लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बुज  : स्त्री० [फा० बुज] बकरी। बूचड़। वि० डरपोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बुज-कसाब  : पुं० [फा०] वह जो पशुओं की हत्या करता अथवा उनका मांस आदि बेचता हो। बकर-कसाव। कसाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बुजदिल  : वि० [फा० बुज़दिल] [भाव० बुज़दिली] कायर। डरपोक। भीरु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बुजदिली  : स्त्री० [फा० बुजदिली] कायरता। भीरुता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बुजनी  : स्त्री० [देश०] करनफूल के आकार का कान का एक गहना है जिसके नीचे झमका भी लगा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बुजियाला  : पुं० [फां० बुज] १. बकरी का वह बच्चा जिसे कलंदर लोग तमाशा करना सिखलाते हैं। २. वह बन्दर जिसे नचाकर मदारी, तमाशा दिखाते हैं। (कलंदर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बुजुर्ग  : वि० [फा० बुजुर्ग] जिसकी अवस्था अधिक हो। वृद्ध। पुं० बाप, दादा आदि। पूर्वज। पुरखे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बुजुर्गी  : स्त्री० [फा० बुजुर्गी] बुजुर्ग होने की अवस्था या भाव। बड़प्पन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बुज्जा  : पुं० [देश०] करांकुल की जाति का एक प्रकार पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बुज्जी  : स्त्री० [फा० बुज] बकरी। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बुज्झा  : पुं०=बुज्जा (पक्षी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ