लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भटक  : स्त्री० [हिं० भटकना] भटकने की क्रिया दशा या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भटकन  : स्त्री० [हिं० भटकना] भटकने की क्रिया या भाव। भटक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भटकना  : अ० [सं० भ्रम] १. व्यर्थ इधर-उधर घूमते-फिरते रहना। २. ठीक रास्ता भूल जाने पर इधर-उधर घूम-फिरकर उसे ढूँढ़ते फिरना। ३. धोखे या भ्रम में पड़कर निश्चित तत्त्व तक न पहुंचना। ४. मन या विचार का शान्त न रहकर इधर-उधर जाते फिरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भटका  : पुं० [हिं० भटकना] १. व्यर्थ घूमने की क्रिया। २. चक्कर। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भटकाई  : स्त्री०=भट-कटैया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भटकान  : स्त्री०=भटकन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भटकाना  : स० [हिं० भटकना का स०रूप] किसी को भटकने में प्रवृत्त करना। ऐसा काम या बात करना जिससे कोई भटके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भटकैया  : पुं० [हिं० बटकना+ऐया (प्रत्यय)] १. भटकनेवाला। २. भटकानेवाला। स्त्री०=भट-कटैया। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भटकौहाँ  : वि० [हिं० भटकना+औहाँ (प्रत्यय)] १. भटकता रहनेवाला। २. भटकानेवाला। भुलावे में डालनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ