लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बौर  : पुं० [सं० मुकुल, प्रा० मुउड़] आण की मंजरी। मौर। वि० दे० ‘बौरा’ (पागल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बौरई  : स्त्री० [हिं० बौराना] पागलपन। सनक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बौरना  : अ० [हिं० बौर+ना (प्रत्यय)] बौर से युक्त होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बौरहा  : वि० [हिं० बौरा+हा (प्रत्यय)] [स्त्री० बौरही] पागल। विक्षिप्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बौरा  : वि० [सं० वातुल, प्रा० वाउड़, पुं० सि० बाउर] [स्त्री० बौरी] १. बावला। पागल। विक्षिप्त। २. भोला-भाला। सीधा-सादा। ३. गूँगा। (क्व०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बौराई  : स्त्री० [हिं० बौरा+ई] बावलापन। पागलपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बौराना  : अ० [हिं० बौरा+ना (प्रत्यय)] १. पागल हो जाना। सनक जाना० विक्षिप्त हो जाना। २. विवेक आदि से रहित होकर उन्मत्त होना। स० १. किसी को बावला या पागल बनाना। २. बेवकूफ बनाना। अ०=बौरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बौराह  : वि० [हिं० बौरा] बावला। पागल। सनकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बौरी  : स्त्री०=बावली। वि० हिं० ‘बौरा’ का स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ