लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बहाली  : स्त्री० [फा०] १. बहाल करने या होने की अवस्था, क्रिया या भाव। २. किसी को फिर से उसी हाल (दशा या हालत) में लाना जिसमें वह पहले रहा हो। ३. अपने पद से अस्थायी रूप से हटाये हुए व्यक्ति को फिर से उस पद पर नियुक्त करने की क्रिया या भाव। ४. आरोग्य। तंदुरस्ती। ५. प्रसन्नता। स्त्री० [हिं० बहलाना] १. किसी को बहलाने अर्थात् धोखे में रखने की क्रिया या भाव। २. धोखा देनेवाली बात। झाँसा-पट्टी। दम-बुत्ता। ३. बहाना। क्रि० प्र०—देना।—बताना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ