लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भ्रामर  : वि० [सं० भ्रमर+अञ्] १. भ्रमर-संबंधी। भ्रमर का। २. भ्रमर से उत्पन् या प्राप्त होनेवाला। पुं० १. भ्रमर से उत्पन्न होनेवाला मधु या शहद। चुम्बक पत्थर। ३. अपस्मार या मिरगी नामक रोग। ४. दोहे का दूसरा भेद जिसमें २१ गुरु और ६ लघु मात्राएँ होती हैं। उदा०—माधो मेरे ही बसो राखो मेरी लाज। कामी क्रोधी लंपटी जानि न छाँडों काज। ५. ऐसा नाच जिसमें बहुत से लोग फेरा या मंडल बाँधकर गोलाकार नाचते हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भ्रामरी (रिन्)  : वि० [सं० भ्रामर+इनि] जिसे भ्रामर या अपस्मार रोग हुआ हो। स्त्री० [भ्रामर+ङीष्] १. पार्वती। २. पुत्रदात्री। नाम की लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ