लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भया  : स्त्री० [सं० भय+अच्+टाप्] १. एक राक्षसी जो काल की बहन तथा विद्युत्केश की माता थी। २. प्राचीन भारत में ६2 हाथ लंबी, 5६ हाथ चोंड़ी तथा ३३ हाथ लंबी एक प्रकार की नाव। पुं० [हिं० भइया] भाई के लिए संबोधन। भइया। जैसे—सँभार हे भइया तू वार आपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयाकुल  : वि० [सं० भय-आकुल, तृ० त०] जो भय से ब्याकुल या विकल हो रहा हो। भय से घबराया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयादोहन  : पुं० [सं० भय-आदोहन] किसी को भय दिखलाकर या डरा-धमकाकर उससे कुछ प्राप्त करने या लाभ उठाने की क्रिया या भाव। (ब्लैकमेल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयान  : वि० =भयानक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयानक  : वि० [सं०√भी (डरना)+आनक्] जिसकी अवधारणा शारीरिक विकृति या उग्रतापूर्ण आचरण से भय लगता हो। पुं० १. बाघ। २. राहु। ३. साहित्य में नौ रसों में एक रस जिसका स्थायी भाव भय हैं। हिंसक पशु, अपराधी, व्यक्ति वीभत्स आचरण आदि इसके आलंबन है आलम्बन की चेष्टाएँ और अपनी असहाय अवस्था इसके उद्दीपन हैं। अश्रु, कंप आदि अनुभाव है और त्रास, मोह, चिंता आदेश आदि व्यभिचारी हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयाना  : अ० [सं० भय+हिं० आना (प्रत्यय)] भयभीत होना। डरना। भयभीत करना। डराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयापह  : वि० [सं० भय+अप√हन् (मारना)+ड] भय दूर करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयारा  : वि० =भयानक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयार्त  : भू० कृ० [सं० भय+आर्त, तृ० त०] भय से आर्त या भय से त्रस्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयावन  : वि० =भयावना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयावना  : अ० स०=भयाना। वि० [सं० भय+हिं० आवना (प्रत्यय)] [स्त्री० भयावनी] भयानक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयावह  : वि० [सं० भय+आ√वह् (पहुँचाना)+अच्] जिसे देखने से डर लगे। भयजनक। भयंकर। डरावना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ