लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भल  : पुं० [सं०√भल् (मारना)+अच्] १. मार डालने की क्रिया। वध। हत्या। २. दान। ३. निरुपण। क्रि० वि० [हिं० भाव] भली भाँति। वि० =भला। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भलका  : पुं० [देश०] १. नथ में शोभा के लिए जड़ा जानेवाला सोने या चाँदी का टुकड़ा। २. एक प्रकार का बाँस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भलटी  : स्त्री० [?] हँसिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भलपति  : पुं० [हिं० भला+सं० पति] भाला दारण करनेवाला। भालाबरदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भलभल  : स्त्री० [अनु०] पानी या किसी तरल पदार्थ के बहने का शब्द। स्त्री० [अनु०] नदी-नाले के जल के बहने का शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भलभलाहट  : स्त्री० [अनु० भलभल+हिं० आहट (प्रत्यय)] भलभल शब्द होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भलमनसत  : स्त्री० [हिं० भला+सं० मनुष्य] १. भले मानस होने की अवस्था या भाव। २. भले आदमियों का सा भद्रतापूर्ण व्यवहार। ३. वह स्थिति जिसमें कोई किसी के प्रति भद्रतापूर्ण व्यवहार करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भल-मनसाहट  : स्त्री०=भलमनसत। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भलमनसी  : स्त्री०=भलमनसत। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भला  : वि० [सं० भद्र, प्रा० भल्ल०] [स्त्री० भली] १. (व्यक्ति) जो सदाचारी हो और दूसरों की भलाई या हित करना या चाहता हो। शुद्ध हृदय और सात्विक प्रवृत्तियोंवाला। २. (आचरण या व्यवहार) जिसमें कोई नैतिक दोष न हो और जिससे भलाई या हित होता अथवा हो सकता हो। ३. (वस्तु या विषय) जो (क) मन को भाता हो, (ख) संतोषजनक और लाभप्रद हो। पद—भलाचंगा= (क) हर तरह से ठीक औरसंतोषजनक। जैसे—भला चंगा मकान छोड़कर वे कहीं और चले गये। (ख) शारीरिक दृष्टि से स्वस्थ। ४. मंगलकारी। शुभ। पुं० भलाई। मंगल। हित। मुहावरा—(किसी का) भला मनान=किसी के कुशल-मंगल की कामना करना। (किसी का भला मानना=उपकार मानकर अनुगृहीत करना। उदाहरण—राजा का भला मानहु भाई।—तुलसी। २. नफा। लाभ। पद—भला बरा=(क) लाभ और हानि। जैसे—पहले अपना ला बुरा सोच लो। (ख) ऐसी बात जिनमें कुछ डाँट-फटकार भी हो। जैसे—वह दिन बर मुझे भला-बुरा कहते रहते हैं। अव्य० १. मंगल जनक या अच्छा! शुभ है कि ! जैसे—भपा आप आये तो ! २. जोर देने के लिए प्रयुक्त होनेवाला अव्यय। जैसे—भला ऐसा भी कही होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भलाई  : स्त्री० [हिं० भला+ई (प्रत्य)] १. भले होने की अवस्था या भाव। भलापन। अच्छापन। २. किसी के साथ किया जानेवाला उपकार। नेकी० ३. किसी प्रकारका लाभ या हित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भलापन  : पुं० =भलाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भलामानस  : पुं० [हिं०] भला व्यक्ति। नेक आदमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भले  : अव्य० [हिं० भला] १. भली-भाँति। अच्छी तरह। पूर्ण रूप से। उदाहरण—एहि बिधि भलेहि सो रोग नसाही।—तुलसी। पदभले को=उद्दिष्ट लाभ या हित के विचार से अच्छा ही हुआ। जैसे—भले को मैं कुछ बोला ही नहीं, नहीं तो झगड़ा हो जाता। भले ही=ऐसा हुआ करे० इसकी चिंता नही। इससे कोई हानि नहीं। जैसे—भले ही वह वहीं रहें। अव्य० खूब। वाह। ‘काकु’ से नहीं का सूचक। जैसे—तुम कल शाम को आनेवाले थे, भले आये।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भलेरा  : वि० पुं० =भला। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भल्ल  : पुं० [सं०√भल्ल (वध करना)+अच्] १. वध। हत्या। २. दान। ३. भाला। ४. एक प्रकार का बाण। ५. शिव का एक नाम। ६. एक प्राचीन जनपद और तीर्थ। ७. प्राचीन काल काएक प्रकार का शस्त्र जिससे शरीर में धँसा हुआ तीर निकाला जाता था। (वैद्यक) ८. भालू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भल्लक  : पुं० [सं० भल्ल+कन्] १. भालू। २. भिलाँवा। ३. इंगुदी का पेड़। ४. एकप्रकार की चिड़िया। ५. सन्निपात का ‘भल्लु’ नामक भेद। ६. एक प्राचीन जनपद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भल्ल-नाथ  : पुं० [सं० ष० त०] जांबवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भल्ल-पति  : पुं० [सं० ष० त०] जांबवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भल्ल-पुच्छी  : स्त्री० [सं० ब० स०+ङीष्०] गोरखमुंडी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भल्लाक्ष  : वि० [सं० भल्ल-अक्षि, ब० स,+षच्] जिसे कम दिखाई देता हो। मंददृष्टि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भल्लाट  : पुं० [सं० भल्ल√अट् (जाना)+अच्] १. भालू। २. एक पर्वत का प्राचीन नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भल्लात, भल्लातक  : पुं० [सं० भल्ल√+अत् (गमन)+अच्-भल्लात+कन्] भिलावाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भल्लातकी  : स्त्री० [सं० भल्लातक+ङीष्] भिलावाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भल्लु  : पुं० [सं०√भल्ल+उ] एक तरह का सन्निपात ज्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भल्लुक  : पुं० [सं० भल्लूक, पृषो० ह्रस्व] भालू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भल्लुक  : पुं० [सं०√भल्ल+ऊक्] १. भालू। २. एक प्रकार का श्योनाक। ३. कुत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ