लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भोला  : वि० [सं० भ्रम; प्रा० भोल] १. (व्यक्ति) जो (क) छल-कपट न जानता हो, (ख) लोक-व्यवहार न जानता हो। सीधा-सादा। सरल। २. (कथन या बात) जो ऊपर से देखने में बहुत ही सरल तथा ठीक प्रतीत होती हो परन्तु प्रस्तुत प्रसंग में अनुपयुक्त या अव्यवहार्य हो। उदा०—आहा ! यह परमार्थ कथन है कैसा भोला भाला है।—मैथिलीशरण। ३. (व्यक्ति) जो किसी की बात पर सहसा विश्वास कर लेता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोलानाथ  : पुं० [हिं० भोला+सं० नाथ] महादेव। शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोलापन  : पुं० [हिं० भोला+पन (प्रत्य०)] भोले होने की अवस्था, गुण या भाव। सिधाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भोला-भाला  : वि० [हिं० भोला+अनु० भाला] निश्छल और निरीह। सरल-हृदय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ