लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भयंकर  : वि० [सं० भय√कृ (करना)+खच्, मुम्] [भाव० भयंकरता] १. जिसे देखकर लोग भयभीत होते हों। भयभीत करनेवाला। २. आकार-प्रकार की दृष्टि से उग्र तथा डरावना। ३. बहुत अधिक तीव्र या प्रबल। अत्यधिक भीषण। जैसे—भयंकर गरमी पड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयंकरता  : स्त्री० [सं० भयंकर+तल्+टाप्] भयंकर होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय  : पुं० [सं०√भी (भय)+अच्] १. वह मानसिक स्थिति जो किसी अनिष्ट या संकट सूचक संभावना से उत्पन्न होती है और जिससे प्राणी चिन्तित और विकल होने लगता है। मुहावरा— (किसी से) भय खाना=डरना। २. बालकों का वह रोग जो उनके डर जाने के कारण होता है। ३. निऋति के एक पुत्र का नाम। ४. अभिमति नामक स्त्री के गर्भ से उत्पन्न द्रोण का एक पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय-कर  : वि० [सं० ष० त०] [भाव० भयंकारी] भय उत्पन्न करने या डरानेवाला। भयभीत करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयचक  : वि० =भौचक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयडिंडम  : पुं० [सं० मध्य० स०] एक प्रकार का बाजा जो युद्ध के समय बजाया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयत  : पुं० [?] चंद्रमा। (डिंगल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयद  : वि० [सं० भय√दृश् (देखना)+णिनि] भय उत्पन्न करनेवाला। भयप्रद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय-दर्शी (र्शिन्)  : वि० [सं० भय√दृश् (देखना)+णिनि] भयंकर। भयानक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय-दान  : पुं० [सं० ष० त०] १. किसी प्रकार के भय से दान करना। २. वह दान जो भयभीत होकर दिया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय-दोष  : पुं० [सं० मध्य० स०] ऐसा दोष जो अपनी इच्छा के विरुद्ध परन्तु जातीय प्रथा के अनुसार कोई काम करने पर माना जाता है। (जैन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय-नाशक  : वि० [सं० ष० त०] [स्त्री० भयनाशिनी] भय को दूर करनेवाला। पुं० विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय-प्रद  : वि० [सं० भय+प्र√दा (देना)+क] भय उत्पन्न करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय-भीत  : भू० कृ० [सं० ष० त०] भय से आतंकित। डरा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय-भ्रष्ट  : वि० [सं० तृ० त०] [भाव० भयभ्रष्टता] डरकर भागा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय-मोचन  : वि० [सं० ष० त०] भय दूर करने या हटानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय-वर्जिता  : स्त्री० [सं० तृ० त०] प्राचीन भारत में व्यवहार में दो गाँवों के बीच की वह सीमा जिसे वादी और प्रतिवादी आपस में मिलकर स्थिर कर लें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयवाद  : पुं० [हिं० भाई+आद (प्रत्यय)] १. एक ही गोत्र या वंश के लोग। भाई-बंद। २. आपसदारी के लोग। आत्मीय जन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय-व्यूह  : पुं० [सं० मध्य० स०] प्राचीन भरत में संकट की स्थिति में सैनिकों की होनेवाली एक प्रकार की व्यूहरचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय-हरण  : वि० [सं० ष० त०] भय दूर करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय-हारी (रिन्)  : वि० [सं० भय√हृ (हरण)+णिनि] भय दूर करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय-हेतु  : पुं० [सं० ष० त०] भय का विषय। वह जिसके कारण भय उत्पन्न होता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भया  : स्त्री० [सं० भय+अच्+टाप्] १. एक राक्षसी जो काल की बहन तथा विद्युत्केश की माता थी। २. प्राचीन भारत में ६2 हाथ लंबी, 5६ हाथ चोंड़ी तथा ३३ हाथ लंबी एक प्रकार की नाव। पुं० [हिं० भइया] भाई के लिए संबोधन। भइया। जैसे—सँभार हे भइया तू वार आपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयाकुल  : वि० [सं० भय-आकुल, तृ० त०] जो भय से ब्याकुल या विकल हो रहा हो। भय से घबराया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयादोहन  : पुं० [सं० भय-आदोहन] किसी को भय दिखलाकर या डरा-धमकाकर उससे कुछ प्राप्त करने या लाभ उठाने की क्रिया या भाव। (ब्लैकमेल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयान  : वि० =भयानक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयानक  : वि० [सं०√भी (डरना)+आनक्] जिसकी अवधारणा शारीरिक विकृति या उग्रतापूर्ण आचरण से भय लगता हो। पुं० १. बाघ। २. राहु। ३. साहित्य में नौ रसों में एक रस जिसका स्थायी भाव भय हैं। हिंसक पशु, अपराधी, व्यक्ति वीभत्स आचरण आदि इसके आलंबन है आलम्बन की चेष्टाएँ और अपनी असहाय अवस्था इसके उद्दीपन हैं। अश्रु, कंप आदि अनुभाव है और त्रास, मोह, चिंता आदेश आदि व्यभिचारी हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयाना  : अ० [सं० भय+हिं० आना (प्रत्यय)] भयभीत होना। डरना। भयभीत करना। डराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयापह  : वि० [सं० भय+अप√हन् (मारना)+ड] भय दूर करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयारा  : वि० =भयानक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयार्त  : भू० कृ० [सं० भय+आर्त, तृ० त०] भय से आर्त या भय से त्रस्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयावन  : वि० =भयावना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयावना  : अ० स०=भयाना। वि० [सं० भय+हिं० आवना (प्रत्यय)] [स्त्री० भयावनी] भयानक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भयावह  : वि० [सं० भय+आ√वह् (पहुँचाना)+अच्] जिसे देखने से डर लगे। भयजनक। भयंकर। डरावना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भय्या  : पुं० =भैया। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ