं आता, मगर नहीं आता।—कोई शायर। मुहा०—अगर-मगर करना=(क) आना-कानी करना। (ख) तर्क-वितर्क करना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगरधर  : पुं० [सं० मगर-धर] समुद्र। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगरब  : पुं० [अ०] पश्चिम दिशा। पद—मगरब की नमाज=वह नमाज जो सूर्य अस्त होने के समय पढ़ी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगर-बँस  : पुं० [हिं० मगर ?+बाँस] एक प्रकार का काँटेदार बाँस जो पश्चिमी घाट में होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगर-मच्छ  : पुं० [हिं० मगर+मछली] १. मगर या घड़ियाल नामक प्रसिद्ध जल-जन्तु। ३. बहुत बड़ी मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगरा  : वि० [अ० मग़रूर] १. अभिमानी। घमंडी। २. ढीठ। धृष्ट। ३. ढीला। मट्ठर। सुस्त। ४. अकर्मण्य। ५. जिद्दी। हठी। ६. उद्दंड। उद्दत। ७. चुप्पा। घुन्ना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगरापन  : पुं० [हिं० मगरा+पन (प्रत्य०) ‘मगरा’ होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगरी  : स्त्री० [देश०] १. ढालुएँ छप्पर के बीच का या सबसे ऊँचा भाग। २. छप्पर के उक्त अंश या भाग पर रखी जानेवाली मोटी लकड़ी या शहतीर। ३. कोई मोटी औ बहुत लंबी लकड़ी। लाठ। ५. आसपास की भूमि से ऊँचा स्थान। ६. मूल की आकृति का एक प्रकार का कंद।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगरूर  : वि० [अ०] [भाव० मगरूरी] जिसे गरूर हो। घमंडी। अभिमानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगरूरी  : स्त्री० [अ० मगरूर+ई (प्रत्य०)] १. मगरूर होने की अवस्था या भाव। २. घमंड। अभिमानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगरो  : पुं० [देश०] नदी का ऐसा किनारा जिसमें बालू के साथ कुछ मिट्टी मिली हो और जो जोतने-बोने के योग्य हो।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मगरोसन  : स्त्री० [अ० मग्ज+रौशन] सुँघनी। नसवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ