लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भड़भड़  : स्त्री० [अनु] १. भड़भड़ शब्द जो प्रायः एक चीज पर दूसरी चीज जोर-जोर से पटकने अथवा बड़े-बड़े ढोल आदि बजाने से उत्पन्न होता है। आघातों का शब्द। २. व्यर्थ की बातें और हो-हल्ला। ३. दे० ‘भीड़-भाड़’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भड़भड़ाना  : स० [अनु०] भड़-भड़ शब्द उत्पन्न करना। अ० किसी चीज में से भड़-भड़ शब्द उत्पन्न होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भड़भड़िया  : वि० [हिं० भड़-भड़+इया (प्रत्यय)] १. भड भड़ अर्थात् व्यर्थ बहुत अधिक बातें करनेवाला। २. मन में छिपाकर बात न रख सकनेवाला। भेद की बातें दूसरों पर प्रकट कर देनेवाला। ३. जो डींग तो बहुत हाँकता हो पर काम कुछ भी न करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ