लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बरफी  : स्त्री० [फा० बर्फी] १. खोए आदि की बनी हुई एक प्रकार की मिठाई जो चौकोर टुकड़ों के रूप में कटी हुई होती है और जिसका कभी-कभी खोए के साथ और चीजें भी मिली रहती है। जैसे—पिस्ते या बादम की बरफी। २. बुनाई, सिलाई आदि में चौकोर बनाये हुए खंड या खाने। क्रि० प्र०—काटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरफीदार  : वि० [फा० बरफी+फा० दार (प्रत्यय)] जिसमें बरफी की तरह चौकोर खाने बने हों। जैसे—रुईदार अंग में होनेवाली बरफीदार सिलाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरफीला  : वि० [फा० बर्फ़ से] [स्त्री० बरफीली] १. जिसमें या जिसके साथ बरफ भी हो। २. जो बरफ के योग से या बरफ की तरह ठंढा हो। जैसे—बरफीली हवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरफीला-तूफान  : पुं० [हिं०+अ०] वह तूफान या बहु तेज हवा जिसमें प्रायः बरफ के बहुत छोटे-छोटे कण भी मिले रहते हैं। हिम झंझावात। (ब्लिजार्ड)। विशेष—ऐसे तूफान अधिकतर ध्रुवीय प्रदेशों और बरफ से ढके हुए पहाड़ों की चोटियों पर चलते हैं जिनके कारण आस-पास के प्रदेशों में सरदी बहुत बढ़ जाती है। इनकी गति प्रति घण्टे ५0-६0 मील होती है और इनमें पड़ने पर किसी को कुछ भी दिखायी नहीं देता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरफी-संदेस  : पुं० [फा० बरफी+बं० संदेश] एक प्रकार की बंगाली मिठाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ