लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भभक  : स्त्री० [हिं० भक से अनु०] भभकने की अवस्था, क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भभकना  : अ० [हिं० भभक] १. किसी चीज का सहसा जोर से जल उठना। भड़कना। २. ताप आदि के योग से किसी चीज का जोर से उबल या फूट पड़ना। ३. जोर से बाहर निकलना। जैसे—पनाले में से दुर्गन्ध भभकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भभका  : पुं० [हिं० भभकना या भाप] गंडे के आकार का बंद मुँहवाला वह उपकरण जिसमें से अर्क चुआया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भभकी  : स्त्री० [हिं० भभक] ऐसी आवेशपूर्ण धमकी जो दुर्बल होने पर भी आपको प्रबल सिद्द करने के लिए दी जाय। जैसे—बंदर भभकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ