लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मंगला  : स्त्री० [सं० मंगल+अच्+टाप्] १. पार्वती। २. पतिव्रता स्त्री। ३. तुलसी। ४. दूब। ५. एक प्रकार का करंज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंगलागुरु  : पुं० [सं० मंगल-अगुरु, कर्म० स०] एक तरह का अगर (गन्ध द्रव्य)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंगलाचरण  : पुं० [सं० मंगल-आचरण, ष० त०] १. किसी का कार्य श्रीगणेश करने से पहले पढ़ा-जानेवाला कोई मांगलिक मंत्र, श्लोक या पद्यमय रचना। २. ग्रंथ के आरंभ में मंगल की कामना तथा उसकी सफल समाप्ति के निमित्त लिखा जानेवाला पद्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंगलाचार  : पुं० [मंगल-आचार, ष० त०] १. मंगल कृत्य के पहले होनेवाला मंगल-गान या ऐसा ही और कोई कार्य। २. मंगलाचरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंगला-मुखी  : स्त्री० [हिं०] वेश्या। रंडी। (परिहास)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंगलाय  : पुं० [दलाली मंग=आठ+आय (प्राप्त०)] अठारह की संख्या। (दलाल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंगलारंभ  : पुं० [सं० मंगल-आरंभ, ष० त०] मांगलिक कार्य का आरंभ। श्रीगणेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंगलालय  : पुं० [सं० मंगल-आलय, ष० त०] परमेश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंगला-व्रत  : पुं० [सं० ष० त०] १. शिव। २. पार्वती को प्रसन्न करने के उद्देश्य से रखा जानेवाला व्रत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंगलाष्टक  : पुं० [सं० मंगल-अष्टक, ष० त०] वे मंत्र जिनका पाठ विवाह के समय वर-वधू के कल्याण की कामना से किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मंगलाह्निक  : पुं० [सं० मंगल-आह्निक, मध्य० स०] कल्याण के लिए प्रति दिन किया जानेवाला कोई मंगल कृत्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ