लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भूस  : पुं०=भूसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूसठ  : पुं० [सं० भू+शठ ?] कुत्ता। श्वान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूसन  : पुं० [हिं० भूँकना] कुत्तों का बोलना। भूँकना। पुं०=भूषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूसना  : अ० [हिं० भूँकना] कुत्तों का शब्द करना। भूँकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूसा  : पुं० [सं० तुष] गेहूँ, जौ आदि के पौधों के डंठलों के सूखे छोटे महीन टुकड़े जो गाय-भैसों आदि को खिलाये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूसी  : स्त्री० [हिं० भूसा] १. किसी चीज के पतले या महीन छिलकों के छोटे छोटे टुकड़े। जैसे—ईसबगोल की भूसी। २. भूसा। ३. चकोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूसीकर  : पुं० [हिं० भूसी+कर] अगहन में होनेवाला एक तरह का धान और उसका चावल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूस्तृण  : पुं० [सं० ष० त०, सुट्-आगम] एक प्रकार की घास। घटिपारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भूस्या  : पुं० [सं० भू√स्था (ठहरना)+क, आ-लोप] मनुष्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ