लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बरंग  : पुं० [देश] मझोले कद का एक जंगली पेड़ जिसकी लकड़ी का रंग सफेद होता है। पोला। पुं० [?] बकतर। कवच। (डिं० )
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरंगा  : पुं० [देश०] छत पाटते समय धरनों पर रखी जानेवाली पत्थर की पटिया या लकड़ी की तख्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरंगिनी  : स्त्री०=बरांगना (सुन्दरी)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर  : पुं० [सं०√वृ (धारण)+अप्] १. वह व्यक्ति जिसका विवाह हो रहा हो या निश्चित हो चुका हो। वर। पद—बर का पानी=विवाह से पहले नहछू के समय का वह पानी जो वर को स्नान कराने पर गिरकर बहता है और जो एक पात्र मे एकत्र करके कन्या के घर स्नान कराने के लिए भेजा जाता है। २. वह आर्शीवाद सूचक वचन जो किसी की अभिलाषा, प्रार्थना मनोकामना आदि पूरी करने के लिए कहा जाता है। वर। क्रि० प्र०—देना।—मांगना।—मिलना। वि० १. अच्छा। बढ़िया। २. उत्तम। श्रेष्ठ। पुं० [सं० वट] वट वृक्ष। बरगद। पुं० [सं० बल] १. शक्ति। उदाहरण—पुं० बर करि कृपा सिंधु उर लाये।—तुलसी। २. रेखा। लकीर। ३. दृढ़ता या प्रतिज्ञापूर्वक कही हुई बात। मुहावरा—बर खाँचना=(क) कोई प्रतिज्ञा करने या बात कहने के समय अपनी दृढ़ता सूचित करने के लिए उँगली से जमीन पर रेखा खींचना। (ख) किसी काम या बात के लिए जिद या हठ करना। पुं० [सं० वर्ग] १. कपड़े या किसी लम्बी चीज की चौड़ाई। अरज। २. व्यापारिक क्षेत्रों में किसी तरह या मेल की चीजों में का कोई अलग या छोटा वर्ग। जैसे—बनारसी कपड़ों के व्यवसाय में लहँगें साड़ी, या साफे का बर। जैसे—बनारसी कपड़ों के व्यवसाय में लहँगे, साड़ी या साफे का बर। अर्थात् वह क्षेत्र जिसमें केवल लहँगे केवल साड़ियाँ अथवा केवल साफे आते हैं। पुं० [देश] एक प्रकार की कीड़ा जिसे खाने से पशु मर जाते हैं। अव्य-बरू (बल्कि या वरन्)। पुं० [फा] वृक्ष का फल। वि० १. फल से युक्त। सफल। जैसे—किसी की मुराद बर आना, अर्थात् मनोकामना सफल होना। २. किसी की तुलना प्रतियोगिता आदि में बढ़कर। श्रेष्ठ। मुहावरा—(किसी से) बर आना या पाना=प्रतियोगिता, बल-परीक्षा आदि में किसी की बराबरी का ठहराना। जैसे—चालाकी में तुम उससे बर नहीं सकते (या नहीं पा सकते)। (किसी से) बर पड़ना=बढ़कर या श्रेष्ठ सिद्ध होना। अव्य० [सं० वर से फा०] १. ऊपर। जैसे—बर-तर-किसी के ऊपर अर्थात् किसी से बढ़कर। २. आगे। जैसे—बर-आमद=बरामदा। ३. अलग। पृथक्। जैसे—बर-तरफ। ४. विपरीत या सामने की दिशा में। जैसे—बर अक्स। पुं०=स्त्री० [सं० वर+अंग] योनि। (डिं०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरई  : पुं० [हिं० बाड़-क्यारी] [स्त्री० बरइन] १. पान की खेती तथा व्यापार करनेवाली एक जाति। तमोली। २. इस जाति का कोई व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरकंदाज  : पुं० [अ० बर्क+फा० अंदाज] [भाव० बरकंदाजी] १. चौकीदार। २. सिपाही। ३. तोपची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरक  : स्त्री० [अ० बर्क] बिजली। विद्युत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरकत  : स्त्री० [अ०] १. वह शुभ स्थिति जिसमें कोई चीज या चीजें इस मात्रा में उपलब्ध हों कि उनसे आवश्यकताओं की पूर्ति सहज में तथा भली-भाँति हो जाय। जैसे—(क) घर में गाय-भैंस होने पर ही दूध-दही में बरकत होती है। (ख) अब तो रुपए पैसे में बरकत नहीं रह गयी। (ग) ईश्वर तुम्हें रोजगार में बरकत दे। मुहावरा—(किसी से या किसी चीज में) बरकत उछना या उठ जाना=पहले की सी शुभ स्थिति या सम्पन्नता न रह जाना। २. किसी चीज का वह थोड़ा-सा अंश जो इस भावना से बचाकर रख लिया जाता है कि इसी में आगे चलकर और अधिक वृद्धि होगी। जैसे—अब थली में बरकत के ११ रुपये ही बच रहे हैं बाकी सब खर्च हो गये। ३. अनुग्रह। कृपा। जैसे—यह सब आपके कदमों की ही बरकत हैं। ४. मंगल-भाषित के रूप में गिनते समय एक की संख्या। विशेष—प्रायः लोग गिनती आरम्भ करने पर एक की जगह बरकत कहकर तब दो तीन चार आदि कहते हैं। ५. मंगल-भाषित के रूप में अभाव या समाप्ति का सूचक शब्द। जैसे—आज-कल घर में अनाज (या कपड़ों) की बरकत ही चल रही है। अर्थात् अभाव है यथेष्टता नहीं हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरकती  : वि० [अ० बरकत+ई (प्रत्यय)] १. जिसके कारण या जिसमें बरकत हो बरकतवाला। जैसे—जरा अपना बरकती हाथ लगा हो तो रुपए घटेगे नहीं। २. जो बरकत के रूप में शुभ माना जाता हो। जैसे—बरकती रुपया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरक-दम  : स्त्री० [अ० बर्क+फा० दम] एक प्रकार की चटनी जो कच्चे आम को भूनकर उसके पने में मिर्च, चीनी आदि डालकर बनायी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरकना  : अ० [सं० वर्जन] १. अलग या दूर रहना या रखा जाना। २. कोई अप्रिय या अशुभ बात घटित न होने पाना। ३. संकट आदि से बचने के लिए कहीं से हटना। ४. बचाया जाना। स०=बरकाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर-करार  : वि० [फा० बर+अ० करार] १. जिसका अस्तित्व या स्थिति वर्तमान हो। सकुशल, वर्तमान और स्थिर। जैसे—आपकी जिन्दगी बर-करार रहे। २. उपस्थित। मौजूद। ३. पुनर्नियुक्त किया हुआ। बहाल। क्रि० प्र०—रखना।—रहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर-काज  : वि० [फा० वर+कार्य] शुभ कार्य। जैसे—मुंडन विवाह आदि अवसरों पर होनेवाले कार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरकाना  : स० [सं० वारण, वारक] १. कोई अनिष्ट अथवा अप्रिय घटना या बात न होने देना। निवारण करना। बचाना। जैसे—झगड़ा बरकाना। २. अपना पीछा छुड़ाने के लिए किसी को भुलावा देकर अलग करना य दूर रखना। ३. मना करना। रोकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरख  : पुं०=वर्ष (बरस)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरखना  : अ०=बरसना। (वर्षा होना)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरखा  : स्त्री० [सं० वर्षा] १. आकाश से जल बरसना। वर्षा। बारिश। वृष्टि। २. वर्षा ऋतु। बरसात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरखाना  : स०=बरसाना। (वर्षा करना)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरखास  : वि०=बरखास्त। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरखास्त  : वि० [फा० बरखास्त] [भाव० बरखास्ती] १. (अधिवेशन, बैठक, सभा आदि के संबंध में) जिसका विसर्जन किया गया या हो चुका हो। समाप्त किया हुआ। २. (व्यक्ति) जिसे किसी नौकरी या पद से हटा दिया गया हो पदच्युत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरखास्तगी  : स्त्री० [फा० बरखास्तगी] बरखास्त करने या होने की अवस्था क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर-खिलाफ  : अव्य० [फा० बर+अ० खिलाफ] उलटे। प्रतिकूल। विरपरीत। वि०=खिलाफ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरखुरदार  : वि० [फा० बरखुर्दार] [भाव० बरखुर्दारी] १. सौभाग्यशाली। २. सफल मनोरथ। ३. फला-फूला। सम्पन्न। पुं० १. बेटा। पुत्र। २. छोटों के लिए आर्शीवाद-सूचक सम्बोधन। विशेष—मूलतः बर-खुरदार का शब्दार्थ है-जीविका पर बने रहने अर्थात् खाने-पीने से सुखी रहो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरखुदारी  : स्त्री० [फा० बरखुर्दारी] १. बर-खुरदार होने की अवस्था या भाव। २. धन-धान्य की यथेष्ठता। सम्पन्नता। ३. आर्शीवाद के रूप में किसी के सौभाग्य तथा सम्पन्नता की कामना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर-गंध  : पुं० [सं० वर+गंध] सुगंधित मसाला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरग  : पुं० [फा० बर्ग] पत्ता। पत्र। पुं०=वर्ग।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं०=वरक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरगद  : पुं० [सं० वट, हिं० बड] पीपल, गूलर आदि की जाति का एक बड़ा वृक्ष जो भारत में अधिकता से पाया जाता है। बड़ का पेड़। वृक्ष। (साधु सन्तों की कृतियो में यह विश्वास का प्रतीक माना गया है)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरगश्ता  : वि० [फा० बरगश्तः] १. अभागा। हत-भाग्य। २. विमुख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरगा  : वि० [सं० वर्ग] [स्त्री० बरगी] तरह या प्रकार का। जैसे—उसके बरगा और कौन हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरगी  : पुं० [फा० बरगीर] १. अश्वपाल। साईस। २. अश्व। घोड़ा। ३. मुगल काल में घोड़े पर सवार होकर शासन-व्यवस्था करनेवाला सैनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरगेल  : पुं० [देश] एक प्रकार का लवा। (पक्षी) जिसके पंजे कुछ छोटे होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरचर  : पुं० [देश] देवदार की एक जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरचस  : पुं० [सं० वर्चस्य] विष्ठा मल। (डिं०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरच्छा  : पुं० [सं० वर+ईक्षा] कन्या पवालों द्वारा वर को पसंद कर तथा धन आदि देकर वैवाहिक संबंध स्थिर करने की रस्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरछा  : पुं० [सं० व्रश्चन-काटनेवाला] [स्त्री० अल्पा० बरछी] भाला नामक अस्त्र। दे० भाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरछी  : स्त्री० [हिं० बरछा] छोटा बरछा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरछैत  : पुं० [हिं० बरछा+ऐत (प्रत्यय)] बरछा धारण करने या रोकनेवाला। भाला-बरदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरजन  : पुं०=वर्जन (मनाही)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरजनहार  : वि० [हिं० बरजना+हार (प्रत्यय)] मना करने या रोकनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरजना  : सं० [सं० वर्जन] १. मना करना। रोकना। २. ग्रहण न करना। त्यागना। ३. प्रयोग या उपयोग में न लाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरजनि  : स्त्री०=वर्जन मनाही)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर-जबान  : वि० [फा० बरजवाँ] जो जवान पर हो अर्थात् रटा हुआ हो। कंठस्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर-जबानी  : वि०=बर-जबान।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरजस्ता  : वि० [फा० बर-जस्तः] बात पड़ने पर तुरन्त कहा हुआ। बिना पहले से सोचा हुआ (उत्तर कथन आदि)। अव्य० तुरंत फौरन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरजोर  : वि० [हिं० बल+फा० जोर] [भाव० बर-जोरी] १. प्रबल। बलवान। जबरदस्त। २. अत्याचारी। ३. बहुत कठिन या भारी। उदाहरण—को कृपालु बिनु पालिहै बिरूदावलि बर जोर।—तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर-जोरन  : पुं० [सं० वर-पति+हिं० जोरना-मिलना] १. विवाह में वर और वधू का गठ-बंधन। २. विवाह। (डिं० ) अव्य० जबरदस्ती से।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरजोरी  : स्त्री० [हिं० बरजोर] १. बलात् किया या किसी से कराया जानेवाला कोई काम विशेषताः कोई अनुचित काम २. बाल-प्रयोग क्रि० वि० जबरदस्ती से। बलपूर्वक। बलात्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरटना  : अ० [?] सड़ना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरणी  : स्त्री० [सं० वरणीया] कन्या (राज०)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरत  : पुं०=व्रत। स्त्री० [सं० वर्त्त] डोरी। रस्सी। उदाहरण—डीठि बरत बाँधी अटनु चढ़ि धावत न डरात।—बिहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरतन  : पुं० [सं० वर्तन] मिट्टी, धातु आदि का बना हुआ कोई ऐसा आधान जो मुख्यतः खाने-पीने की चीजें रखने के काम आता हो। पात्र। जैसे—कटोरा, गिलास, थाली, लोटा आदि। पुं० [सं० वर्त्तन] १. बरतने की क्रिया या भाव। २. बरताव या व्यवहार। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरतना  : अ० [सं० वर्त्तन] १. पारस्परिक संबंध बनाये रखने के लिए किसी के साथ आपसदारी का व्यवहार होना। बरताव किया जाना। जैसे—भाई-बंदों या बिरादरी के लोगों से बरतना। २. किसी के ऊपर कोई घटना घटित होना। जैसे—जैसी उन पर बरती हैं, वैसी दुश्मन पर भी न बरते। ३. समय आदि के संबंध में व्यतीत होना० गुजरना। जैसे—आज-कल बहुत ही बुरा समय बरत रहा है। ४. उपस्थित या वर्तमान रहना। उदाहरण—लट छूटी बरतै बिकराल।—कबीर। ५. खाने-पीने की चीजों के संबंध में भोजन के समय लोगों के आगे परोसा यार खा जाना। जैसे—दाल बरत गयी है (परोसी जा चुकी है)। स० १. कोई चीज अपने उपयोग, काम या व्यवहार में लाना। जैसे—कपड़ा या मकान बरतना। २. दे० ‘बरताना’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरतनी  : स्त्री० [सं० वर्त्तनी] १. लकड़ी आदि की एक प्रकार की कलम जिससे छात्र मिट्टी, गुलाल आदि बिछाकर उस पर अक्षर लिखते हैं अथवा तांत्रिक यंत्र आदि भरते हैं। २. वह शब्द लिखने में अक्षरों का क्रम। हिज्ज। वर्त्तनी। (देखें)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर-तर  : वि० [फा०] [भाव० बरतरी] १. श्रेष्ठर। अधिक अच्छा। २. ऊँचा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर-तरफ  : वि० [फा० बर+अ० तरफ] [भाव० बर-तरफी] १. एक ओर। किनारे। अलग। २. नौकरी, पद आदि से अलग या किया या हटाया हुआ। बरखास्त किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर-तरफी  : स्त्री० [फा० बर+अं० तरफ़ी] १. बर-तरफ होने की अवस्था या भाव। २. पद—च्युति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरताना  : स० [सं० वर्त्तन या वितरण] बारी-बारी से कोई चीज अथवा उसका कुछ अंश लोगों में बाँटते चलना। जैसे—पंगत में भोजन करनेवालों को पूड़ी बरताना। संयो० क्रि०—डालना।—देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरताव  : पुं० [सं० बरतना का भाव०] १. किसी के साथ बरतने की क्रिया, ढंग या भाव। २. किसी के साथ किया जानेवाला आचरण या व्यवहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरती  : वि० [सं० व्रतिन्, हिं० व्रती] जो व्रत रख हुए हो। स्त्री० [?] एक प्रकार का पेड़। स्त्री०=बत्ती।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरतेल  : पुं० [देश] जुलाहों की वह खूँटी जो करघे की दाहिनी ओर रहती है और जिसमें ताने को कसा रखने के लिए रस्सी बँधी रहती है।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरतोर  : पुं०=बाल-तोड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदना  : अ० दे० -बरदाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदवान  : पुं० [हिं० बरद+फा० वान (प्रत्य)] कमखाब बुननेवालों के कऱघे की एक रस्सी जो पगिया में बँधी रहती है। नथिया भी इसी में बँधी रहती है। पुं० [फा० वादबान] जोर की या तेज हवा। (कहार)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदवाना  : स० [हिं० बरदाना का प्रे०] बरदाने का काम किसी से कराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदा  : स्त्री० [देश] दक्षिण भारत में होनेवाली एक प्रकार की रूई। पुं० [फा० बर्दः] गुलाम। दास। पद—बरदाफरोश (देखें)। पुं०=बरधा (बैल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदाना  : सं० [हिं० बरधा-बैल] गौं, भैंस आदि पशुओं का गर्भाधान कराने के लिए उनकी जाति के नर-पशुओं से सम्भोग या संयोग कराना जोडा खिलाना। संयो० क्रि०—डालना।—देना। अ० गौ भैंस आदि का जोड़ा खाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदा-फरोश  : पुं० [तु० बर्दः+फा० फरोश] [भाव० बरदा-फरोशी] वह व्यक्ति जो गुलामों या दासों का क्रय-विक्रय करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदा-फरोशी  : स्त्री० [फा] गुलाम या दास खरीदने और बेचने का पेशा या व्यवसाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदार  : वि० [फा०] [भाव० बरदारी] १. उठाने, धारण करने या वहन करनेवाला। जैसे—नाज़-बरदार। २. पालन करनेवाला। जैसे—फरमाँ-बरदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदारी  : स्त्री० [फा०] १. बरदार होने की अवस्था या भाव। २. उठाने, धारण करने या वहन करने का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदाश्त  : स्त्री० [फा०] सहनशीलता सहन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदि (या)  : पुं०=बरधिया। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदुआ  : पुं० [देश] बरमे की तरह का एक औजार जिससे लोहा छेदा जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरदौर  : पुं० [सं० वर्द+हिं० और (प्रत्यय)] गोशाला। मवेशीखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरद्द  : पुं० [सं० बलीवर्द] बैल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरध  : पुं०=बरधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरध-मृतान  : स्त्री० [हिं० बरधा-मूतना] वह अंकन या रेखा जो उसी प्रकार लहरियेदार हो, जिस प्रकार चलते हुए बैल मूतने से जमीन पर निशान पड़ता हो। गो=मूत्रिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरधवाना  : स०=बरदवाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरधा  : पुं० [सं० बलीवर्द में का वर्द] बैल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरधाना  : स०=बरदाना। अ०=बरदाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरधिया  : पुं० [हिं० बरधा] १. वह व्यक्ति जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर बैलों पर माल ढोकर पहुँचाता हो। २. हलवाहा। ३. चरवाहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरधी  : पुं० [हिं० बरधा] एक प्रकार का चमड़ा (कदाचित् बैल का चमड़ा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरन  : पुं०=वर्ण। अव्य० [सं० वर्ण] तरह। प्रकार। उदाहरण—तरुन तमाल बरन तनु सोहा।—तुलसी। अव्य० वरन् (बल्कि)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरन धाम  : पुं० दे० ‘वर्णाश्रम’। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरनन  : पुं०=वर्णन। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरनना  : स० [सं० वर्णन] वर्णन करना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरनर  : पुं० [अ० बर्नर] लैम्प, लालटेन आदि का एक उपकरण जिसमें बत्ती लगायी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरना  : स० [सं० वरण] १. वर या वधू के रूप में ग्रहण करना। पति या पत्नी के रूप में स्वीकार करना। वरण करना। ब्याहना। २. कोई काम करने केलिए किसी को चुनना या ठीक करना। नियुक्त करना। ३. दान के रूप में देना। स्त्री० [सं० वरुणा] काशी के पास की वरुणा नाम की नदी। पुं० [सं० वरुण] एक प्रकार का सुन्दर वृक्ष जो प्रायः सीधा ऊपर की ओर उठा रहता है। बल्ला। बलासी। अ० -बलना (जलना)। स०=बटना (डोरा, रस्सी आदि)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरनाबरन  : वि० [सं० वर्ण] १. अनेक वर्णोंवाला। रंग-बिंरगा। २. अनेक प्रकार का। तरह-तरह का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरनाला  : पुं० [हिं० परनाला] समुद्री जहाज में की वह नाली जिसमें से उसका फालतू पानी निकलकर समुद्र में गिरता है। (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरनि  : स्त्री० [हिं० बरना] बरने अर्थात् जलने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरनी  : वि० स्त्री० [सं० वरण] वरण की हुई। स्त्री० दुल्हिन। उदाहरण—दुहुँ सँकोच सँकुचित बर बरनी।—तुलसी। स्त्री०=वरणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरनेत  : स्त्री० [हिं० बरना-वरण करना+एत (प्रत्यय)] विवाह के मुहुर्त से कुछ पहले की एक रस्म जिसमें कन्या पक्षवाले वर-पक्ष के लोगों को मंडप में बुलाकर उनसे गणेश आदि का पूजन कराते हैं। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरन्न  : पुं०=वर्ण। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरपटे  : वि० [हिं० बर+पटना] (हिसाब) जो पट गया या चुकता हो चुका हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरपा  : वि० [फा] १. जो अपने पैरों पर खड़ा हो। २. (उत्पात या उपद्रव) जो उठ खड़ा हुआ हो। ३. उपस्थित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरफ  : स्त्री० [फा० बर्फ] १. हवा में मिली हुई भाप के अत्यन्त सूक्ष्म अणुओं की तह जो वातावरण की ठंढक के कारण आकाश में बनती और बारी होने के कारण जमीन पर गिरती है पाला। हिम। तुषार। क्रि० प्र०—गलना।—गलाना।—जमना।—जमाना। ४. उक्त प्रकार से जमाया हुआ दूध, फलों का रस या ऐसी ही और कोई चीज। जैसे—मलाई की बरफ। वि० जो बरफ के समान ठंढा हो जैसे—सरदी से हाथ बरफ हो गये।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरफानी  : वि० [फा० बर्फानी] बर्फ से ढका हुआ या युक्त। जैसे—बरफानी तूफान। बरफानी पहाड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरफिस्तान  : पुं० [फा० बर्फिस्तान] वह स्थान जहाँ चारों ओर बरफ ही बरफ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरफी  : स्त्री० [फा० बर्फी] १. खोए आदि की बनी हुई एक प्रकार की मिठाई जो चौकोर टुकड़ों के रूप में कटी हुई होती है और जिसका कभी-कभी खोए के साथ और चीजें भी मिली रहती है। जैसे—पिस्ते या बादम की बरफी। २. बुनाई, सिलाई आदि में चौकोर बनाये हुए खंड या खाने। क्रि० प्र०—काटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरफीदार  : वि० [फा० बरफी+फा० दार (प्रत्यय)] जिसमें बरफी की तरह चौकोर खाने बने हों। जैसे—रुईदार अंग में होनेवाली बरफीदार सिलाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरफीला  : वि० [फा० बर्फ़ से] [स्त्री० बरफीली] १. जिसमें या जिसके साथ बरफ भी हो। २. जो बरफ के योग से या बरफ की तरह ठंढा हो। जैसे—बरफीली हवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरफीला-तूफान  : पुं० [हिं०+अ०] वह तूफान या बहु तेज हवा जिसमें प्रायः बरफ के बहुत छोटे-छोटे कण भी मिले रहते हैं। हिम झंझावात। (ब्लिजार्ड)। विशेष—ऐसे तूफान अधिकतर ध्रुवीय प्रदेशों और बरफ से ढके हुए पहाड़ों की चोटियों पर चलते हैं जिनके कारण आस-पास के प्रदेशों में सरदी बहुत बढ़ जाती है। इनकी गति प्रति घण्टे ५0-६0 मील होती है और इनमें पड़ने पर किसी को कुछ भी दिखायी नहीं देता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरफी-संदेस  : पुं० [फा० बरफी+बं० संदेश] एक प्रकार की बंगाली मिठाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरबंड  : वि० [सं० बलवंत] १. बलवान। ताकतवर। २. प्रतापशाली। ३. उद्दंड। उदघंत। ४. बहुत तेज। प्रखर प्रचंड।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरबट  : अव्य० बरबस। पुं०=बरवट (तिल्ली)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरबट्टा  : पुं० दे० बोडा़ (फली)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरबत  : पुं० [अ] एक प्रकार का बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरबर  : स्त्री०=बड़बड़ (बकवाद)। पुं० [अ० बर्बर] [भाव० बर-बरता, बर-बरीयत] १. अफ्रीका का एक प्रदेश। २. उक्त प्रदेश का निवासी। वि० असभ्य और राक्षसी प्रकृतिवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरबरिस्तान  : पुं० [अ० बर्बर] अफ्रीका का एक देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरबरी  : स्त्री० [देश] एक प्रकार की बकरी। पुं० [अं० बर्बर] बरबर देश का निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरबस  : अव्य० [सं० बल+वश] १. बलपूर्वक। जबरदस्ती। दृढ़ात्। २. निरर्थक। व्यर्थ। बे-फायदे। वि० जिसका कोई वश न चलता हो। लाचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरबाद  : वि० [फा०] [भाव० बरबादी] १. (रचना) जो पूर्णतय़ा ध्वस्त हो गयी हो। २. (देश) जिसकी अवस्था बहुत ही शोचनीय हो गयी हो। २. (काम) जो चौपट हो गया हो। ४. (व्यक्ति) जिसकी सम्पत्ति उसके हाथ से निकल चुकी हो। जो लुट चुका हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरबादी  : स्त्री० [फा०] बरबाद होने की अवस्था या भाव। तबाही। विनाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरम  : पुं०=वर्म कवच)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरमन  : पुं०=वर्मा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर-मला  : अव्य० [फा०] १. खुले आम। सबके सामने। २. मनमाने ढंग या रूप से। जी भरकर। जैसे—किसी को बर-मला खरीखोटी सुनाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरमहल  : अव्य० [फा०] १. उपयुक्त, ठीक अथवा प्रत्यक्ष अवसर या समय पर। २. बदला लेने की दृष्टि। मुँहतोड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरमा  : पुं० [देश०] [स्त्री० अल्पा० बरमी] लकड़ी आदि मे छेद करने का लोहे का एक प्रसिद्ध औजार। पुं० [सं० ब्रह्म देश०] भारत की पूर्वी सूमा पर बंगाल की खाड़ी के पूर्व और आसाम चीन के दक्षिण का एक पहाड़ी प्रदेश। पुं०=वर्म्मा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरमी  : वि० [हिं० बरना=ब्रह्य देश] बरमा-सम्बंधी। बरमा देश का। जैसे—बरमी चावल। पुं० बरमा या ब्रह्यदेश का निवासी। स्त्री० बरमा या ब्रह्म देश की भाषा। स्त्री० [?] धातु, लकड़ी आदि में छेद करने का छोटा बरमा। स्त्री० [?] गीली नाम का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरम्हबोट  : स्त्री० [हिं० बरमा देश, अं० वोट-नाव] प्रायः चालीस हाथ लम्बी एक प्रकार की नाव। इसका पिछला भाग अगले भाग की अपेक्षा अधिक चौड़ा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरम्हा  : पुं० १. दे० ब्रह्मा। २. दे० ‘बरमा’। ३. दे० ‘वर्म्मा’। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरम्हाउ  : पुं०=बरम्हाव। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरम्हाना  : सं० [सं० ब्रह्म] [भाव० बरम्हाव] (ब्राह्मण का) किसी को आर्शीवाद देना। उदाहरण—तोरन तूर न ताल बजैं बरम्हावत भाट गावत ठाढ़ी।—केशव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरम्हाव  : पुं० [सं० ब्रह्म+आव (प्रत्यय)] १. ब्रह्माणत्व। २. ब्राह्मण का दिया हुआ आर्शीवाद। उदाहरण—बाएँ हाथ देइ बरम्हाऊ।—जायसी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरराना  : अ०=बर्राना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बररे, बररे  : पुं०=बर्रे (भिंड़)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरवट  : स्त्री० दे० ‘तिल्ली’। (रोग)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरवल  : पुं० [देश] एक प्रकार का भेंड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरवह  : पुं० [?] मछलियाँ खाकर निर्वाह करनेवाली एक चिड़िया। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरवा  : पुं०=बरवै।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरवै  : पुं० [देश] एक छंद जिसके विषम अर्थात् पहले और तीसरे चरणों में बारह-बारह और सम अर्थात् दूसरे और चौथे चरणों में सात-सात मात्राएँ होती है। सम चरणों की अंतिम चार-चार मात्राओं का जगम के रूप में होना आवश्यक होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरष  : पुं०=वर्ष। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरषना  : अ०=बरसना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरषा  : स्त्री०=वर्षा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरषाना  : स०=बरसाना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरषासन  : पुं० [सं० वर्षाशन] साल भर की भोजन-सामग्री जो एक व्यक्ति अथवा एक परिवार के लिए यथेष्ठ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरस  : पुं० [सं० वर्ष] १. उतना समय जितना पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में लगता है अर्थात् ३६५ दिन ५ घण्टे, ४८ मिनट और ४५० ५१ सेकंड का समय। २. ३६५ दिनों का समय। अधिवर्ष में इसका मान ३६६ दिनों का होता है। ३. विभिन्न पांचागों के द्वारा नियत ३६५ दिनों का विशिष्ट समय। पद—बरस दिन का दिन-ऐसा दिन (त्योहार आदि) जो साल में एक बार आता हो। बड़ा त्योहार। ४. वह समय जो एक जन्म-दिन से दूसरे जन्म-दिन तक में पड़ता है। जैसे—इस समय इसका तीसरा वर्ष चल रहा है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरस गाँठ  : स्त्री० [हिं० बरस+गाँठ] १. वह तिथि या दिन जो किसी के जन्म की तिथि या जन्म-दिन के क्रमात् ३६५-३६५ दिनों के उपरातं। पड़ता है। साल-गिरह। २. उक्त दिन मनाया जानेवाला उत्सव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसना  : अ० [सं० वर्षण] १. बादलों से जल का बूँदों के रूप में गिरना। वर्षा होना। २. वर्षा के जल की तरह ऊपर से कणों या छोटे-छोटे टुकड़ों के रूप में गिरना। जैसे—मकानों पर से फूल बरसना। ३. बहुत अधिक मात्रा, मान या संख्या में लगातार आना या आता रहना। जैसे—(क) किसी के घर रुपए बरसना। किसी पर लाठियाँ बरसना (निरंतर लाठियों का प्रहार होना)। मुहावरा—(किसी पर) बरस पड़ना=बहुत अधिक क्रुद्ध होकर लगातार कुछ समय तक डाँटने-डपटने लगना। बहुत कुछ बुरी-भलीं बातें कहने लगना। जैसे—तुम तो जरा-सी बात पर नौकरों पर बरस पडते हो। ४. बहुत अच्छी तरह और यथेष्ट मात्रा में दिखायी देना या खूब प्रकट होना। जैसे—किसी के चेहरे से शरारत बरसना। किसी जगह सोभा बरसना। ५. दाएँ हुए गल्ले का इस प्रकार हवा में उड़ाया जाना जिसमें दाना-भूसा अलग-अलग हो जाएँ। ओसाया जाना। डाली होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरस-बियावर  : वि० स्त्री० [हिं० बरस+बियावर (बच्चा देनेवाली)] हर साल बच्चा देनेवाली। (मादा चौपाया)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसाइत  : स्त्री०=बरसायत। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसाइन  : वि० स्त्री०=बरस-बियावर। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसाऊ  : वि० [हिं० बरसना+आऊ(प्रत्यय)] बरसनेवाला। वर्षा करनेवाला। (बादल आदि) उदाहरण—ह्वै कै बरसाऊ एक बार तौ बरसते।—सेनापति। वि० [हिं० बरसाना] बरसानेवाला। वर्षा करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसात  : स्त्री० [सं० वर्षा, हिं० बरसना+आत (प्रत्यय)] [वि, ० बरसाती] १. वह समय जिसमें आकाश से जल बरस रहा हो। जैसे—बरसात हो रही है अभी घर से मत निकलो। २. वर्ष की वह ऋतु या मास जिसमें प्रायः पानी बरसता रहता है। वर्षाकाल। ३. वर्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसाती  : वि० [हिं० बरसात+ई (प्रत्यय)] १. बरसात-संबंधी। बरसात का। जैसे—बरसाती हवा। २. बरसात के दिनों में होनेवाला। जैसे—बरसाती तरकारियाँ, बरसाती मेले। स्त्री० १. प्लास्टिक, मोमजामे आदि का बना हुआ एक प्रकार का ढीला-ढाला कोट जिसे पहनने से शरीर या कपड़ों पर वर्षा के पानी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। २. कोठियों आदि के प्रवेश द्वार पर बना हुआ छायादार थोड़ा-सा स्थान जहाँ सवारियाँ उतारने के लिए गाड़ियाँ खड़ी होती है। पुं० १. घोड़ों का एक रोग जो प्रायः बरसात में होता है २. प्रायः बरसात के दिनों में आँख के नीचे होनेवाला एक प्रकार का घाव। ३. बरसात के दिनों में पैर की उँगलियों में होनेवाली एक प्रकार की फुंसियाँ। ४. चरस नाम का पक्षी। चीनी मोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसाना  : स० [सं० बरसना का प्रे०] १. बादलों का जल की वर्षा करना। २. वर्षा के जल की तरह लगातार बहुत सी चीजें ऊपर से नीचे गिरना। जैसे—फूल बरसाना। ३. बहुत अधिक मात्रा मे गिराना जिससे दाने और भूसा अलग हो जाएँ। ओसाना। डाली देना। संयो० क्रि०—डालना।—देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसायत  : स्त्री०=हरसाइत। स्त्री० [सं० वट+सावित्री] जेठ-बदी अमावस जिस दिन स्त्रियाँ वट-सावित्री की पूजा करती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसावना  : स०=बरसाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसिंघा  : पुं० [हिं० बर-ऊपर+हिं० सींग] वह बैल जिसका एक सींग खड़ा और दूसरा सींग नीचे की ओर झुका हुआ हो। मैना। पुं०=बारहसिंगा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसी  : स्त्री० [हिं० बरस+ई (प्रत्यय)] १. वह तिथि या दिन जो किसी के मरने की तिथि या दिन के ठीक वर्ष-वर्ष बाद पड़ता हो। २. मृत का वार्षिक श्राद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसीला  : वि० [हिं० बरसना+ईला (प्रत्यय)] बरसनेवाला।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसू  : पुं० [देश] एक प्रकार का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसोदिया  : पुं० [हिं० बरस+ओदिया (प्रत्यय)] वह नौकर जो साल भर तक कोई काम करने के लिए नियुक्त हुआ या किया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसौंड़ी  : स्त्री० [बरस+औड़ी (प्रत्यय)] वर्ष के वर्ष दिया जानेवाला कोई कर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसौहाँ  : वि० [हिं० बरसना+औहाँ (प्रत्यय)] [स्त्री] बरसौही। २. बरसनेवाला। २. जो बरसने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरहँटा  : पुं० [सं० भटाकी] कड़वे भंटे का पौधा और फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरह  : पुं० [फा० वर्ग] दल। पत्ता। पत्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर-हक  : वि० [फा०] १. जो धर्म अथवा न्याय की दृष्टि में बिलकुल ठीक हो। २. उचित। वाजिब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरहना  : वि० [फा० बर्हन] जिसके शरीर पर कोई वस्त्र न हो। नंगा। नग्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरहमंड  : पुं०=ब्रह्मांड।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरहम  : वि० [फा० बरह्म] [भाव० बरहमी] १. जिसे क्रोध आ गया हो। क्रुद्ध। २. भड़का हुआ। उत्तेजित। क्षुब्ध। ३. इधर-उधर छितरा या बिखरा हुआ। पुं० ब्रह्म।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरहा  : पुं० [हिं० बहना] [स्त्री० अल्पा० बरही] छोटी नाली विशेषतः दो मेड़ों के बीत की वह छोटी नाली जिसमें खेतों को पानी पहुँचाया जाता है पुं० [सं० वहि] मोर। पुं० [हिं० बरना-बटना] मोटा रस्सा। पुं० [सं० वाराह] [स्त्री० अल्पा० बरही] जंगली सूअर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरही  : पुं०=बरही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरहिया  : स्त्री० [हिं० बारह] पुरानी चाल की एक प्रकार की नाव जो बारह हाथ चौड़ी होती थी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरही  : पुं० [सं० वर्हि] १. मयूर। मोर। २. साही नामक जंगली जंतु। ३. अग्नि। आग। ४. कुक्कुट। मु्र्गा। स्त्री० [हिं० बारह] १. संतान उत्पन्न होने से बारहवाँ दिन। २. उक्त अवसर पर प्रसूता को कराया जानेवाला स्नान और उसके साथ होनेवाला उत्सव। स्त्री० [हिं० बरहा] १. पत्थर आदि भारी बोझ उठाने का मोटा रस्सा। २. जलाने की लकड़ियों का गट्ठर। ईधन का बोझ। (रस्सी से बँधी होने के कारण)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरही-पीड़  : पुं० [सं० बर्हि-पीड] मोर के परों का बना हुआ मुकुट। मोर-मुकुट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरही-मुख  : पुं० [सं० बर्हिमुख०] देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरहौं  : पुं० [हिं० बरती]=बरही। (सन्तान जन्म की)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरह्यना  : स०=बरम्हाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरांडल  : पुं० [देश०] १. जहाज का वह रस्सा जो मस्तूल को सीधा खड़ा रखने के लिए उसके चारों ओर ऊपरी सिरे से लेकर नीचे तक जहाज के भिन्न-भिन्न भागों में बाँधे जाते हैं। २. बरांडा। ३. जहाजी काम में आनेवाला कोई रस्सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरांडा  : पुं० १. दे० बरमदा। दे० ‘बरांडल’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरांडी  : स्त्री० [अं० ब्रैंड़ी] आडू सेब आदि के रस से बनायी जानेवाली एक तरह की बढ़िया शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरा  : पुं० [सं० बरी०] उड़द की पीसी हुई दाल का बना हुआ टिकिया के आकार का एक प्रकार का पक्वान्न जो घी या तेल में पकाकर यो ही अथवा दही, इमली के पानी आदि में डालकर खाया जाता है। बड़ा। पुं०=बरगद। (वट-वृक्ष)। पुं०=बहूँटा (बाँह पर पहनने का गहना)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराई  : स्त्री० [देश] एक प्रकार का गन्ना। स्त्री०=बड़ाई।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराक  : पुं० [सं० वराक] १. शिव। २. युद्ध। लड़ाई। वि० १. शोचनीय। सोच करने के योग्य। २. अधम। नीच। ३. पापी। ४. बापुरा। बेचारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराट  : पुं० [सं० वराटिका] कौड़ी। वि०=वराट्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराड़ी  : स्त्री०=बरारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरात  : स्त्री० [सं० वरयात्रा] १. विवाह के समय वर के साथ कन्यावालों के यहाँ जानेवाले लोगों का दल या समूह जिसके साथ शोभा के लिए बाजे, हाथी, घोड़े आदि भी रहते हैं। जनेत। क्रि० प्र०—आना।—जाना।—निकलना।—सजना।—सजाना। २. एक साथ मिलकर या दल बाँदकर कही जानेवालों का समूह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराती  : वि० [हिं० बरात+ई (प्रत्यय)] बरात-संबंधी। पुं० किसी बरात में सम्मिलित होनेवाले व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरान कोट  : पुं० [अ० ब्राउन कोट] १. सिपाहियों के पहनने का एक प्रकार का बड़ा ढीला-ढाला ऊनी कोट। २. ओवर कोट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराना  : स० [सं० वारण] १. प्रसंग आने पर भी कोई बात न कहना। मतलब छिपाकर इधर-उधर की बातें कहना। बचाना। २. बहुत सी वस्तुओं या बातों में से किसी एक वस्तु या बात को किसी कारण छोड देना। जान-बूझकर अलग करना। बचाना। ३. रक्षा या हिफाजत करना। खेतों में से चूहे आदि भगाना। स० [सं० वरण] बहुत सी चीजों में से अपनी इच्छा के अनुसार चीजें चुनना। देख-देखकर अलग करना। चुनना। छाँटना। स० [सं० वारि] १. सिंचाई का पानी एक नाली से दूसरी नाली में ले जाना। २. खेतों में पानी देना। सींचना। स०—बालना।—(जलाना) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराबर  : वि० [फा० वर] १. गुण, महत्त्व, मात्रा, मान, मूल्य, संख्या आदि के विचार से जो किसी के तुल्य या समान हो। जो तुलना विचार से न किसी से घटकर और न किसी से बढ़कर ही हो। समान। जैसे—(क) दोनों किताबें तौल में बराबर हैं। (ख) कानून की दृष्टि में सब लोग बराबर हैं। पद—बराबर का=(क) पूरी तरह से से तुल्य या समान ।जैसे—इसमें आटा और चीनी दोनों बराबर के पड़ते हैं। (ख) बहुत कुछ तुल्य या समान। जैसे—जब लड़का बराबर का हो जाय, तब उसे मारना-पीटना नहीं चाहिए। २. (तल) जो ऊँचा-नीचा या खुरदुरा न हो। सम। जैसे—वह सारा मैदान बराबर कर दो। ३. जैसा होता हो या होना चाहिए, वैसा ही। उपयुक्त और ठीक। ४. (ऋण या देन) जो चुका दिया गया हो। चुकता किया हुआ। ५. जिसका अंत या समाप्ति कर दी गयी हो। जैसे—सारा काम बराबर करके तब यहाँ से उठना। मुहावरा—(कोई चीज) बराबर करना=समाप्त कर देना। अंत कर देना। न रहने देना। जैसे—उन्होने दो ही चार बरस में बड़ों की सारी सम्पत्ति बराबर कर दी। ६. जिसके अभाव, त्रुटि, दोष आदि की पूर्ति या संशोधन कर दिया गया हो। जैसे—गड्ढे बराबर करना। क्रि० वि० २. बिना रुके हुए। लगातार। निरंतर। जैसे—बराबर आगे बढ़ते रहना चाहिए। २. एक ही पंक्ति या सीध में। जैसे—सड़क के दोनों तरफ बराबर पेड़ लगे हैं। ३. सदा। हमेशा। जैसे—हमारे यहाँ तो बराबर ऐसा ही होता आया है। ४. पार्श्व में। बगल में। जैसे—दुश्मन की कब्र तेरे बराबर बनायेगें।—दाग। ५. बिना किसी परिवर्तन विकृति आदि के। ६. साथ-साथ। जैसे—भीड़ में हमारे बराबर रहना, इधर-उधर मत हो जाना। ७. किसी से समान दूरी पर। सामानान्तर। जैसे—इसी के बराबर एक और रेखा खींचो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराबरी  : स्त्री० [हिं० बराबर+ई (प्रत्यय)] १. बराबर होने की अवस्था या भाव। समानता। तुल्यता। पद—बराबरी से=अंशपत्र, राज-ऋण विनिमय आदि की दर के संबंध में अंकित नियत या वास्तविक मूल्य पर। (ऐट पार)। २. गुण, रूप, शक्ति, आदि की तुलना या सादृश्य। ३. वह स्थिति जिसमें प्रतियोगिता, स्पर्धा आदि के कारण किसी का अनुकरण करने, अथवा उसके तुल्य या समान बनने का प्रयत्न किया जाता है। मुकाबला। जैसे—वह तो बड़े आदमी है, तुम उनकी बराबरी करोगे। ४. कुस्ती, खेल आदि के परिणाम की वह स्थिति जिसमें दोनों पक्ष न तो एक-दूसरे को हरा ही सके हों और न एक-दूसरे से हारे ही हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरामद  : वि० [फा०] १. जो बाहर निकला हुआ हो। बाहर आया हुआ। सामने आया हुआ। २. (चुरा या छिपाकर रखा हुआ पदार्थ) किसी के घर से ढूँढ़कर बाहर निकाला या सामने लाया हुआ। जैसे—किसी के यहाँ से चोरी या चोर-बाजारी का माल बरामद हुआ। स्त्री० १. बाहर, जानेवाला माल। निर्यात। २. प्राप्य धन की होनेवाली वसूली। ३. दे० ‘गंग-बरार’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरामदगी  : स्त्री० [फा०] १. बरामद होने अर्थात् बाहर आने की क्रिया या भाव। २. खोये या चोरी गये माल का किसी के पास से निकाल कर प्राप्त किया जाना। ३. विदेशों को माल भेजने की क्रिया या भाव। निर्यात करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरामदा  : पुं० [फा० बरामदः] १. मकानों में वह छाया हुआ लम्बा सँकरा भाग जो कुछ आगे या बाहर निकला रहता है। बारजा। छज्जा। २. ओसारा। दालान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराम्हन  : पुं०=ब्राह्मण। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराय  : अव्य० [फा०] वास्ते। लिए। निमित्त। जैसे—बरायनाम-नाम-मात्र के लिए। अव्य०=बराह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरायन  : पुं० [सं० वर+आयन (प्रत्यय)] लोहे का वह छल्ला जो विवाह के समय दूल्हे के हाथ में पहनाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरार  : पुं० [फा०] वह चंदा जो गाँवों में हर घर से लिया जाता हो। वि० [फा०] १. लानेवाला। २. किसी के द्वारा लाया हुआ। जैसे—गंग-बरार जमीन। पुं० [देश०] एक प्रकार का जंगली जानवर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरारक  : पुं० [डिं०] हीरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरारी  : स्त्री० [सं० बरारी] सम्पूर्ण जाति की एक रागिनी जो दोपहर में गायी जाती है। कोई-कोई इसे भैरव राग की रागिनी मानते हैं। स्त्री० [हिं० बरार प्रदेश] बरार या खानदेश में होनेवाली एक प्रकार की रूई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरारी श्याम  : पुं० [सं० ] सम्पूर्ण जाति का एक संकर राग जिसमें सब स्वर शुद्ध लगते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराव  : पुं० [हिं० बराना+आव (प्रत्यय)] बराने अर्थात् बचकर रहने की क्रिया या भाव। परहेज। जैसे—घर में किसी को चेचक निकलने पर कई तरह के बराव करने पड़ते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरास  : पुं० [सं० पोतास] एक तरह का सुंगंधित अत्यधिक कूपर। भीमसेनी कपूर। पुं० [अं० ब्रेस] जहाज में पाल की वह रस्सी जिससे पाल की रूख घुमाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराह  : क्रि० वि० [फा०] १. मार्ग या रास्ते से। २. जरिये। से। द्वारा। ३. के तौर पर। के रूप में। जैसे—बराह मेहरबानी रास्ता दे दें। ४. के विचार से। जैसे—बराह इंसाफ-इंसाफ के विचार से। पुं०=वराह। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराहमन  : पुं०=ब्राह्मण। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराहिल  : पुं० [?] कारिन्दा। गुमाश्ता। (पूरब)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बराही  : स्त्री० [देश] एक प्रकार का घटिया ऊख। स्त्री०=वाराही। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरिअ  : वि०=बलवान। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरिआई  : स्त्री० [हिं० बरियार] १. बलवान होने की अवस्था या भाव। शक्तिमत्ता। २. बल-प्रयोग। जबरदस्ती। अव्य० १. बलपूर्वक। जबरदस्ती। २. विवशता के कारण अथवा स्वयं को न रोक सकने पर। उदाहरण—कहत देव हरषत बरिआई।—तुलसी। स्त्री०=बड़ाई। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरिआत  : स्त्री०=बरात। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरिच्छा  : पुं०=बरच्छा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरिबंड  : वि० [सं० बलवंत] १. बलवान। बली। २. प्रचंड। विकट। ३. प्रतापशाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरियाई  : स्त्री०=बरिआई। अव्य०=बरिआई। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरियात  : स्त्री०=बरात। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरियार  : वि० [हिं० बल+आर (प्रत्यय)] [स्त्री०, भाव० बरियारी] बल में जो किसी से अधिक हो। बली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरियारा  : पुं० [सं० बला] दे० ‘बनमेथी’ (पौधा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरियाल  : पुं० [देश०] एक प्रकार का पतला बाँस। बाँसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरिल  : पुं० [हिं० बड़ा, बरा] पकौड़ी या बड़े की तरह का एक पकवान। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरिलना  : पुं० [देश] एक तरह की क्षारयुक्त मिट्टी। सब्जी। सब्जीखार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरिषना  : अ०=बरसना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरिषा  : स्त्री०=वर्षा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरिष्ठ  : वि०=वरिष्ठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरिस  : पुं०=बरस। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरी  : स्त्री० [सं० बरी, प्रा० बड़ी] १. गोल टिकिया। बटी। २. उड़द, मूँग आदि की पीठी आदि की बड़ी। ३. भट्टी में फूँके हुए एक तरह के कंकड़ जिन्हें बुझा तथा पीटकर दीवारों आदि की गोड़ाई और पलस्तर के लिए मसाला तैयार किया जाता है। स्त्री० [सं० वर-दूल्हा] गहने, कपड़े, मेवे और मिठाइयाँ जो दूल्हे की ओर से दुलहिन के यहाँ भेजी जाती हैं। स्त्री० [देश०] एक प्रकार की घास जिसके दाने बाजरे मे मिलाकर राजपूताने की ओर से गरीब लोग खाते हैं। वि० [फा०] १. अभियोग, दोष आदि से छूटा हुआ। बरी। मुक्त। २. निर्दोष। बेकसूर। २. अलग। पृथक्। ४. आजाद। स्वतंत्र। वि०=बली (बलवान)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरीस  : पुं०=बरस। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरु  : अव्य० [सं० वर-श्रेष्ठ, भला] १. भले ही। ऐसा हो जाय तो हो जाय। चाहे। २. वरन्। बल्कि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरुआ  : पुं० [सं० बटुक, प्रा० बडुअ] १. जिसका यज्ञोपवीत तो हो गया हो पर जो अभी तक गृहस्थ न हुआ हो। ब्रह्मचारी। पटु। २. उपनयन या यज्ञोपवीत के समय गाये जानेवाले गीत। ३. उपनयन या यज्ञोपवीत नामक संस्कार। ४. ब्राह्मण का बालक। ५. पढ़ा-लिखा और पुरोहिताई करनेवाला ब्राह्मण। पुं० [हिं० बरना] मूँज के छिलके की बनी हुई बद्धी जिससे डलिया आदि बनायी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरुक  : अव्य०=बरू। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरून  : पुं०=वरुण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरुना  : पुं०=बरना (वृक्ष)। स्त्री०=वरुणा (नदी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरुनी  : स्त्री० [देश०] १. वट-वृक्ष की जटा। (पूरब)। स्त्री०=बरौनी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरुला  : पुं०=बल्ला (लम्बा काठ)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरुवा  : पुं०=बरूआ। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरूथ  : पुं०=वरूथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरूथी  : स्त्री० [सं० वरूथ] एक नदी जो सई और गोमती के बीच में हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरेंड़ा  : स्त्री० [सं० वरंडक-गोला, गोल लकड़ी] [स्त्री० अल्पा० बरेंड़ी] १. छाजन के नीचे लम्बाई के बल लगी हुई लकड़ी। बलींड़ा। २. खपरैल या छाजन के बीचवाला सबसे ऊँचा भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरे  : अव्य० [सं०√बल, हिं० वर] १. जोर से। २. ऊँचे स्वर से। ३. बलपूर्वक। जबरदस्ती। ४. बदले में। ५. निमित्त। लिए। वास्ते।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरेखी  : स्त्री० [हिं० बाँह+रखना] बाँह पर पहनने का एक गहना। स्त्री० [हिं० वर+रक्षा] विवाह संबंध निश्चित और स्थिर करने के लिए वर और कन्या देखना। विवाह की ठहरौनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरेच्छा  : पुं०=बरच्छा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरेजा  : पुं० [सं० वाटिका, प्रा० बाड़िअ] पान का भीटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरेठा  : पुं० [सं० वरिष्ठ ?] धोबी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरेत  : पुं०=बरेता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरेता  : पुं० [हिं० वरना, वटना+एत (प्रत्यय)] [स्त्री० अल्पा० बरेती] सन का मोटा रस्सा। नार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरेदी  : पुं० [देश०] चरवाहा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरेषी  : स्त्री०=बरेखी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरैड़ा  : पुं०=बरेड़ा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरो  : स्त्री० [हिं० बार=बाल] १. आलू की जड़ का पतला रेशा। (रंगरेज) २. एक प्रकार की घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरोक  : पुं० [हिं० बर+रोकना] १. विवाह संबंध निश्चित होने के पहले होनेवाला एक कृत्य। विशेष दे० ‘बरच्छा’। २. वह धन जो उक्त अवसर पर कन्या पक्ष की तरफ से वर-पक्षवालों को दिया जाता है। अव्य० [फा० ब+हिं० रोक] किसी रोकटोक या बाधा के साथ। पुं० [सं० बलौकः] सेना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरोज  : स्त्री० [सं० वट+ज०] बरगद की जटा। बरोह।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरोठा  : पुं० [सं० द्वार+कोष्ठ, हं० वार-कोठा] १. ड्योढ़ी। पौरी। पद—बरोठे का आचार-विवाह के समय होनेवाली द्वार पूजा। २. दीवानखाना। बैठक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरोधा  : पुं० [देश०] वह खेत जिसमें पिछली फसल कपास की हुई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरोबर  : वि०=बराबर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरोह  : स्त्री० [सं० वा+रोह-आनेवाला] बरगद के पेड़ के ऊपर की डालियों में टँगे हुए सूत या रस्सी के जैसा वह अंग जो क्रमशः नीचे की ओर झुकता तथा जमीन पर पहुँचकर जम जाता तथा नये वृक्ष का रूप धारण करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरोही  : अव्य० [हिं० वर-बल] १. किसी के बल या आधार पर। २. बलपूर्वक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरौंछी  : स्त्री० [हिं० बार+ओंछना] वह कूँची जिसमें सूएर के बाल लगाये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरौखा  : पुं०=[हिं० बड़ा+ऊख] एक प्रकार का बड़ा गन्ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरौठा  : पुं०=बरोठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरौनी  : स्त्री० [सं० वरण-ढाँकना] पलकों के आगे के बालों की पंक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरौरी  : स्त्री० [हिं० बरी-बरी] बड़ी या बरी नाम का पकवान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्क  : स्त्री० [अ० बर्क] बिजली। विद्युत। वि० १. बहुत जल्दी काम करनेवाला। तेज। २. (पाठ) जो इतना कंठस्थ हो कि तुरन्त कहा या सुनाया जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्कत  : स्त्री०=बरकत। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्कर  : पुं० [सं० वर्कत] १. बकरा। २. पशु का बच्चा। ३. हँसी-मजाक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्की  : वि० [अ० बर्की] बर्क अर्थात् बिजली-संबंधी। विद्युत् का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्खास्त  : वि० [भाव० बर्खास्तगी]=बरखास्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्ग  : पुं० [फा०] दल। पत्ता। पत्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्छा  : पुं०=बरछा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्ज  : वि० [सं० वर या वर्य] अपने वर्ग में। श्रेष्ठ। उदाहरण—व्यास आदि कवि बर्ज बखानी।—तुलसी। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्जना  : स०=बरजना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्णन  : पुं०=वर्णन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्णना  : स० [हिं० वर्णन] वर्णन करना। बयान करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्त  : पुं०=व्रत। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्तन  : पुं०=बरतन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्ताव  : पुं०=बरताव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्द  : पुं० [सं० वलद०] बैल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्दवानी  : स्त्री० [बर्दवान (स्थान)] पुरानी चाल की एक प्रकार की तलवार जो कदाचित् बर्दवान में बनती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्दाश्त  : स्त्री०=बरदाश्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्न  : पुं०=वर्ण। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्न्य  : वि०=वर्ण्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्फ  : पुं०=बरफ। विशेष—बर्फ के सभी विकारी रूपों के लिए दे० ‘बरफ’ के विकारी रूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्बट  : पुं० [सं०√बर्ब (गति)+अटन्] राजमाष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्बटी  : स्त्री० [सं० बर्बट+ङीष्] १. राजमाष। २. वेश्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्बर  : पुं० [सं०√बर्ब् (जाना)+अरन्] १. प्राचीन काल में, आर्यों से भिन्न कोई व्यक्ति। २. उत्तर काल में कोई ऐसा व्यक्ति जिसमें आर्यों के से गुण न हों, बल्कि जो असभ्य, क्रूर और हिंसक हो। जंगली व्यक्ति। ३. जंगली जातियों का नृत्य। ४. अस्त्रों आदि की झंकार। ५. संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक राग। ६. घुँघराले बाल। ७. एक तरह का पौधा। ८. एक तरह की मछली। ९. एक तरह का कीड़ा। वि० [भाव० बर्बरता] १. जो असभ्य, क्रूर, जंगली और हिंसक हो। २. उद्धत। उद्दंड। ३. घुँघराला (बाल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्बरक  : पुं० [सं० ] एक प्रकार का नक्षत्र जिसे शीत चन्दन भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्बरता  : स्त्री० [सं० बर्बर+तल्+टाप्] १. बर्बर अर्थात् परम असभ्य, क्रूर तथा हिंसक होने की अवस्था या भाव। २. बर्बर व्यक्ति का कोई विशिष्ट आचरण या कार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्बरा  : स्त्री [सं० बर्बर+टाप्] १. बर्बरी। वन-तुलसी। २. एक प्रकार की मक्खी। २. एक प्राचीन नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्बरी  : स्त्री० [सं० बर्बर+ङीष्] १. बन तुलसी। २. ईंगुर। सिंदूर। ३. पीला चन्दन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्रा  : पुं०=पर्रे। पुं० [हिं० बरना]=रस्सा-कशी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्राक  : वि० [अ० बर्राक़] १. जगमगाता हुआ। चमकीला। २. बहुत उजला। सफेद। ३. वेगवान्। तेज। ४. चतुर। चालाक। ५. जिसका पूरी तरह से अभ्यास किया गया हो। ६. कंठस्थ। मुखाग्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्राना  : अ० [अनु० बर बर] १. बर बर या बड़ बड़ करना। व्यर्थ बोलना। बकना। २. नींद में पड़े व्यर्थ की बातें करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्रे  : पुं० [सं० वरण] १. मधु-मक्खियों की तरह छत्ते बनाकर रहनेवाला एक तरह का भौरे के आकार-प्रकार का डंक मारनेवाला कीड़ा जो उड़ते समय भूँ-भूँ शब्द करता है। भिड़। २. दे० ‘कुसुम’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्रो  : पुं० [देश०] एक प्रकार की चिड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्सात  : स्त्री०=बरसात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्ह  : पुं०=बर्ह (मोर का पंख)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बर्ही  : पुं०=वर्ही (मोर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरिर्रेखा  : स्त्री० [सं० बहिस्-रेखा, मध्य० स०] [भू० कृ० बहिर्रेखित, भाव० बहिर्रेखन] १. वह रेखा जो किसी दृश्य वस्तु या उसके विभागों का विस्तार या सीमा सूचित करती हो। २. किसी चीज या बात का वह स्थूल रूप जो उसके आकार-प्रकार इतिवृत्ति, सिद्धांत, स्वरूप आदि का ज्ञान कराती हो। (आउट-लाइन) जैसे—विद्युत् शास्त्र की वहिर्रेखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरूप  : वि० [फा० बे+सं० रूप] कुरूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरावदार  : वि० [हिं०+फा०] जिसमें भराव हो। जैसे—भरावदार कंगन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ