लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बेट  : स्त्री०=बेंट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेटकी  : स्त्री० [हिं० बेटा] १. बेटी। २. पुत्री। ३. कन्या। लड़की।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेटला  : पुं० [स्त्री० बेटली]=बेटा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेटवा  : पुं०=बेटा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेटा  : पुं० [सं० बटु=बालक] [स्त्री० बेटी] पुत्र। सुत। लड़का। पद—बेटेवाला=वर का पिता अथवा वरपक्षका और कोई बड़ा आदमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेटा-बेटी  : पुं० [हिं० बेटा] बाल-बच्चे। औलाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेटी  : स्त्री० [सं०] १. लड़की। पुत्री। पद—बेटी का बाप= (क) वैसा ही दीन और नम्र जैसा विवाह के समय वधु का पिता होता है। (ख) सब प्रकार से दीन-हीन और विवश। बेटीवाला=वधु का पिता अथवा बधू-पक्ष का और कोई बड़ा आदमी। मुहा०—बेटी देना—अपनी पुत्री का किसी के साथ विवाह करना। उदा०—जिससे बेटी दी उसने सब कुछ दिया। (कहा०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेटौना  : पुं०=बेटा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेट्टा  : पुं० [देश०] एक प्रकार का भैंसा जो मैसूर देश में होता है। पुं०=बेटा (पुत्र) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ