लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बोद  : वि०=बोदा उदाहरण—निसँहें बोद बुद्धि बल भूला।—जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बोदक  : स्त्री० [देश] कुसुम या बर्रे की एक जाति जिसमें कांटे नहीं होते और जिसके केवल फूल रँगाई के काम में आते हैं। इसके बीजों से तेल नहीं निकाला जाता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बोदर  : स्त्री० [?] पतली छड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बोदला  : वि०=बोदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बोदा  : वि० [सं० अबोध] [स्त्री० बोदी] १. जिसकी बुद्धि तीव्र या प्रखर न हो। कम-समझ। २. मट्ठर। सुस्त। ३. जिसमें अधिक दृढ़ता या शक्ति न हो। कमजोर। डरपोक। ५. तुच्छ। निकम्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बोदापन  : पुं० [हिं० बोदा+पन (प्रत्यय)] बोदे होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बोद्धव्य  : वि० [सं०√बुध् (जानना)+तव्यत्] १. जानने या ध्यान देने योग्य। २. जाग्रत करने योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बोद्धा (दृध्)  : पुं० [सं०√बुध्+तृच्] नैयायिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ