लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बुराई  : स्त्री० [हिं० बुरा+ई (प्रत्य०)] १. वह तत्त्व जिसके फलस्वरूप किसी चीज को बुरा कहा जाता है। २. किसी को बुरा कहने की किया या भाव। ३. अनुचित या निन्दनीय आचरण अथवा व्यवहार। जैसे—जो तुम्हारे साथ बुराई करे, उसके साथ भी भलाई करो। ४. आपस में होनेवाला द्वेष, मनोमालिन्य या वैर-भाव। जैसे—दोनों भाइयों में बुराई पड़ गई है। कि० प्र०—पड़ना। ५. अवगुण। दोष। ऐब। जैसे—उसमें बुराई यही है कि वह बहुत झूठ बोलता है। ६. किसी से की जानेवाली किसी की निन्दा या शिकायत। जैसे—वह जगह जगह तुम्हारी बुरारी करता फिरता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बुराई-भलाई  : स्त्री० [हिं०] १. अच्छी और बुरी घटनाएँ। नेकी-बंदी। जैसे—वह सबकी बुराई-भलाई में साथ देते हैं। २. किसी की निन्दा या शिकायत और किसी की प्रशंसा या तारीफ। जैसे—तुम्हें किसी की बुराई-भलाई करने से क्या मतलब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ