लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बाण  : पुं० [सं०√बाण (शब्द)+घञ्] १. एक प्रकार का नुकीला अस्त्र जो कमान या धनुष पर चढ़ाकर चलाया जाता है। तीर। शर। सायक। ३. उक्त का अगला नुकीला भाग जो जाकर शरीर के अन्दर धँस जाता है। ३. वह चीज जिसे बेधने के उद्देश्य से वाण या तीर चलाया जाता है निशाना। लक्ष्य। ४. कामदेव के प्रसिद्ध पाँच वाणों के आधार पर पाँच की संख्या का वाचक शब्द। ५. गाय का थन। ६. अग्नि। आग। ७. रामसर। सरपत। ८. नीली कटसरैया। ९. दे० ‘वाणभट्ट’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाण गंगा  : स्त्री० [सं० मध्य० स] हिमालय के सोमेश्वर गिरि से निकली हुई एक प्रसिद्द नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाण गोचर  : पुं० [ष० त०] उतनी दूरी जितनी कोई बाण छूटने पर पार करता है। बाण की पहुँच या मार तक की दूरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाण-पति  : पुं० [ष० त०] वाणासुर के स्वामी महादेव। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाण-पाणि  : पुं० [ष० त०] बाणों से लैस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाणपुर  : पुं० [ष० त०] शोणितपुर (आधुनिक तेजपुर, आसाम) जो वाणासुर की राजधानी थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाणरेखा  : स्त्री० [तृ० त०] बाण से शरीर पर होनेवाला लंबा घाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाणलिंग  : पुं० [मध्य० स०] नर्मदा में मिलनेवाला एक प्रकार का सफेद पत्थर जिसका शिवलिंग बनता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाणविद्या  : स्त्री० [ष० त०] वह विद्या जिससे बाण चलाना आवे। बाण चलाने की विद्या। तीरंदाजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाणवृष्टि  : स्त्री० [ष० त०] लगातार बाण चलाते रहना। बाणों की वर्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाणावती  : स्त्री० [सं० ] बाणासुर की पत्नी का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाणावलि  : स्त्री० [सं० बाण-अवलि, ष० त०] १. बाणों की पंक्ति। २. शत्रुओं पर होनेवाली बाणों या तीरों की बौछार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाणाश्रय  : पुं० [सं० बाण-आश्रय, ष० त०] तरकश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाणासन  : पुं० [सं० बाण-आसन, ष० त०] धनुष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाणासुर  : पुं० [सं० बाण-असुर , कर्म० स०] राजा बलि के सौ पुत्रों में से सबसे बड़े पुत्र का नाम जो बहुत वीर गुणी और सहस्त्रबाहु था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाणिज्य  : पुं०=वाणिज्य। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ