लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बदला  : पुं० [अ० बदल, हिं० बदलना] १. बदलने की क्रिया, भाव या व्यापार। २. वह अवस्था जिसमें एक चीज देकर उसके स्थान पर दूसरी चीज ली जाती है। आदान-प्रदान। विनिमय। जैसे—किसी की घड़ी (या छड़ी) से अपनी घड़ी (या छड़ी) का बदला करना। ३. किसी की कोई क्षति या हानि हो जाने पर उसकी पूर्ति के लिए दिया जानेवाला धन या कोई चीज। क्षति-पूर्ति। जैसे—यदि आपकी पुस्तक मुझसे खो जायगी, तो मै उसका बदला आपकों दे दूँगा। पद—बदले या बदले में-रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए। किसी के स्थान पर। जैसे—हमारी जो कलम उनसे टूट गयी थी, उसके बदले (या बदले में) उन्होंने यह नयी कलम भेज दी है। ४. किसी ने जैसा व्यवहार किया हो, उसके साथ किया जानेवाला वैसा ही व्यवहार। प्रतिकार। पलटा। जैसे—सज्जन पुरुष बुराई का बदला भी भलाई से ही देते हैं। ५. जिसने जैसी हानि पहुँचायी हो उसे भी अपने संतोषार्थ वैसी ही हानि पहुँचाने की भावना, अथवा पहुंचायी जानेवाली वैसी ही हानि। मुहावरा—(किसी से) बदला चुकाना या लेना=जिसने जैसी हानि पहुँचायी हो उसे भी वैसी ही हानि पहुँचाना। अपने मनस्तोष के लिए किसी के साथ वैसा ही बुरा व्यवहार करना जैसा पहले उसने किया हो। जैसे—भले ही आज उन्होने मुझ पर झूठा अबियोग लगाया हो पर मैं भी किसी दीन उनसे इसका बदला लेकर रहूँगा। ६. किसी काम या बात से प्राप्त होनेवाला प्रतिफल। किसी काम या बात का वह परिमाण जो प्राप्त हो या भोगना पड़े। जैसे—तुम्हें भी किसी न किसी दिन इसका बदला मिलकर रहेगा क्रि० प्र०—देना।—पाना।—मिलना। ७. कोई धन या और कोई चीज जो किसी को कोई काम करने पर उसे प्रसन्न या संतुष्ट करने के लिए दिया जाय। एवज। मुआवजा। जैसे—उनकी सेवाओं का बदला यह सामान्य पुरस्कार नहीं हो सकता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बदलाई  : स्त्री० [हिं० बदलना+आई (प्रत्यय)] १. बदलने की क्रिया या भाव। अदल-बदल। विनिमय। २. बदले में ली या दी जानेवाली चीज। ३. बदलने के लिए बदले में दिया जानेवाला धन। ४. अपकार, हानि आदि करने पर किसी की की जानेवाली क्षति-पूर्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बदलाना  : स०=बदलवाना। अ०=बदलना (बदला जाना)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ