लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भरी  : स्त्री० [हिं० भर] दस माशे की तौल जिससे सोना,चाँदी आदि धातुएँ तौली जाती थी। स्त्री० [?] एक प्रकार की घास जिससे छप्पर छाय़े जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भरी गोद  : स्त्री० [हिं०] (स्त्री की) ऐसी गोद जिसमें संतान न हो। मुहावरा—भरी गोद खाली होना=पुत्र या संतान का मर जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भरी जवानी  : स्त्री० [हिं०] पूर्णता तक पहुँची हुई ऐसी युवावस्था जिसका उतार अभी दूर हो। पूर्ण यौवन प्राप्त स्थिति। पद—भरी जावनी माँझा ढीला=यौवनावस्था में भी फुरती और शक्ति न होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भरी थाली  : स्त्री० [हिं०] ऐसी स्थिति जिसमे जीविका का निर्वाह या इच्छाओं की पूर्ति सहज में होती हो जैसे—तुमने तो उसके आगे से भरी थाली खींच (या छीन) ली। मुहावरा—भरी थाली पर लात मारना=मिलती रोजी या लगी नौकरी जान-बूझकर छोड़ देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ