लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भात  : पुं० [सं० भक्त०, पा० भत] १. खाने के लिए उबाले हुए चावल। २. विवाह की एक रस्म जो विवाह के दूसरे या तीसरे दिन होती है। इसमें दोनों समधी साथ बैठकर भात खाते हैं। पुं० [सं०√भा (दीप्ति)+क्त] १. प्रभात। तड़का। २. चमक। दीप्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाता  : पुं० [सं० भक्त=भत्त] उपज का वह भाग जो हलवाहे को खलिहान की राशि में से मिलता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भाति  : स्त्री० [सं०√भा+क्तिन्] १. शोभा। कांति। २. चमक। दीप्ति। स्त्री०=भाँति। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भातिज  : पुं०=भतीजा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भातु  : पुं० [सं०√भा+तु] सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ