लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भंगि  : स्त्री० [सं०√भंज्+इन्] १. भंग होने की अवस्था या भाव। विच्छेद। २. कुटिलता। टेढ़ापन। ३. शरीर के अंगों की ऐसी विशिष्ट मुद्रा या संचालन जो किसी प्रकार के मनोभाव का सूचक हो। ४. तरगं। लहर। ५. भाँग। ६. ब्याज। ७. प्रतिकृति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंगिमा (मन्)  : स्त्री० [सं० भंग+इमनिच्] १. वह कलापूर्ण शारीरिक मुद्रा, जिससे कोई विशिष्ट मनोभाव प्रकट होता है। २. वक्रता। कुटिलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंगियाना  : अ० [हिं० भाँग] भाँग के नशे में चूर होना। स० भाँग पिलाकर नशे में चूर करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ