लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बरदा  : स्त्री० [देश] दक्षिण भारत में होनेवाली एक प्रकार की रूई। पुं० [फा० बर्दः] गुलाम। दास। पद—बरदाफरोश (देखें)। पुं०=बरधा (बैल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदाना  : सं० [हिं० बरधा-बैल] गौं, भैंस आदि पशुओं का गर्भाधान कराने के लिए उनकी जाति के नर-पशुओं से सम्भोग या संयोग कराना जोडा खिलाना। संयो० क्रि०—डालना।—देना। अ० गौ भैंस आदि का जोड़ा खाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदा-फरोश  : पुं० [तु० बर्दः+फा० फरोश] [भाव० बरदा-फरोशी] वह व्यक्ति जो गुलामों या दासों का क्रय-विक्रय करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदा-फरोशी  : स्त्री० [फा] गुलाम या दास खरीदने और बेचने का पेशा या व्यवसाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदार  : वि० [फा०] [भाव० बरदारी] १. उठाने, धारण करने या वहन करनेवाला। जैसे—नाज़-बरदार। २. पालन करनेवाला। जैसे—फरमाँ-बरदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदारी  : स्त्री० [फा०] १. बरदार होने की अवस्था या भाव। २. उठाने, धारण करने या वहन करने का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदाश्त  : स्त्री० [फा०] सहनशीलता सहन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ